Skip to main content

उक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के दो तत्कालिन कारण #ukrain #india #nalanda five...




वर्तमान समय में भारत के हजारों छात्र उक्रेन में फंसे हुए हैं। और इसमें करीब दो छात्रों की मृत्यु होने की खबर है। इतना हीं नहीं अभी तक स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हम यह खबर आपको ट्विटर पर पोस्ट के आधार पर बता रहें हैं। सोशल मीडिया पर उक्रेन में फंसे छात्र अपने स्थिति को पोस्ट कर रहें हैं उससे पता चलता है कि उक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों व नागरिकों की स्थिति ठीक नहीं है। इसपर भारत सरकार को कोई ठोस राजीनीतिक निर्णय लेने की आवश्यकता है, भारत सरकार को ठोस कदम उठाने की नितांत आवश्यकता है ताकि छात्रों को सुरक्षित सुनिश्चित किया जा सके।

लेकिन भारत सरकार के वर्तमान रवैये से ये कहना भ्रम होगा कि सरकार किसी प्रकार का ठोस कदम उठानेवाली है। जबकि सरकार ठोस कदम उठाकर फंसे नागरिकों को सुरक्षित भारत ला सकती है, लेकिन भारत की सरकार ऐसा करना नहीं चाहती सरकार के नीयत साफ नहीं लगती।

आज हजारों भारतीय छात्र उक्रेन में फंसे है जिसका दो तत्कालिन कारण हो सकते हैं:

इसको इस रूप में समझा जा सकता है। आज हजारों भारतीय छात्र उक्रेन में फंसे है जिसका दो तत्कालिन कारण हो सकते हैं। पहला, पूरी दुनिया को एक फरवरी को हीं यह पता चल गया था कि रूस सैनिक आक्रमण कभी भी उक्रेन पर सकता है। इसलिए विश्व के होशियार देश अपने नागरिकों को सुरक्षित सुनिश्चित करने में लग गए थे। लेकिन भारत सरकार ने अपनी पहली एडवाइजरी 15 फरवरी को जारी करती है जो पन्द्रह दिन देर था। दूसरा, जब उक्रेन में फंसे भारतीय छात्र भारत लौटने के लिए तैयार हुए तो एयर इंडिया ने एक छात्र के उक्रेन से भारत के किराया को 23000 रूपये से बढ़ाकर 80000 रूपये कर दिया। इन दो वजहों से छात्र निर्णय लेने में देर कर दिया और परिणाम ये हुआ कि आज भारतीय छात्र उक्रेन में चिंताजनक स्थिति में फंस चुके हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...