Skip to main content

Posts

हिंडनबर्ग, अपने रिपोर्ट के खिलाफ अडानी को कोर्ट जाने की चुनौती दी।।

हिंडनबर्ग , अपने रिपोर्ट के खिलाफ अडानी को कोर्ट जाने की चुनौती दी।। अमेरिका के ‘ हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट ’ के बाद भारत उद्योगपति गौतम अडानी और इनके समर्थकों का कहना है , “ हिंडनबर्ग का रिपोर्ट देश पर हमला है। ” वहीं आनंद महिंद्रा ने कहा , “ ग्लोबल मीडिया भारत की आर्थिक महाशक्ति बनने की महत्वाकांक्षाओं को नाकाम करना चाहता है। ” जबकि हिंडनबर्ग ने खुलासा यह किया है कि गौतम अडानी पिछले दस सालों के अंदर विश्व के दूसरे धनी व्यक्ति कैसे हो गए! इसके बाद हिंडनबर्ग ने ये भी कहा , “ अगर हमारी रिसर्च रिपोर्ट पर गौतम अडानी को शक है , तो वह इसके खिलाफ हमारे उपर मुकदमा दायर कर सकते हैं। ” हिंडन बर्ग ने अपना यह बयान तब जारी किया, जब अडानी ग्रूप ने कहा था कि हमारे पर हमला करना मतलब भारत के उपर हमला करना है। अडानी रिसर्च रिपोर्ट को राजनीतिक रूप देने का प्रयास किया , लेकिन इसमें वह नाकामयाब रहे और तबतक हकीकत भी सामने आ गई। मालुम हो कि अडानी यदि हिंडनबर्ग के उपर यूएसए में मुकदमा दायर करते हैं तो इन्हे नुकसान का तीन गुना पैसा वापस मिलेगा। इसके बावजूद अडानी और इनके समर्थन में उतरे उद्योगपति ह...

“आपका पैसा, जो आपके जेब से निकल रहा है, वह कहाँँ जा रहा है!” राहुल गाँँधी।।

  “आपका पैसा, जो आपके जेब से निकल रहा है, वह कहाँँ जा रहा है!” राहुल गाँँधी।। कांग्रेस लीडर राहुल गांधी यह सवाल भारत के लोग को, मौजूदा मोदी सरकार से पूछने के लिए कहा था। लेकिन, सब मोदी-मोदी के नाम में इतने मशगुल हैं कि गाँधी का यह सवाल गुमनाम हो गया। अमेरिका के ‘ हिंडनबर्ग ’ अपने रिसर्च रिपोर्ट का सार्वजनिक की है, जिससे राहुल के ईशारे समझ में आने लगे हैं। इतना बाद, अगर किसी को समझ में नहीं आता, भारत के लोग सर्तक नहीं होते तो फिर चुप्पी ही साध लें। गौतम अडानी को लेकर मोदी सरकार पर राहुल गाँधी हमेशा से सचेत रहे हैं और देश के लोगों को भी सचेत करते रहें हैं। येे अलग बात है कि राहुल जी के बात को दबाया जाता रहा, इनके बात को कभी जनता तक पहुँँचने नहीं दिया गया। भरत के आर्थिक रूप से मजबूत और प्रसिद्ध मीडिया ने मिलकर इसे देश के लोगों तक पहुँचने नहीं दिया और दबाये रखा। जिसका परिणाम ये निकला कि आज गौतम अडानी ने देश की भारी संपति का नूकसान कर दिया है, देश के आम लोग के मेहनत से कमाई गई संपति डूबती जा रही है।      विश्व के मजबूत और स्वतंत्र लोकतांत्रिक देश अमेरिका के ‘ हिंडनबर्ग ’ ...

