Skip to main content

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब बीजेपी वालों से अलग हुए थे- बिहार ।।



बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दावा करते हैं कि वह अपने सिद्धांत के पक्के इन्सान हैं और  अक्सर इस बात को लेकर बहस करते – करते प्रतिद्वंदियों से भीड़ जाते हैं। लेकिन, राजनीतिक क्षेत्र में इसका कोई महत्व नहीं रहता फ़िर भी इनके दावे को मानना या अनुसरण करना औचित्य बन जाता है क्योंकि इनका ऐसा मानना है कि सिद्धांत के बगैर हमारी जिन्दगी नहीं चलती इसलिए इनको सिद्धांतवादी पुरुष भी कहा जाता है।

राजनीतिक के मिज़ाज से कुमार अपने आप को नहीं बचा सके। यह कहानी राजनीतिक पैतरे की है जिसे बिहार के रजनीतिक इतिहास में सदा जिक्र किया जायेगा। एक समय था जब नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ केन्द्र सरकार चला रहे थे तथा बिहार में भी राजनीतिक सिक्का का खेल खेल रहे थे और उस समय बीजेपी का कर्ताधर्ता अटल बिहारी वाजपेयी ज़ी के हांथों में था।

जिसके बाद बीजेपी का साम्राज्य नरेंद्र मोदी के हाथ में आया तो कुमार साहब को सिद्धांत को लेकर इनसे मनमुटाव हो गया और नाराज होकर बीजेपी से अलग हो गए। इतना हीं नहीं मोदी के साथ कभी न होने का वचन बिहार के जनता को दिया तथा बिहार के विधानसभा में बीजेपी को लेकर बहुत कुछ कहा और राज्य में बीजेपी के विरुद्ध आंदोलन भी चलाया जिसे बिहार के जनता ने दिल खोलकर स्वागत किया पर इनका यह सिद्धांत कुछ हीं दिनों में बिखर गया।

यह विवाद तब हुआ था जब बीजेपी प्रधानमंत्री उम्मीदवार को लेकर आन्तरिक कलह में फंस चुकी थी और मोदी का नाम अचानक उभरकर सामने आया। तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा में बीजेपी के सदस्यों को कहते हैं कि हम जो बोले सच और बाकी जो बोले झूठ। इस सिद्धांत पर दुनिया नहीं चलती है।

आप (बीजेपी के सदस्य जो बिहार के हैं) से शिकायत नहीं है। एक पार्टी के नाते हमारा यह अधिकार बनता है कि हम अपने सिद्धांत पर चलें और उस पर फैसला लें। हमने उस सिद्धांत पर चलते हुए फैसला लिया है। यह लड़ाई यहाँ की नहीं यह लड़ाई सिद्धांत को लेकर है।

 बीजेपी- के सदस्य उत्तर में कहते हैं कि आपको प्रधानमंत्री बनने की गुंजाईश नहीं है तो लड़ाई किस बात की है।

नीतीश कुमार- वहां हमे आश्वस्त किया गया और उस आश्वासन से आप लोग अलग हुए। हम लोगों की क्या राय था आप अवगत थे। आप चाहे जग जीत लीजिये कल्पना की उड़ान में, सपनों में ,उसे हमारा कोई मतलब नहीं है।

सिद्धांत की बात जो है वह अपनी जगह पर है। इसलिए हम आपको सिर्फ इतना हीं बता देना चाहते हैं कि बेकार इतना ज्यादा बोलते रहते हैं। विश्वासघात हमने नहीं किया है विश्वासघात आप लोगों ने किया है।

अब जब सत्रह साल के बाद घटना घट चुकी है तो एक बात जान लीजिये भरोसा किया था अटल ज़ी का एरा था अब अटल ज़ी एरा नहीं है इसलिए आडवानी ज़ी फोन किया था जब हम अलग हो रहे थे कि आपको अध्यक्ष ने वचन दिया है उसको निभाया जायेगा हमने कहा कि अब सम्भव हम लोगों के लिए नहीं है।

अब आपका नया अवतार हो चुका है, अब इसके बाद किसी भी प्रस्थिति में लौट कर जाने का प्रश्न पैदा नहीं होता है। हम रहें या मिट्टी में मिल जायं आप लोगों के साथ अब कोई समझौता भविष्य में नहीं होगा असम्भव है असम्भव ! अब ये सम्भव हीं नहीं अब ये चेप्टर खत्म हो चुका है। नामुमकिन!

बीजेपी – भरोसा हमने नहीं तोड़ा है भरोसा आपने तोड़ा हो भावनाओं में बहकर।

नीतीश – हम भावनाओं में बहकर काम नहीं करते।

Popular posts from this blog

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...