Skip to main content

प्रियंका गाँधी के राजनीतिक कैरियर का पहला अभिभाषण- गुजरात से।।


साउथ अफ्रीका में ब्रिटिश हुकूमत का ईंट से ईंट हिला कर रख देनेवाला साधारण सा युवा महात्मा गाँधी का प्रथम पड़ाव गुजरात हीं था, जिसके बाद वह बिहार के चम्पारण जिला से भारत के आजादी के लिए जो शांत उग्र रूप का वस्त्र धारण किया तो आजादी के बाद अपनी हत्या होने तक अपने आप में कभी बदलाव नहीं किया और न कभी किसी के सामने घुटने टेके। वहीं से प्रियंका गाँधी ने भी अपना पहला राजनीतिक भाषण की शुरुआत किया है उस भाषण में उन्होंने बहुत कुछ कहा है।
भावनाओं से भाषण की शुरुआत
पहली बार मैं गुजरात आयी हूँ.......... और पहली बार साबरमती के उस आश्रम में गयी जहाँ से महात्मा गाँधी ज़ी ने इस देश की आजादी का संघर्ष शुरू किया था और मैं बता नहीं सकती आपको की वहां के पेड़ों के नीचे बैठते हुए भजन सुनते हुए मेरे दिल में क्या भावना जागी लगा कि आँसू आनेवाले हैं क्योंकि मैंने उन देशभक्तों के बारे में सोचा जिन्होंने आजीवन संघर्ष किया जिन्होंने इस देश के लिए अपनी जान दे दी सब कुछ त्याग कर दिया जिनके वालिदानों पर इस देश की नींव डाली है।
फ़िर मन की बात का जिक्र किया 
वहां बैठे हुए मन में ये बात आयी की ये देश प्रेम,सदभावना और आपसी प्यार के आधार पर बना है। आज जो देश में हो रहा है, उससे दुःख होता है।
आपकी जागरूकता देशभक्ति है और हथियार भी 
आप सब यहां इतनी तादाद में आये हैं मैं दिल से कहना चाहती हूँ कि इससे बड़ी कोई देशभक्ति नहीं है की जागरूक बने आपकी जागरूकता एक हथियार है। लेकिन, एक ऐसा हथियार है कि किसी का नुकसान नहीं पहुँचाना, ये एक ऐसा हथियार है जो आपको मजबूत बनाएगा।
चुनाव आपका भविष्य है  
आपको बहुत गहराई में सोचना पड़ेगा कि ये चुनाव क्या है? इसमें आप क्या चुनने जा रहे हैं? आप अपना भविष्य चुनने जा रहे हैं।
चुनावी मुद्दे क्या होने चाहिए ?
फ़िजूल के मुद्दे नहीं उठनी चाहिए। जो मुद्दे उठने चाहिए वे ये होने चाहिए कि आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण क्या है, आप आगे कैसे बढ़ेगें, नौजवानों को रोजगार कैसे मिलेगा, महिलाएं सुरक्षित कैसे महसूस करेंगी, अपने आप को कैसे बढ़ाएंगी, किसानों के लिए क्या किया जाएगा ये चुनावी मुद्दे हों। और आपकी जागरूकता हीं इस मुद्दे को आगे ला सकती है।
सोच समझकर उनसे सही सवाल कीजिएगा  
तो, मैं आपसे आग्रह करना चाहती हूँ कि सोच समझकर इस बार आप निर्णय लें जो आपके सामने बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, बड़े-बड़े वादे करते हैं, उनसे पूछिए कि जो 15 लाख खाते में आने थे वो 15 लाख कहाँ गए, जिन महिलाओं की सुरक्षा की बात करते थे उन महिलाओं को किसने पूछा इन ये पांच सालों में। सही सवाल करिये इस चुनाव में।
गुजरात के सरज़मीं से हीं प्रथम आवाज उठनी चाहिए
आगे आने वाले इन दो महीनों में आपके सामने तमाम मुद्दे उछाले जाएंगें। आपकी जागरूकता हीं इस देश को बनाएगी। ये आपकी जिम्मेदारी है। आपकी देशभक्ति इसी में प्रकट होनी चाहिए। यहाँ पे जहाँ से हमारी आजादी की लड़ाई शुरू हुई थी, जहाँ से गाँधी ज़ी ने प्रेम की आवाज उठाई थी, सदभावना की आवाज उठाई थी, अहिंसा की आवाज उठाई थी। मैं सोचती हूँ यहीं से आवाज उठनी चाहिए।
देश की फ़ितरत और पहचान क्या है तथा इसको किसने बनाया है?
जो अपनी फ़ितरत की बात करते हैं, आपके सामने आप उन्हें बताइए की इस देश की फ़ितरत क्या है, इस देश की फ़ितरत है की जर्रे-जर्रे में सच्चाई ढूंड के निकलेगी। इस देश की फ़ितरत है कि नफ़रत के हवाओं को प्रेम और करुणा में बदलेगी। ये आवाज यहां से उठाइए। आने वाले दिनों में सहीं निर्णय लीजिये, सही मुद्दे उठाइए, सही सवाल कीजिये। क्योंकि, ये देश आपका है आपने बनाया है, मेरे किसान भाइयों ने बनाया है, मेरी बहनों ने बनाया है जो रोज सुबह शाम मेहनत करती हैं और नौजवानों ने बनाया है और किसी ने ये देश नहीं बनाया है। ये देश और किसी का नहीं है। इस देश की हिफ़ाजत सिर्फ आपलोग कर सकते हैं। आप एक-एक जो जना यहाँ बैठा है इस ज़िम्मेदारी को समझिये।
हम सबको इकट्ठे आगे बढ़ना है
आगे जैसे परेश ज़ी ने कहा चुनाव आजादी की लड़ाई से कोई कम नहीं है। हमारी संस्थाएं नष्ट की जा रही है। जहाँ देखिए नफ़रत फैलाई जा रही है। और हमारे लिए आपके लिए इससे बड़ी कोई चीज हो हीं नहीं सकती कि हम देश का हिफ़ाजत करें, हम देश के लिए काम करें, देश के विकास के लिए आगे बढ़ें और इकट्ठे आगे बढ़े।
धन्यवाद !
मैं आप सबको बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहती हूँ कि आप ने यहाँ मेरा स्वागत किया, मुझे यहाँ बोलने का मौका दिया। जय हिन्द !

Popular posts from this blog

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...