गौतम अडानी कैसे! 42 गुणा दाम बढ़ाकर शेयर बेचा और विश्व के दूसरे अमिर व्यक्ति बन गए-हिंडन बर्ग।।पवन खेरा।।

  गौतम अडानी 42 गुणा दाम बढ़ाकर शेयर बेचा-हिंडन बर्ग।।पवन खेरा।। अमेरिका की हिंडन बर्ग रिसर्च रिपोर्ट ने गौतम अडानी के आर्थिक साम्राज्य को ईंट-से-ईंट बजा दिया है। रिपोर्ट में अडानी कैसे , मोदी सरकार के समयों में अचानक विश्व के दूसरे अमिर व्यक्ति बन गए का खुलासा किया गया है। इस रिसर्च रिर्पोट के बाद अडानी का शेयर धड़ाम से नन्हा बालक की तरह लूढ़क गया और जिसके बाद अडानी विश्व का दूसरा धनी व्यक्ति का तमगा खो दिया। कांग्रेस सीनियर लीडर पवन खेरा ने हिंडन रिपोर्ट रिसर्च के हवाले प्रेस को बताया ,“ नरेंद्र मोदी के मित्र गौतम अडानी पर विश्व का सबसे बड़ा कार्पोरेट धोखाधड़ी का आरोप लगा है। अडानी अपने शेयर को 42 गुणा दाम बढ़ाकर बेच दिया। रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि अडानी का जितना भी बिजनस चल रहा है , वो कर्ज में डूबा हुआ है और यह कर्ज भारत सरकार ने दे रखी है। ” पवन खेरा रिपोर्ट के हवाले आगे कहा ,“ अडानी 30 प्रतिशत भारत के सरकारी बैंको से और 8 प्रतिशत निजी बैंको से कर्ज ले रखे हैं। इन्होंने अपने परिवारों के नाम से भारत सरकार से छूपा कर भारी मात्रा में माॅरिशस , यूएई जैसे देशों मे...

यह बजट भारत के एक प्रतिशत बिलेनियर लोगों के लिए है- पी चिदम्बरम।।

यह बजट भारत के एक प्रतिशत बिलेनियर लोगों के लिए है- पी चिदम्बरम।। भारत का इस साल का बजट गरीबों , मध्यवर्गिय परिवारों व किसानों के लिए लेडिज पर्स साबित हुआ और ग्लूकोज पीता दिख रहा है। घरेलू गैस पर सब्सिडी , किसानों के उर्वरक तथा कृषि उपक्रमों , मध्यवर्गिय रोजगार के लिए ऋण आदि पर कांग्रेस के समय जैसे आर्थिक छूट की घोषणा नहीं की गई। शिक्षा , दवाईयां , खद्य पदार्थ आदि पर आम लगों को और पिछड़े राज्यों को आर्थिक मदद नहीं दी गई। भूतपूर्व वितमंत्री पी चिदम्बरम ने इस साल के आम बजट को भारत के एक प्रतिशत अरबपतियों के लिए लाया गया बजट बतया है। चिदम्बरम ने कहा , “ इस बजट से कौन लाभान्वित होंगे ? यह गरीबों के लिए नहीं है। जो युवाओं रोजगार की तलाश में हैं , उनके लिए भी नहीं है। आम टैक्स पेयर के लिए भी नहीं हैं। गृहनिर्माण व घर गृहस्थी चलानेवालों के लिए भी कुछ नहीं है , इस बजट में। ” पी चिदम्बरम ने कहा , “ भारत के एक प्रतिशत बिलेनियर लोगों और अहमदाबाद को बड़ी सिटी बनाने को ध्यान में रखते हुए , इस बजट को तैयार किया गया है। वैश्विक सर्वे के अनुसार भारत जिस आर्थिक कठिनाईयों जैसे महंगाई , भूखमरी , समा...

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी पर आगबबूला हो गए!

