भारत के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी मंगलवार के राष्ट्र के नाम सम्बोधन में कोरोना वायरस का डंस झेल रहे भारत के lock-down की अवधी का दूसरा चरण को बढ़ाने की घोषणा कर दिए हैं। भारत के lock-down का दूसरा चरण तीन मई तक लागू रहने का आदेश जारी किये हैं। मालूम हो कि भारत में lock-down के पहला चरण 25 मार्च से शुरू हुआ था जो 21 दिनों तक का चला इससे भारत सरकार को काफी सफलता भी मिला है। पहला चरण के सफलता को देखते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि lock-down का पहला चरण प्रभावी रहा है, लेकिन इस चरण को आगे जारी रखने की जरूरत है क्योंकि इसपर अभी पूर्ण विजय हासिल नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि वैसे क्षेत्र जिनके हालात पहले से बहुत बेहतर होंगें या जिन क्षेत्र के हालात ख़राब होने की आशंका बिल्कुल हीं नहीं होंगी उन क्षेत्र को 20 अप्रैल के बाद कुछ राहत दिया जायेगा। भारत के प्रधानमंत्री की घोषणा को देखते हुए भारत सरकार के रेल व उड्डयन मंत्रालय ने भी रेल तथा ह्वाई परिवहन को 3 मई तक चलाने से रोक दिया है। रेल मंत्रालय ने ट्विट करके भारत के लोगों ...