आज कोरोना वायरस से भरत हीं नहीं पूरा विश्व भयभीत हो गया है तथा बड़े-बड़े देश को भी यह बीमारी छक्के छुड़ा कर रख दिया है। इसकी खास बात यह भी है कि इस बीमारी का अभी तक कोई कारगर ईलाज की ख़ोज की दावा किसी देश के द्वारा नहीं की गई है। विश्व समुदाय अभी तक इसके ईलाज से अनभिज्ञ है। अमेरिका, ईटली, आस्ट्रेलिया, चीन, फ़्रांस, ब्रिटेन, ईरान आदि जैसे चिकित्सा क्षेत्र में उच्च कोटी का स्थान रखनेवाला देश भी कोरोना से परेशान और हैरान है तथा संघर्ष कर रहा है। इन देशों में यूरोप महाद्वीप का इटली को सबसे ज्यादा झेलना पड़ रहा। जिन-जिन देशों में यह बीमारी उत्पात मचा रखा है, उन देशों के चिकित्सकों ने अभी तक इसके लक्षणों को देखते हुए सतर्क रहने व इसे फैलने से रोकने को कहा है और इसकी जानकारी हीं इस बीमारी का ईलाज है। हम सब भाग्यशाली हैं कि हमलोगों को कोरोना वायरस के बारें में इतनी जानकरी प्राप्त है जिसके माध्यम से इस बीमारी से लड़ सकते हैं। Corona Virus को ऐसे समझा जा सकता है: ठंड मौसम के समाप्ति और गर्मी की शुरुआत यूं कहें मौसम के बदलाव मतलब सर्दी से गर्मी की ओर मौसम का जाना के समय यह virus अपना अस्त...