भारत के कुश्ती संघ, इसके अध्यक्ष और अध्यक्ष के क़रीबी
कोच पर मानसिक प्रताड़ना तथा योण शोषण करने का मौखिक आरोप लगा है। ये भारत के
प्रसिद्ध कई खिलाड़ी, जिन्होंने देश के लिए अनेकों राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय पदक
जीते हैं ने मिलकर आरोप लगाए हैं।
इसमें महिला पहलवान विनेश फोगाट और
बजरंग पुनिया आदि शामिल हैं, जिन्होंने
देश के
लिए कई ओलम्पिक मेडल लाए हैं।इससे कुश्ती संघ का नाम देश में बदनाम हुआ हीं, विदेश
में भी अपना नाक काट लिया है। क्योंकि, ये संघ से पीड़ित खिलाड़ियों भारत की
राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी आवाज देश के सामने सार्वजनिक कर रहे हैं।
महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कहा, “महिला
खिलाड़ियों और महिला कोचों का शोषण किया जाता है। नेशनल कैम्प में जो कोच फेडरेशन
के खास हैं, वे कोच खिलाड़ियों का यौन शोषण करते हैं और महिला कोच के साथ भी गलत व्यवहार
करते हैं।”
फोगाट ने कहा, “नेशनल कैम्प में फेडरेशन के क़रीबी कोच लड़कियों को शोषण करने
के लिए बात करते हैं और फिर अध्यक्ष शोषण करते हैं। संघ के अध्यक्ष को खुद पता
नहीं, कितने लड़कियों का शोषण किए हैं, आज तक! इस फेडरेशन ने हमे ओलम्पिक के बाद देशद्रोही
बना दिया था और खोटा सिक्का कहा था। इसके बाद वह फफक-फफक कर रोने लगीं!”
बजरंग पुनिया ने कहा,“ हम अपने लिए
नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि अपने कुश्ती को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। फेडरेशन में
खिलाड़ियों को प्रताड़ित करने का सिलसिला चल रहा है, जिससे हमारा कुश्ती खत्म हो
जाएगा।” वह ट्वीट में
लिखे हैं, “ खिलाड़ी पूरी
मेहनत करके देश को मेडल दिलाते है, लेकिन फेडरेशन ने हमें नीचा दिखाने के अलावा
कुछ नहीं किया। मनचाहे कायदे-कानून लगा कर खिलाड़ियों को प्रताड़ित किया जा रहा
है।”

Comments