Skip to main content

Posts

कई पार्टियों के नेता मणिपुर के मुद्दे पर पीएम मोदी से मिलना चाह रहे हैं, लेकिन पीएम के पास समय नहीं है- कांग्रेस।।

कई पार्टियों के नेता मणिपुर के मुद्दे पर पीएम मोदी से मिलना चाह रहे हैं, लेकिन पीएम के पास समय नहीं है- कांग्रेस।। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका चले गए हैं, इधर मणिपुर हिंसा के आग में जल रहा है। लगभग एक माह से ज्यदा दिन हो चुके हैं, फिर भी हिंसा बंद नहीं हुआ और पीएम मोदी भी कुछ बोले नहीं और अमेरिका निकल दिए। इससे कांग्रेस चिंता जताते हुए लिखी है कि मोदी का जिम्मेदारी से भागने का पुराना नाता और इन्हें प्रचार के अलावा कुछ नहीं आता। मणिपुर हिंसा में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 50 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। करीब 50 दिनों से हिंसा जारी है। मणिपुर में हिंसा से मारे गये लोगों की संख्या बढ़कर अब 115 हो गई एक ओर मणिपुर जल रहा है। हमारे देश के लोग जान बचाने की गुहार लगा रहे हैं। अपने घरों को छोड़ पलायन करने को मजबूर हैं। दूसरी ओर पीएम मोदी अमेरिका निकल गए। अब वहां छवि चमकाने का काम होगा , इवेंटबाजी होगी।   इस बात को जानते हुए कि हमारे देश के लोग हिंसा झेल रहे हैं , उनकी जान पर बनी हुई है। पीएम मोदी याद कीजिए एक बार अटल जी ने आपको ' राजधर्म ' निभ...

राहुल गांधी के जन्म दिन पर कांग्रेस में खुशी का माहौल। कांग्रेसियों ने कैसे मनाया गांधी का जन्म दिन।सुप्रिया श्रीनेत ने राहुल गांधी के लिए लिखी।

राहुल गांधी के  जन्म दिन पर कांग्रेस में खुशी का माहौल।  कांग्रेसियों ने  कैसे मनाया कांग्रेसियों ने गांधी का जन्म दिन। सुप्रिया श्रीनेत ने राहुल गांधी के लिए यूं लिखी । पीएम मोदी के सर्वज्ञानी गुणों को देखकर भगवान भी भ्रमित हैं -राहुल गांधी। अमेरिका! राहुल गांधी के जन्म पर पूरा कांग्रेस परिवार में एक अलग माहौल रहा, कांग्रेसियों ने केक काटकर, तो किसी ने कुछ लिखकर गांधी के जन्म दिन को मनाया। उन्हीं में सुप्रिया श्रीनेत ने राहुल गांधी के लिए यूं लिखी हैं। उसके लिए क्या कहूँ जो रोज़ मुझको अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ने के लिए प्रेरित करता है ? जो रोज़ मुझे एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करता है ? जो अपने ख़िलाफ़ हर षड्यंत्र और नफ़रत के बाद भी मोहब्बत की बात करता है ? जिसको अपना लीडर , अपना भाई कहने पर गर्व है मुझको।   सोचा वो लिखूँ जो मैं सोचती हूँ और मेरे जैसे इस देश के करोड़ों लोग सोचते हैं आपके बारे में राहुल जी।     ***************************************   सियासत में राहुल गांधी होना सबके बस की बात नहीं है। नफ़रत और विभाजन के इस दौर में सच...

