Skip to main content

भारत के ग्रामीण क्षेत्रों की शादी पर उठते नये सवाल ।

शादी को एक जन्म-जन्म का बंधन माना जाता है। ऐसे तो यह कल्चर पूरे भारत में प्रचलित है और सारे भारतवसियों शादी को लेकर बहुत सचेत रहते हैं। यहाँ के समाज में एक कहावत खूब प्रचलित है कि “ पानी पियो छान के बेटी ब्याहों जान के”। मतलब साफ है जिस प्रकार जल को बहुत अच्छी तरह से छान कर पीना चाहिए जिससे स्वाथ्य ठीक रहता है उसी प्रकार अपने बेटी को जिस लड़के के साथ ब्याहने जा रहें हैं उसको बारे में अच्छी तरह से ठोक-बजकर परख लेना चाहिए ताकी बाद में दिक्कत का सामना करना न पड़े। इससे हम अनुमान लगा सकते हैं कि इस क्षेत्र में शादी ब्याह का कितना महत्व है। इसके बावजूद भी आजकल शादी से जुड़े समस्या को देखा सुना जा रहा है। 


अब तो शादी का मामला कोर्ट तक पहुंचने लगा है जो विवाद का नया समस्या बनते जा रहा है। शादी से जुड़े दूसरी और अहम बात यह देखा जा रहा है जो दुल्हन और दूल्हा के उम्र के बारे में बयां करता है। शादी किस उम्र में होनी चाहिए को लेकर सभी वर्ग, जाति और कानून में मतभेद है। सब का अपना–अपना तर्क है जो अपने स्थान पर सही है और गलत भी हो सकता है। यहाँ के शादी सबसे रोड़ा बनकर खड़ा है वो है शादी में होनेवाला खर्च को लेकर। इससे सभी लोग परेशान दिखते हैं, लेकिन इसको बदलने को लेकर किसी की ओर (दूल्हा या दुल्हन के परिवारवालों) से कारगर पहल नहीं किया जा रहा है। जबकि हमारी सरकार इसको लेकर कई ठोस तथा अहम कदम उठा चुकी है पर इसका कोई खास असर जमीनी स्तर पर देखा नहीं जाता। 

इसमें खास बात यह है कि सरकार के इन फैसलों पर लोग सरकार का साथ देते नजर भी नहीं आते। सब लोग अपने क्षमता तथा स्थिति के अनुसार शादी में फैसला लेना पसंद करते हैं। कानून का सहारा तब लेते हैं जब शादी में विवाद उत्पन्न होता है और जहाँ इन परिवारवालों को कानून से कोई खास राहत नहीं मिलता उल्टे थाना कोर्ट करते- करते घर का आटा गिला हो जाता है, उपर से समाज में शर्मसार भी होना पड़ता है।

शादी में उम्र को लेकर कानून साफ़ सुथरी दिखती है एक रास्ते पर खड़ी है परन्तु समाज के अपने – अपने उम्र हैं यूं कहें समाज विभिन्न रंग में रंगे नजर आता है। कानून के नजरिये से दुल्हन का उम्र कम से कम अठारह वर्ष तथा दूल्हा का उम्र इक्कीस वर्ष होना जरूरी बताया गया है। ये अलग बात है कि अधिकतम उम्र अर्थात कोई महिला या पुरुष कितने उम्र तक शादी कर सकता को लेकर कानून का स्पष्टीकरण नहीं है। अठारह वर्ष से कम उम्र में लड़की की शादी करना को किसी दृष्टिकोण से सही नहीं ठहराया जा सकता। कानून को छोड़िए मेडिकल विज्ञान भी इसे गलत करार दे दिया है। 

