Skip to main content

भारत की जनता उस ‘पक्षी’ के समान हो गई है, जिसके सारे पंख नोच दिए गये हैं।-महंगाई।।

भारत की जनता उस ‘पक्षी’ के समान हो गई है, जिसके सारे पंख नोच दिए गये हैं।

कांग्रेस एक घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 410 रुपए के आस-पास छोड़कर गई थी, जिसे भी बीजेपी के महारथी लोग सम्भाल नहीं पाये और देश के लोगों को बताते फिर रहें हैं कि हमारी सरकार गरीबों की सरकार है, आम लोगों की सरकार है। पर, यह कैसे! क्या गरीबों की सरकार तथा आम लोगों की सरकार, इन्हीं लोगों को आर्थिक शोषण करेगी? घरेलू गैस का दाम बढ़ाते-बढ़ाते कांग्रेस के 410 रुपए से 1200 रुपए तक ले आई। वो भी मात्र नौ साल के अन्दर हीं।

भारत के आम लोग बड़ी उम्मीद के साथ नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया था कि ये देश से महंगाई कम करेंगे, लेकिन इस सरकार ने तो महंगाई के सारे सरहदें पार कर गई और पुरानी सरकार कांग्रेस की सरकार को भी इसमें पिछे छोड़ दी। एक घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 410 रुपए से 1200 रुपए कर दी, सीधे तीन गुणा दाम में वृ़िद्ध कर दी। यह एक ऐतिहासिक ही होगा। जहाँ भारत के लोगों को 410रुपए में एक गैस सिलेंडर ख़रीदने में परेशानी हो रही थी, उस जनता को आज 1200रुपए में ख़रीदने पड़ रहे हैं। जनता किस हाल से गुजर रही होगी सोचनेवाली बात है।

जिस जनता को चार सौ रुपये में गैस ख़रीदने में पसीना छूट रहा था, आज उसी जनता को 1200रुपए में गैस बेचे जा रहे हैं। यह एक आर्थिक अपराध है, जिसे नरेंद्र मोदी की सरकार ने की है। इसे भ्रष्टाचार भी कहा जाएगा तो कम ही होगा। यह सीधे-सीधे आम जनता के सम्पति पर डाका डालना, आम जनता को दिन-दहाड़े लूटना कहना बेहतर होगा। ये कुछ अच्छा लगता है। ऐसे मोदी के इस सफेद लूट और डकैती के लिए कोई शब्द नहीं है। आखिर इतना धोखा देकर, सफेद झूठ बोलकर कोई सरकार कैसे चला सकता है! मोदी ने कहा था कि महंगाई कम करेंगे लेकिन इसने तो तीन गुणा महंगाई बढ़ा दी।

नरेंद्र मोदी टीम पर सवाल ये भी खड़ा होता है कि जिस गैस सिलेंडर को कांग्रेस 410 रुपये में जनता को दे रही थी, उसी गैस सिलेंडर को मोदी 1200 रुपये में दे रही है। सीधा सा थ्योरी है, आखिर कांग्रेस 410 रुपये में कैसे एक घरेलू गैस जनता को दे रही थी? और उसी गैस को मोदी अब तीन गुणा दाम बढ़ाकर जनता को दे रही है। साफ-साफ कहा जा सकता है कि यह एक सफेद लूट है। जनता को लूटा जा रहा है। आम लोगों को प्रलोभन देकर लूटा गया और लूटने की सजिश रचि गई लेकिन, दुःख कि बात यह है और भारत के लोगों को मंथन करनेवाली बात यह है कि इतना होने के बावजूद लूटपाट मचानेवाली मोदी सरकार को लोग पहचान नहीं पा रहें हैं।

भारत में मोहम्मद गज़नी की तरह लूटपाट मचानेवाली नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ, मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन इसलिए नहीं हो रहा है कि इस मुद्दा को जनता तक पहुँचने नहीं दिया जा रहा है। हलाँकि जनता इस बात से वाक़िफ हो चुकी है कि मोदी आम लोगों को लूट रही है, लेकिन जनता में इतना दम नहीं है कि मोदी के इस कार्य को लेकर विरोध प्रदर्शन करे। भारत की जनता उस ‘पक्षी’ के समान हो गई है, जिसके सारे पंख नोच दिए गये हैं और फिर उसे उड़ने के लिए छोड़ दिया गया है।        


Comments

Popular posts from this blog

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...