Skip to main content

क्या महागठबंधन और कांग्रेस मिलकर बीजेपी को 2024 लोकसभा चुनाव में सफाया कर सकती है?

क्या महागठबंधन और कांग्रेस मिलकर बीजेपी को 2024 लोकसभा चुनाव में सफाया कर सकती है?

मोदी जी को भलीभांति पता है कि महागठबंधन इन तीन राज्यों (उत्तर प्रदेश 80 लोकसभा सीट महाराष्ट्र 48 लोकसभा सीट बिहार 40 लोकसभा सीट) से बीजेपी का सफाया कर सकता है और कांग्रेस दक्षिण भारत से बीजेपी को सफाया कर सकती है।


ये विचार लोगों की राय पर आधारित है:


मोदी जी को भलीभांति पता है कि महागठबंधन इन तीन राज्यों (उत्तर प्रदेश 80 लोकसभा सीट महाराष्ट्र 48 लोकसभा सीट बिहार 40 लोकसभा सीट) से बीजेपी का सफाया कर सकता है और कांग्रेस दक्षिण भारत से बीजेपी को सफाया कर सकती है।


वर्ष2019 चुनाव में बीजेपी गठबंधन को इन राज्यों में 145 सीट मिली थी, लेकिन जिन दलों के दम पर बीजेपी गठबंधन को 145 सीट मिली थी, वो सभी दल 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी से अलग हो गए है और महागठबंधन के रूप में इन तीनों राज्यों में मोदी जी को सत्ता से बेदखल करने के लिए पूरी मुस्तैदी से लड़ाई लड़ रहे है।


मोदी गठबंधन को इन तीन राज्यों में 100 सीट का नुकसान होना तय माना जा रहा है। बाकी, अन्य बड़े राज्यों में भी आप की दो तीन सीट हर राज्य में घटना तय है। इस तरह पूरे देश में बीजेपी गठबंधन को 180 लोकसभा सीट का नुकसान होता दिख रहा है।


इसलिए, मोदीजी विपक्षी राजनीतिक दलों में तोड़-फोड़ करके कुछ सीटों की भरपाई करने की कोशिश में लगे है। लेकिन, यह तय है कि विधायक जाने से पार्टी का जनाधार कम नहीं होता, इसलिए कहना गलत नहीं होगा कि मोदी की विदाई तय है।


मोदी जी विपक्षी दलों के सभी नेताओं को जेल भी भेज दें फिर भी मोदी जी आपकी हार टलने वाली नहीं है।


नीतिश कुमार, ममता बनर्जी, केसीआर, शरद पवार...जेल जाने वालों की फेहरिस्त लंबी हो सकती है। यह एक नए तरह का ऑपरेशन लोटस है और इस ऑपरेशन में ईडी, सीबीआई, आईटी, चुनाव आयोग और समूची न्यायपालिका उस सत्ता के साथ है, जिसके पास देश के लोकतंत्र की चाबी है।

 

2024 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र व बिहार से अलग करके यूपी को देखने की जरूरत है। सच्चाई यह है कि आज की परिस्थिति में यूपी में बीजेपी 70+ सीटें जीतने की हैसियत में है। इसके लिए अखिलेश यादव को संगठन मजबूत करने व छोटी-छोटी जातियों को जोड़ने की बहुत सख़्त आवश्यकता है।


दक्षिण भारत में कांग्रेस बढते कदम की ओर है, यहाँ बीजेपी को और नुकसान होने के चान्स हैं। अब विपक्ष को जमीन पर उतर का कड़ी मेहनत करना चाहिए। समय बहुत कम है। नेताओं कार्यकर्ताओं को जेल भी होगी, देश में दंगे भी हो सकते हैं सभी लोग भाईचारा बनाए रखें।

Comments

Popular posts from this blog

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...