किसानों के तीन हजार प्रति क्विंटल गेंहू का दाम माँगा , तो विधान सभा से निलंबित किये गए। मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने भाजपा की चौहान सरकार को चैलेंज करते हुए- प्रेस वार्ता में कहा , “ हमारे किसानों को तीन हजार प्रति क्विंटल के दर से गेंहू का दाम दो , नहीं तो अपनी गद्दी छोड़ो, हमलोग देने का काम करेंगे। ” विधायक जीतू पटवारी किसान के इस मुद्दा को प्रदेश में लागातर उठा रहें हैं , लेकिन भाजपा की सरकार के कान में जू तक नहीं रेंग रही है और बहरी होने का नाटक भी कर रही है। विधायक जीतू यहीं बात विधान सभा में रखा , तो इन्हे सभा से आज के लिए निलंबित कर दिया गया। उन्होंने यह जानकारी हाऊस से बाहर निकलते हीं प्रेस के साथ सार्वजनिक किया। विधायक ने प्रेस से कहा , “ महंगाई का किसानों पर भी असर हुआ है और जब मंहगाई की राहत की बात होती है , तो किसानों कि बात क्यों नहीं होती है ? खाद्य के दाम बढ़ गए , डीजल के दाम बढ़ गए , रासायनिक के दाम बढ़ गए और मजदूरी के भाव भी बढ़ गए , लेकिन किसानों के सरकारी राहत के दाम को अभी तक नहीं बढ़ाये गए हैं। किसानों के राहत के लिए सरकारी दामो...