पटना कोचिंग विवाद: खान सर का गोलीबारी का दावा निकला बेबुनियाद, अब 'सहानुभूति कार्ड' और साजिश के लग रहे आरोप।
पटना कोचिंग विवाद: खान सर का गोलीबारी का दावा निकला बेबुनियाद, अब 'सहानुभूति कार्ड' और साजिश के लग रहे आरोप। पटना (N5 ब्यूरो। पटना के चर्चित शिक्षक खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के बीच उपजा विवाद अब एक नया रूप ले चुका है। पुलिस की शुरुआती जांच में खान सर द्वारा किया गया आठ से दस राउंड गोलीबारी का दावा पूरी तरह बेबुनियाद साबित हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल पर फायरिंग का कोई सबूत नहीं मिला है, जिसके बाद अब यह पूरा मामला महज आपसी मारपीट और हमले का बनता दिख रहा है। इस खुलासे के बाद अब खान सर पर ही सवाल उठने लगे हैं और मामले में एक नया नैरेटिव (विमर्श) सामने आ रहा है। क्या सहानुभूति बटोरने के लिए रची गई स्क्रिप्ट? गोलीबारी का दावा खारिज होने के बाद कोचिंग जगत और स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आलोचकों और प्रतिद्वंद्वी गुटों का आरोप है कि यह पूरी घटना खान सर द्वारा खुद प्रायोजित (Self-Scripted) हो सकती है। चर्चाओं के अनुसार, इस विवाद को बड़ा रूप देने के पीछे दो मुख्य मकसद हो सकते हैं: 1. छात्रों की सहानुभूति पाना: खुद पर हमले या गोलीब...