मेडिकल विज्ञान का मानना है कि कम उम्र में लड़की की शादी करने से जच्चा - बच्चा दोनों को खतरा होता है। जगह – जगह पर इसको रोकने के लिए सरकार प्रचार-प्रसार कर रही सभी सरकारी अस्पताल में इसका बैनर देखा जा सकता है। इस मामले में हमारी सरकार को काफी सफलता भी मिला है। शनैः - शनैः समाज के सभी वर्ग के लोग इस बात को मानने लग गए हैं कि अपनी बिटिया की शादी अठारह वर्ष से पहले नहीं बल्कि इसके बाद हीं करनी है। इसमें पहले के अपेक्षा बहुत परिवर्तन देखा जा सकता है। अधिकांश लोग चाहते हैं कि हमारी बिटिया की शादी अठारह वर्ष के बाद हीं हो। इसमें खास परिवर्तन यह देखा जा रहा है कि स्वयं बिटिया बोलते दिख रहीं हैं की हम अभी अठारह के नहीं हुए हैं इसलिए हमारी अभी शादी नहीं यदि जबरदस्ती शादी की गई तो हमे मजबूरन कानून के पास जाना पड़ेगा। 

वर्तमान समय में समाज का कोई ऐसा वर्ग नहीं बचा है जो कहता हो बिटिया बड़ी हो गई अब उसके हाथ पीले कर देना चाहिए अब लोग यह कहते हैं कि बिटिया पढ़ने लायक है पढ़ेगी और अपने समाज तथा गांव का नाम उज्ज्वल करेगी। इतने परिवर्तन आने के बावजूद भी इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि कुछ लोग समाज में मौजूद अवसाद के डर से अपनी बिटिया को मैट्रिक पास होने के पहले हीं उसके हाँथ पीले कर देने के प्रयास में जूट जाते हैं जो सरासर गलत बात है। इसकी वजह से कई लडकियाँ मैट्रिक बोर्ड के परिक्षा में शामिल होने से दूर हो जाती है। ऐसी लडकियाँ पढ़ती तो हैं लेकिन मैट्रिक पास न होने के वजह से पढ़ाई के क्षेत्र में उनका आगे का कैरियर बिल्कुल हीं ठप्प पड़ जाता है। उनकी शादी हो जाती है उसके बाद वह अपने ससुराल चली जाती हैं और वहां उन्हें घर में रहना होता है फ़िर बच्चे होते हैं उसके बाद पढ़ाई का काम खत्म हो जाता है। 

कई गांव के बीच स्थित सरकारी हाई स्कूल के नौंवी वर्ग की एक छात्रा इस बार के मैट्रिक परिक्षा में शामिल नहीं होने जा रही है क्योंकि उनके माता – पिता ने उस बच्ची की शादी कर दी जब वह नौंवी क्लास में पढ़ रहीं थी। अब वह एक बच्चे की माँ भी बन चुकी हैं और ससुराल में अपने बच्चे तथा पति के साथ जीवन यापन कर रहीं हैं। वह घर के सारे जिम्मेदारी निभा रहीं हैं लेकिन पढ़ाई को निभाने में चूक गई। 

इस बेटी के माता-पिता का भी अपना तर्क है। उनका मानना है कि समय हम जैसे गरीबों का नहीं है। हम अपनी इज्जत का बचाव नहीं कर सकते क्योंकि हमारे पास रहने का घर तो हैं हीं नहीं। जब कोई लड़का हमारे बेटी को छेड़ेगा तब इस बात को लेकर जहाँ भी हम जएंगें वहां से हमको हीं गलत साबित कर दिया जायेगा। उनका कहना है कि हम अपनी बेटी की शादी तब तक नहीं करते जबतक उसको कोई लड़का पिछा नहीं करता और जैसे हीं कोई लड़का मेरी बेटी को पिछा करना शुरू कर देता है हम उसको शादी करना हीं बेहतर उपाय समझते हैं। 

यह उस हाई स्कूल की कहानी हैं जहाँ ऐसे वर्ग की बिटिया पढ़ती हैं जिस वर्ग के लोग अपने बेटी को कम उम्र में शादी करने की प्रथा को पुराने समय से मानते आ रहे थे लेकिन अब बेटी को पढ़ाने शुरू कर दिए हैं। सवाल यह है कि जब ऐसे समाज के बीच स्थित स्कूल की बिटिया का हाल यह है तो दूर-दराज का क्या हालात होंगें। 

Popular posts from this blog

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...