“हम
चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में फिर से लोकतांत्रिक प्रक्रिया की शुरूआत हो”-जयराम रमेश।।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त था, यह भारत का अभिन्न अंग था, जिसे संसद में बगैर बहस के ही समाप्त कर दिया
गया और इसे यूटी राज्य बना दिया गया। सरकार का यह कार्य असंवैधानिक है तथा
लोकतं़त्र को लहूलुहान करके लाया गया व्यवस्था है।
जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा से हटाकर यूटी राज्य में शामिल करने और यहाँँ से अनुच्छेद 371 हटाने को लेकर कांग्रेस सीनियर लीडर जयराम रमेश इसके विरोध में खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा, “जो अधिनियम 5 अगस्त 2019 को लया गया और पारित किया गया लोकतांत्रिक तरीक़े से नहीं किया गया, ज़बरदस्ती किया गया।”
जयराम रमेश ने कहा, “जम्मू और कश्मीर एक पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त राज्य था, उसको यूटी बनाया गया, वो भी अलोकतांत्रिक तरीक़ा से किया गया, हम इसके खि़लाफ़ हैं। हम चाहते हैं कि जम्मू और कश्मीर में फिर से लोकतांत्रिक प्रक्रिया की शुरूआत हो और इसे पूर्ण राज्य का दर्जा भी दिया जाय।”

Comments