कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “मोदी सरकार भारत में विपक्ष को कमजोर करने, धमकाने और उत्पीड़न की राजनीतिक कर रही है।”
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “मोदी सरकार भारत में विपक्ष को कमजोर
करने, धमकाने और उत्पीड़न की राजनीतिक कर रही
है।”
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “राहुल गांधी के साथ जिस प्रकार से मोेदी सरकार व्यवहार की है, उससे यह साफ हो जाता है कि भारत में एक स्वस्थ राजनीतिक का दौर नहीं चल रहा है बल्कि भारत में डराने, धमकाने और उत्पीड़न करने की राजनीतिक का दौर चल रहा है और यह संभव नरेंद्र मोदी के समय हुआ है। जो वर्तमान भारत में देखा जा रहा है।”
उन्होंने कहा,
“मोदी सरकार के
द्वारा, शुरू किये गये इस नीति के खिलाफ, हम लोग हथियार नहीं डालनेवाले हैं। हम लोग इसके
खिलाफ लड़ेंगे। मोदी सरकार को जो करना है, करे।
और जितना परेशान करना है,
हमलोग को डराना है और हमलोग को उत्पीड़न
करना है, करे लेकिन हमलोग मोदी सरकार के सामने
झुकनेवाले नहीं हैं। हमलोग मोदी के इस नीति के विरोध में सब जुल्म झेलने को तैयार
हैं।”
जयराम रमेश ने कहा, “कांग्रेस
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भारत के सभी पार्टी का एकजुट होने को कहा है।
भारत की सभी विपक्षी पार्टी इस मुद्दे पर एक हो चुकी है। यह भारत के लिए बहुत ही
बुरा समय है, यह भारत के लोकतंत्र के लिए भी बुरा
समय को बताता है। यह बहुत हीं गंभिर राजनीतिक मुद्दा है, जो लोकतंत्र से जुड़ा हुआ है। यह मोदी सरकार की
प्रतिशोध की राजनीति, धमकी की राजनीति, डराने की राजनीति और उत्पीड़न की राजनीति का
सबसे बड़ा उदाहरण है।”
आपको बता दूँ,
नरेंद्र मोदी सरकार ने अडानी के द्वारा
किये गये घोटाला पर आवाज उठानेवाले विपक्ष पार्टी के लोग और अडानी महा-घोटाला पर
जेपीसी की माँग करनेवाले भारत की सभी विपक्षी पार्टियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई
करनी शुरू कर दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, लोकसभा में अडानी घोटाला पर गंभिर सवाल कर दिये थे, उन्हांेने मोदी और अडानी को एक साबित कर दिया
था और जिसका परिणामस्वरूप मोदी सरकार ने राहुल को लोकसभा की सदस्यता ही रद्द करवा
दी है।
Comments