  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , बीजेपी पर आगबबूला हो गए! पत्रकारों के द्वारा सवाल पूछे जाने, पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आपे से बाहर हो गए , एकदम से बिफर पड़े और नाराज़ हो गए। मुख्यमंत्री बिफरते हुए कहा , “ मर जाना कबूल है , लेकिन उनके साथ जाना हमको कभी कबूल नहीं है। ” आपको जानकारी के लिए बता देना मुनासिब समझता हूँ कि पूर्व वाक्य में प्रयोग ‘उनके‘ का मतलब ‘बीजेपी‘ से है। बिहार के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल करते हुए पूछा , “ क्या आप बीजेपी के साथ मिलने जा रहें है , जैसे खबर सुनने को मिल रहा है , क्या यह सच है ?” पत्रकारों के इस सवाल से नीतीश जी परेशान हो गए और उपरोक्त बयान दिए। कुमार ने पत्रकारों को कहा , “ यह अच्छी तरह जान लीजिए , समझ लीजिए कि ये सब बोगस बात है। ” मुख्यमंत्री ने आगे कहा ,“ सब बोगस बात है ! ये लोग काहे के लिए बोल रहा है , इतना हिम्मत करके , मेहनत करके हमको मिलाया था। इनलोगों ने क्या-क्या न किया। बिना मतलब के लोगों पर मुकदमा दायर करके , इन सब को झूठा बदनाम कर दिया। ” उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते ह...

हमारी एनएसजी सुरक्षा छीन ली गई- अखिलेश यादव( भूतपूर्व मुख्यमंत्री)!

अखिलेश यादव की एनएसजी सुरक्षा छीन ली गई! उत्तर प्रदेश विपक्ष नेता, अखिलेश यादव की एनएसजी सुरक्षा छीन ली गई है। इसकी जानकारी, उन्होंने स्वयं प्रेस वार्ता करके दी है। सरकार के इस निर्णय पर गहरा चिन्ता प्रकट करते हुए, यादव ने कहा, “बीजेपी ने जानबूझकर मेरी एनएसजी सुरक्षा व्यवस्था हटा दी है।” आपको बता दूँँ, अखिलेश यादव उतर प्रदेश के विपक्ष के नेता है, प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री हैं और समाजावादी पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। राज्य में बीजेपी की शसन है और केन्द्र में भी बीजेपी की ही शासन है। इनके पद और पद के गरिमा को देखते हुए, इनसे संबंधित सरकार को सोच-समझकर निर्णय लेनी चाहिए, विपक्ष के नेता लोग बीजेपी से इतनी उम्मीद तो कर ही सकते हैं। अखिलेश यादव ने सताधरी सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि अभी आप खड़े हो, आपके साथ कुछ भी व्यवहार हो सकता है, ये बीजेपी के लोग, किसी के साथ कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा,“ बीजेपी मंहगाई और बेरोजगारी को नियंत्रण नहीं कर पा रही है, इसलिए ऐसी व्यवहार कर रही है।”

आरएसएस की पूरी विचारधारा राजनीतिक पर आधारित है-कन्हैया कुमार।।

  आरएसएस की पूरी विचारधारा राजनीतिक पर आधारित है-कन्हैया कुमार।। भारत जोड़ो यात्रा के दरम्यान कांग्रेस युवा लीडर कन्हैया कुमार हिंदू संगठन आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा , “ आरएसएस धर्म के प्रतिकों का इस्तेमाल करके संप्रदायिक राजनीतिक कर रही , उसका धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। आरएसएस भले कहती है कि वह एक राजनीतिक संगठन है , लेकिन इसकी पूरी-की-विचारधारा राजनीतिक पर आधारित है। ” कांग्रेस युवा नेता ने कहा ,   “ कोई भी धार्मिक व्यक्ति किसी का खून बहाना , किसी को मारना , किसी के उपर हमला करना , नफरत फैलाना , इस तरह के चीजों का समर्थन नहीं करता है। धर्म के प्रतिकों का इस्तेमाल करके अगर राजनीतिक की जाती है , तो यह धर्म नहीं , बल्की राजनीति रह जाती है। ” कन्हैया कुमार ने कहा ,   “ हम आरएसएस और बीजेपी के मामले में बिलकुल स्पष्ट हैं। आरएसएस एक धार्मिक संगठन नहीं है और हमारी नजर में यह सांस्कृतिक संगठन भी नहीं है। ये सांस्कृतिक प्रतिकों का इस्तेमाल करती है , अपने राजनीतिक लाभ के लिए, और ये दोनों अलग-अलग भी नहीं है , आरएसएस जड़ है , तो बीजेपी उसका फल है। ”