भारत-चीन सीमा को लेकर कांग्रेस का बयान।

भारत-चीन सीमा को लेकर कांग्रेस का बयान। भारत-चीन सीमा को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार को चेताने व सर्तक रहने की बात की। और इसी के साथ सरकार से कुछ सवाल भी की है, जिसपर जनता को सोचने की जरूरत है। मोदी के क्लीन चिट से चीन ने भारत को गंभीर नुक़सान पहुंचाया है-जयराम रमेश 3 साल पहले 19 जून 2020 को PM मोदी ने गलवान की घटना के बाद सर्वदलीय बैठक में कहा था- न कोई हमारी सीमा में घुसा है , न ही कोई पोस्ट दूसरे के कब्जे में है। ये बयान एक दिन पहले विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के विपरीत था। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि गलवान की वारदात इस कारण से हुई थी कि चीनी सैनिकों ने घुसपैठ कर भारत की सीमा में टेंट लगाने की कोशिश की। 5 सितंबर 2020 को रक्षा मंत्री ने मॉस्को में SCO मीटिंग के दौरान चीन के रक्षा मंत्री से ढाई घंटे तक चर्चा की। 11 सितंबर 2020 को मॉस्को में रशिया-इंडिया-चाइना ट्राइलेक्ट्रल में विदेश मंत्री ने चीन के विदेश मंत्री के साथ LAC की परिस्थिति पर बात की। 3 साल में 18 बार बॉर्डर टॉक्स हुए हैं। जब कोई घुसपैठ नहीं हुई तो 3 साल से लगातार हो रही चर्चा की सच्चाई क्या है ?

मोदी के क्लीन चिट से चीन ने भारत को गंभीर नुक़सान पहुंचाया है-जयराम रमेश।

  मोदी के क्लीन चिट से चीन ने भारत को गंभीर नुक़सान पहुंचाया है-जयराम रमेश। कांग्रेस नेता जय राम रमेश ने ट्वीट में लिखे हैं कि आज ही के दिन तीन साल पहले प्रधानमंत्री ने चीन को यह क्लीन चिट दी थी। उन्होंने तब जो कहा था कि न कोई भारत-चीन सीमा कोई घूस आया है , न हीं कोई घूसा हुआ है और   न हीं हमारी कोई फोर्स किसी दूसरे के कब्जे में है। जबकि उसी समय लद्दाख में हमारे बिस जबान शहीद हुए थे। उसपर मोदी ने कहा था कि लेकिन भारत माता की तरफ आँख उठा कर देखा था, उन्हे हमारी सेना वो सबक सीखा कर गए।   पीएम मोदी ने ऐसे चीन को क्लीन चीट दे दिये थे।   उनकी क्लीन चिट से चीन ने भारत को गंभीर नुक़सान पहुंचाया है और आगे भी नुक़सान पहुंचाता रहेगा।   जय राम रमेश ने आगे कहा कि क्लीन चिट देने के बाद से संसद और बाहर दोनों ही जगहों पर पीएम की लगातार चुप्पी ने बातचीत में भारत की स्थिति को कमज़ोर किया है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में चीन से तनाव का यह पहला अवसर नहीं रहा है, इससे पिछले कार्यकाल के दौरान वर्ष 2017 में डोकलाम क्षेत्र में चीन से तनाव गहराया था जो मुद्दा अंतरराष...

मध्य प्रदेश सरकार का ‘सतपुड़ा भवन’ 14 घंटों तक जलता रहा और कोई बुझा नहीं सका।

मध्य प्रदेश सरकार का ‘सतपुड़ा भवन’ 14 घंटों तक जलता रहा और कोई बुझा नहीं सका। भारत का मध्य प्रदेश राज्य सरकार के मुख्यमंत्री का सरकारी कार्ययालय ‘सतपुड़ा भवन’ धू-धू कर जलता रहा है और पास स्थित फायरवाले खड़े होकर तमाशबीन की तरह देखते रहे , कुछ नहीं कर सके। करीब 14 घंटों तक ‘सतपुड़ा भवन’ लागातार जलता रहा। मध्य प्रदेश सरकार का सतपुड़ा भवन 14 घंटों तक जलता रहा , इस आग के लपेट को कोई बुझा नहीं सका। बताया जा रहा है कि भवन 80 प्रतिशत जलकर राख हो गया , जिसमें लगभग 12000 फाईलें जल कर भस्म हो जाने की खबर है। जिसमें लगभग 12,000 फाईलें जल कर भस्म हो जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि सतपुड़ा भवन के चार फ्लोर आग के लपेट में आये थे , जो सभी जलकर राख में तब्दील हो गए हैं। अब इसमें जाँच के लिए सिर्फ राख हीं बचा है। राज्य सरकार के महत्वपूर्ण कागजात भी इस आग के चपेट में भस्म हो गए हैं। राज्य सरकार के महत्वपूर्ण कागजात आग के चपेट में भस्म हो गए हैं। विपक्ष के नेताओं का कहना है कि इस आग ने मौजूदा सरकार के भ्रष्टाचार के सारे गवाह और सबूत को जलाकर राख कर दिया है। व्यापम घोटाला को छूपाने के लिए...

