Skip to main content

Posts

"एनीहिलेशन ऑफ कास्ट- श्रम विभाजन और जाति प्रथा-डाक्टर भीमराव अंबेदकर”

“ श्रम विभाजन और जाति प्रथा-डाक्टर भीमराव अंबेदकर ” भारतीय लोकतंत्र के भावी नागरिकों के लिए यह आलेख अत्यंत शिक्षाप्रद है। यह आलेख बिहार स्टेट टेक्सबुक के दसवीं कक्षा के हिन्दी पाठ्यपुस्तक से लिया गया है , जिसका एकमात्र उद्देश्य इस बात को लोगा तक पहुँचाना है जो बाबा साहेब के विख्यात भाषण ‘एनीहिलेशन आॅफ कास्ट’ के अंश है , जिसे ललई सिंह यादव के द्वारा हिन्दी रूपान्तर किया गया है। इस भाषण को लाहौर के एक वार्षिक सम्मेलन (सन् 1936) में बोलना था , लेकिन नहीं पढ़ा जा सका और फिर इस भाषण को एक किताब के रूप में प्रकाशित किया गया।    यह विडंबना की ही बात है कि इस युग में भी ‘जातिवाद’ के पोषकों की कमी नहीं है। इसके पोषक कई आधार पर इसका सर्मथन करते हैं। सर्मथन का एक आधार यह कहा जाता है कि आधुनिक सभ्य समाज ‘कार्य कुशलता’ के लिए श्रम विभाजन का ही दूसरा रूप है इसलिए इसमें कोई बुराई नहीं है। इस तर्क के संबंध में पहली बात तो यही आपतिजनक है कि जाति प्रथा श्रम विभाजन के साथ-साथ श्रमिक विभाजन का रूप लिए हुए है। श्रम विभाजन , निश्चय ही सभ्य समाज की आवश्यकता है , परंतु किसी भी सभ्य समाज में श्रम ...

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनिष सिसोदिया को सीबीआई पुलिस गिरफ्तार करके ले गई।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनिष सिसोदिया को सीबीआई पुलिस गिरफ्तार करके ले गई। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री , आम आदमी पार्टी (आप) का दूसरा माथा तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करनेवाले अन्ना हजारे के शिष्य मनिष सिसोदिया को पुलिस गिरफ्तार करके ले गई। इन्हे शराब अबकारी मामले में बहुत बड़ी रकम का उल्ट-फेर करने व गैरकानूनी तरीके से शराब का ठेका देने और पैसा जमा करने और फिर मामला को दबाने तथा सबूत मीटाने के आरोप में सीबीआई गिरफ्तार की है। गिरफ्तारी के बाद सिसोदिया ने पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिए और वह चुप-चाप सीबीआई टीम के साथ जा रहे थे। हलाँकि इनके गिरफ्तारी के बाद आप के लोगों ने दिल्ली के सड़कों पर केन्द्र सरकार के खिलाफ और सीबीआई के विरूद्ध में नारे लगाए। सूत्रोंनुसार सीबीआई सिसोदिया से पुछताछ करेगी और उसके बाद भी आरोप तय करेगी। सीबीआई टीम का कहना है , “ सिसोदिया जाँच-पड़ताल में मदद नहीं कर रहें हैं। ” आपको मालूम हो आम आदमी पार्टी दिल्ली से भ्रष्टाचार खतम करने का जनता से वादा के कारण सत्ता हासिल की है। जनता का विश्वास जीतकर , इस प्रकार से सरकार बनानेवाली आम आदमी पार्टी क...

