Skip to main content

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनिष सिसोदिया को सीबीआई पुलिस गिरफ्तार करके ले गई।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनिष सिसोदिया को सीबीआई पुलिस गिरफ्तार करके ले गई।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री, आम आदमी पार्टी (आप) का दूसरा माथा तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करनेवाले अन्ना हजारे के शिष्य मनिष सिसोदिया को पुलिस गिरफ्तार करके ले गई। इन्हे शराब अबकारी मामले में बहुत बड़ी रकम का उल्ट-फेर करने व गैरकानूनी तरीके से शराब का ठेका देने और पैसा जमा करने और फिर मामला को दबाने तथा सबूत मीटाने के आरोप में सीबीआई गिरफ्तार की है।

गिरफ्तारी के बाद सिसोदिया ने पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिए और वह चुप-चाप सीबीआई टीम के साथ जा रहे थे। हलाँकि इनके गिरफ्तारी के बाद आप के लोगों ने दिल्ली के सड़कों पर केन्द्र सरकार के खिलाफ और सीबीआई के विरूद्ध में नारे लगाए। सूत्रोंनुसार सीबीआई सिसोदिया से पुछताछ करेगी और उसके बाद भी आरोप तय करेगी। सीबीआई टीम का कहना है, “सिसोदिया जाँच-पड़ताल में मदद नहीं कर रहें हैं।

आपको मालूम हो आम आदमी पार्टी दिल्ली से भ्रष्टाचार खतम करने का जनता से वादा के कारण सत्ता हासिल की है। जनता का विश्वास जीतकर, इस प्रकार से सरकार बनानेवाली आम आदमी पार्टी का दो बड़े नेता, बहुत ही संगीन भ्रष्टाचार के मामले में जेल चले गए। एक मनिष सिसोदिया हैं, जिन्हें सीबीआई टीम गिरफ्तार करके ले गई और दूसरा सत्येन्द्र जैन, जो पार्टी के बड़े चेहरा थे वे कई महिनों से दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं।

आपको ये भी मालूम हो कि अजय मकान कांग्रेस पार्टी के नेता भ्रष्टाचार के मामले में अरविन्द केजरीवाल से बहुत पहले से तीखे सवाल करते रहे हैं। इन्होंने पूछा था, “केजरीवाल की सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘लोकपाल’ का गठन करने व इसे लागू करने के नाम पर बनी थी, लेकिन आज इनके सरकार बने नौ-साल हो चुके हैं, जिसके बावजूद भी वह ‘लोकपाल’ का गठन नहीं किए हैं। और इतना हीं नहीं! शिला दीक्षित सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ गठित किया गया ‘लोकायुक्त’ को भी पंगु बना दिया, इसका आख़री रिपोर्ट वर्ष 2018 में जारी किया गया, उसके बाद इसका कुछ अता-पता नहीं है।

अजय मकान ने उस समय कहा था, “आज शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनिष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के लिए आर्थिक संसाधन जमा करनेवाला सत्येन्द्र जैन को नाम शरा अबकारी मामला में स्टैबलिश हो चुका है। ऐसे में इन लोगों के भ्रष्टाचार का जाँच कौन करेगा?”

आपको बता दूँ दिल्ली के शराब घोटाला में तीन, अरविन्द केजरीवाल, मनिष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन का नाम मुख्य रूप से लिया जाता रहा है, जिनमें सिर्फ अरविन्द केजरीवाल बाहर हैं और बाकी दो लोग जेल जा चुके हैं। अब देखना ये है कि केजरीवाल अपने-आप को बचाते कैसे हैं और सीबीआई भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आगे की लड़ाई कैसे लड़ती है कि केन्द्र सरकार की कठपुतली बनकर रह जाती है।   

Comments

Popular posts from this blog

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...