नीतिश कुमार सरकार ने 5,030 ग्रामीण पथ एवं 31 पुल-पुलियों के निर्माण करने की योजना बनाई।

नीतिश कुमार सरकार ने 5,030 ग्रामीण पथ एवं 31 पुल-पुलियों के निर्माण करने की योजना बनाई। बिहार मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने ग्रामीण कार्यभार विभाग के अंतर्गत 6680.67 करोड़ रुपए की लागत से 5061 योजनाओं का शिलान्यास किया। एक अणे मार्ग में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास का कार्य सम्पन्न हुआ। बिहार सरकार द्वारा इस योजना के तहत 5,030 ग्रामीण पथ एवं 31 पुल-पुलियों के निर्माण करने की योजना बनाई गई है। यह निर्माण कार्य को जल्द-से-जल्द पूरा करने के निर्देश सरकार द्वारा जारी किये जा चुके हैं। नीतिश सरकार ने बताया कि ग्रामीण पथों के गुणवतापूर्ण निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बेहतर हुआ है। छात्र-छात्राओं को पढ़ने में सुविधा हो रही है तथा किसानों को उत्पादन की बिक्री में भी सुविधा हो रही है। सरकार का कहाना है कि ग्रामीण सड़क एवं पुल-पुलियों का अनुरक्षण विभागीय रूप से जल्दी शुरू करने को कहा है। इसके लिए जितने भी अभियंता एवं कर्मियों की आवश्यक्ता हो , उनकी शीघ्र नियुक्ति करने को भी कहा गया है। सरकार ने आगे कहा कि अनुसूचित जाति , आनुसूचित जनजाति तथा अति- पिछड़े वर्ग के र...

मणिपुर में हिंसा से मारे गये लोगों की संख्या बढ़कर अब 115 हो गई।

मणिपुर में हिंसा से मारे गये लोगों की संख्या बढ़कर अब 115 हो गई। मणिपुर , हिंसा के आग में जलकर राख होता जा रहा है। भारत के गृहमंत्री अमित शाह इस राज्य का दौरा किये , लेकिन खास असर नहीं हुआ। आज भी मणिपुर हिंसा में जल रहा है , लोग बेघर होते जा रहें हैं , लोग गाँव-घर छोड़कर दूसरे स्थानों व राज्यों में रहने को मजबूर हो हाते जा रहें हैं। यदि ऐसा चलता रहा तो वो दिन दूर नहीं की भारत के लोग मणिपुर को भी जम्मू-कश्मिर जैसे जानना शुरू कर देंगे। भारत का पूर्वी राज्य मणिपुर की राजधानी इंफाल में मंगलवार रात को फिर हिंसा भड़कने की खबर है। इस हिंसा में नौ लोगों की मौत होने और दस लोगों को जख्मी होने की खबर है। इसी के साथ मणिपुर में हिंसा से मारे गये लोगों की संख्या बढ़कर अब 115 हो गई। आम नागरिकों को मारे जाने , घायल होने और अपने घरों से प्लायन करने की संख्या में लागातार इजाफा़ हीं हो रहा है। DONATE