पहला चरण के सफलता को देखते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि lock-down का पहला चरण प्रभावी रहा है, लेकिन इस चरण को आगे जारी रखने की जरूरत है क्योंकि इसपर अभी पूर्ण विजय हासिल नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि वैसे क्षेत्र जिनके हालात पहले से बहुत बेहतर होंगें या जिन क्षेत्र के हालात ख़राब होने की आशंका बिल्कुल हीं नहीं होंगी उन क्षेत्र को 20 अप्रैल के बाद कुछ राहत दिया जायेगा।
भारत के प्रधानमंत्री की घोषणा को देखते हुए भारत सरकार के रेल व उड्डयन मंत्रालय ने भी रेल तथा ह्वाई परिवहन को 3 मई तक चलाने से रोक दिया है। रेल मंत्रालय ने ट्विट करके भारत के लोगों को सूचना दिया है कि तीन मई तक सिर्फ आवश्यक आपूर्ति हेतु माल गाड़ी एवं पार्सल रेलगाड़ी को चलाये जाने की अनुमति होगी ताकि देश के नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं के लिय दिक्कत का सामना करना न पड़े।
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने अपने 25 मिनट के राष्ट्र के नाम संबोधन में देश के लोगों से कुछ
वचन पालन करने के लिए अपील किये हैं। प्रधानमंत्री ने कहा है कि lock-down के दरम्यान
हमे पुरे भारतियों को इन इन बातों को विशेषकर ख्याल रखने की जरूरत है।
अपने
घर के बुजुर्गों को ख्याल रखना है और उन्हें ज्यादा ध्यान देना है, जिनको कोई
पुरानी बीमारी है।
lock-down को इमानदरी के साथ पालन करना है। इसको उल्लंघन बिल्कुल हीं न करें। इसके साथ सामाजिक दूरी का भी ख्याल रखना बहुत आवश्यक है और जब भी अपने घर से बाहर निकलें तो मास्क पहनकर बाहर निकलें। गर्म पानी, काढ़ा का निरंतर सेवन करते रहें।
अपने शरीर के प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए निरंतर आयुष मंत्रालय द्वारा
दिए गए निर्देशों को पालन करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लोगों
से “आरोग्य सेतू मोबाइल एप” को अपने मोबाइल में डाउनलोड करने को कहा हैं तथा
दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने को भी कहा है। यह एप लोगों को बीमारी सम्बन्धी नेर्देश
व उसके उपचार को बताने का काम करता है इसलिए यह बिकट के समयों में बहुत हीं उपयोगी
साबित हो सकता है।
प्रधानमंत्री ने व्यवसाइयों व उद्योगपतियों से अपील किये
हैं कि ये लोग अपने कामगारों के प्रति संवेदना रखें तथा इनके कंपनी में जो कामगार
हैं उनकों नौकरी से न निकालें। जितना हो सके अपने आस-पास के गरीब परिवारों का
देख-रेख करें उनके भोजन के जरूरतों को पूरा करें।
प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील किये हैं कि भारत के लोग कोरोना वायरस की लड़ाई में शामिल डाक्टर, नर्स, सफाई कर्मी, पुलिस आदि योद्धाओं को सम्मान करें इन्हें आदर के साथ इनके कार्यों में सहयोग दें।
Comments