"हम चाहते हैं कि हर भारतीय के थाल में बिहार का कोई-न-काई व्यंजन हो"-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।।

हम चाहते हैं कि हर भारतीय के थाल में बिहार का कोई-न-काई व्यंजन हो- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।। बिहार की राजधानी पटना में आयोजित ‘किसान समागम’ में करिब पाँच हजार किसानों ने भाग लिया। राज्य के चारों कोने से आए किसान इस समागम का हिस्सा बने , गवाह बने। इसमें हाईप्रोफ़ाइल किसानों से लेकर , साधारण जीवन व्यतित करनेवाले , बिहार के किसान शामिल हुए थे। हिन्दी , मगही , ठेठ बिहारी बोलनेवाले किसान थे , तो अंग्रेजी भाषा में बात करनेवाले भी किसान , इस समागम का हिस्सा थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी समागम के हिस्सा थे। बिहार के कृषि व्यवस्था में सुधार करना और खेती से अधिक-से-अधिक फसलों का उत्पादन करना आदि इस समागम का मुख्य उद्देश्य रहा। राज्य में जिस प्रकार से खेत के दायरा कम होते जा रहा है और उसके स्थान पर सड़क , उद्योग-धंधे , सरकारी भवनों आदि का निर्माण किया जा रहा है , उससे कम खेती में अधिक पैदावार उत्पादन करने की व्यवस्था को राज्य में जल्द-से-जल्द बहाल करने कि जरूरत है , ताकि खाद्य समस्या को पैदा होने से रोका जा सके और इसपर नियंत्रण रखा जा सके। ‘ किसान समागम’ में तैयार किये गए रोड मैप की ज...

कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन सुन, नरेन्द्र मोदी टीम ऐसे घबरा गई जैसे- ‘इनकी कोई चोरी पकड़ी गई हो!

कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन सुन , नरेन्द्र मोदी टीम ऐसे घबरा गई जैसे- ‘इनकी कोई चोरी पकड़ी गई हो! कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन सुन , नरेन्द्र मोदी टीम ऐसे घबरा गई जैसे- ‘इनकी कोई चोरी पकड़ी गई हो।’ ये लोग दौड़े-दौड़े ईडी , आईटी और सीबीआई के पास गए और अधिवेशन के कर्ता-धर्ता पर ताबड़-तोड़ छापेमारी करवा दी। कांग्रेस , भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव के घर पर ईडी और आईटी वालों ने सतरह घंटा तक छापेमारे की। इसके बाद विधायक देवेन्द्र यादव हौसला के साथ कहा , “ जब निर्णय अटल , संकल्प अचल और नीयत साफ हो तब आत्मविश्वास और निडरता के साथ काम होता है। ” छतीसगढ़ , भिलाई कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा , “ ईडी , सीबीआई का रेड क्या होता है! ये चरित्र पर बार होता है। किसी व्यक्ति का चरित्र क्या हाता है , दृष्टिकोण क्या है , उसपर बार होता है। और मुझे इस बात को बोलने में , और उनको भी सुनने में गर्व हुआ होगा कि हमारे चरित्र पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। ” उन्होंने अपने साथियों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि यह चरित्र कहाँ से आया ? ये चरित्र आया , आप जैसे मजबूत सथियों से। उन्होंने मुझे बोला! ईडी के लोगो ने बोल...

छतीसगढ़ राजधनी रायपुर में महाधिवेशन पूर्व ईडी और सीबीआई के धमाकेदार छापे।।

छतीसगढ़ राजधनी रायपुर में महाधिवेशन पूर्व ईडी और सीबीआई के धमाकेदार छापे।। कुछ दिनों पहले कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेरा ने प्रेस वार्ता के दरम्यान कहा था , “ आज के भारत में ईडी का मतलब एलिम्नेटिंग डेमोके्रसी हो गया है। वर्ष 2004 से लेकर वर्ष 2014 के बीच यूपीए की सरकार थी। इस दम्यान यूपीए की सरकार के समय ईडी ने 112 बार छापे मारे थे। जबकि पछिले आठ साल से भारत में नरेंद्र मोदी की सरकार है , बीजेपी की सरकार है के दरम्यान ईडी ने 3010 छापे मारे हैं। और अगर आप राजनीतिक दलों को , नेताओं पर पड़े छापे के लिस्ट को देखते हैं और उसे सामने रखते हैं , तो ईडी के द्वारा 95 प्रतिशत छापे विपक्ष नेताओं पर डाले गए हैं। ” कांग्रेस पर पड़े ईडी के छापे का जिक्र करते हुए पवन खेरा ने कहा था , “ आपको मालूम होगा ‘नेशनल हेराल्ड’ पर ईडी के द्वारा छापा डाला गया था , इसमें राहुल गाँधी से लगातार 50 घंटों तक ईडी ने पूछ-ताछ की थी। कांग्रेस पूर्व अध्यक्षा सोनिया गाँधी से लगातार तीन दिनों तक ईडी के द्वारा पूछ-ताछ की गई। वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी सात-आठ घेटे की पूछ-ताछ की गई थी और अब छतीसगढ़ में ल...

कैबिनेट के पहली मीटिंग में पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करेंगे- भूपेंद्र सिंह हुड्डा।।

  कैबिनेट के पहली मीटिंग में पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करेंगे- भूपेंद्र सिंह हुड्डा।। हरियाणा राज्य , कर्मचारियों और सरकार का अखाड़ा बन गया। पुलिस की लाठी , आँसू गैस और पानी का बौछार को सहन करने वाले लोगों का जमावड़ा के शरणस्थली में तब्दिल हो गया। एक तरफ कर्मचारी लोग सड़क पर आ चुके हैं , तो दूसरी तरफ हरियाणा की सरकार इन्हे लाठी-डंडों से मारकर अपने रास्ता के काँटे को दूर करने के फ़िराक़ में है। जबकि इस घटना से आहत कांग्रेस पार्टी के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा , “ हमारी सरकार बनते हीं हम लोग सदन के पहली कैबिनेट मीटिंग में पूरानी पेंशन स्कीम को लागू करेंगे। ” भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा , “ हम लोग हरियाणा में पहली कैबिनेट मीटिंग में पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करेंगे। हमें मालूम हुआ कि सरकार कर्मचारियों पर लाठी और पानी का बौछार की है। ये जो व्यवहार है सरकार का , वो ठीक नहीं है। ये लोग लाठी-डंडा और गोली से सरकार चलाना चाहते हैं। कभी लाठियों और गोलियों से सरकार चली है! लाठियों और गोलियों से सरकार नहीं चलती है। कोई सरकार के पास अधिकार माँगने आता है , तो सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए...

हरियाणा सरकार पागल हाथी की तरह कर्मचारियों को रौंद दिया है।

  हरियाणा की सरकार पागल हाथी की तरह कर्मचारियों को रौंद दिया। हरियाणा में मौजूदा सरकार जो बीजेपी के साँठ-गाँठ से चलायी जा रही है , उसके व्यवहार से यहीं कहा जा सकता है कि सरकार बेलगाम घोड़ा हो चुकी है , पागल हाथी का रूप धारण कर ली है। दूसरे शब्दों में कहें तो हरियाणा की सरकार लोकतंत्र को ताख पर रखकर राज्य में शासन चला रही है। राज्य के कर्मचारियों ‘पुरानी पेंशन स्कीम’ को लागू करने को लेकर सड़क पर आन्दोलन करने लगे तो इनकी बात सुनने के बजाय इनपर लाठियाँ भांजने लगी। हरियाणा की सरकार , कर्मचारियों के द्वारा शुरू किया गया भारी संख्या में आन्दोलन को कूचलने के प्रयास में जूट चुकी है। सरकार इन आन्दोलनकारियों पर पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है। राज्य पुलिस के द्वारा   इन आन्दोलनकारियों पर बरबर तरीके के साथ लाठियाँ भाँजी और इन लोगों को बर्बरता के साथ पीटा गया और प्रताड़ीत किया गया। इतना ही नहीं इन पर आँसू गैस छोड़े गए और पानी के बौछार से इनके आन्दोलन को कूचलने का दमनकारी प्रयास किया गया है। हरियाणा के कर्मचारियों के द्वारा सरकार से ‘पुरानी पेंशन योजना’ मांग करने व राज्य में इसे फिर से बहाल...