Skip to main content

भुखमरी के बाद सस्टेनेबल डेवलपमेंट में भी अपने पड़ोसी देशों से पिछड़ा भारत #india #nalandafive #hungerindex...




भारत अपने पड़ोसी देशों से विश्व हंगर इंडेक्स में पिछड़ गया था। नेपाल, भूटान और पाकिस्तान जैसे प्राकृतिक रूप से संकटग्रस्त देश ने भी भारत को पिछे कर दिया। भारत के लिए बड़ी शर्म की बात है कि भारत विश्व का उपजाऊ मिट्टी का देश होने के बावजूद भी संकटग्रस्त देशो से भी भूखा साबित हुआ है जिससे भारत सरकार को सचेत होना चाहिए इतना हीं नहीं भारत सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट -2021 में भी अपने पड़ोसी देशों से पिछे हो गया है| सिर्फ पाकिस्तान की स्थिति भारत से ख़राब है इसके नाम पर सत्ताधारी सरकार वोट मांग सकते हैं।


विश्व के 190 देशों के इस रिपोर्ट में भारत का स्थान 120 वां प्राप्त हुआ है और भारत ने इसमें 60.1 स्कोर किया है। वहीं पाकिस्तान का 129 वां स्थान प्राप्त हुआ और इसने 57.7 स्कोर किया है। लेकिन पिछले आंकड़े के अनुसार पाकिस्तान की स्थिति वैसे हीं कायम है, जबकि भारत की स्थिति ख़राब हो गई है। पिछले आंकड़े के अनुसार भारत तीन पायदान फिसल कर नीचे हो गया है और पाकिस्तान अपने स्थिति को बनाये रखने में कायम रहा है। इस हिसाब से भारत ऐसा देश में शामिल हो जाता है जिसकी स्थिति पाकिस्तान से ख़राब है।


भारत के पड़ोसी देश नेपाल, भूटान, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, मालदीव और चीन की स्थिति बहुत बेहतर है और सम्मानजनक भी है। चीन से मुकाबला करने के नाम पर वोट मांगनेवाली भारत के सत्ताधारी सरकार का देश “भारत” इस मामले में पिछड़ गया है। इस मामले में भारत चीन के आस-पास भी नहीं दिखता। चीन 57वां स्थान को प्राप्त किया है और इसका 72.1 स्कोर है। नेपाल 96वां, बांग्लादेश 109वां, मयंमार 101वां, श्रीलंका 87वां, भूटान 75वां, और मालदीव 79वां स्थान प्राप्त किया है और इन देशों ने क्रमशः 66.5, 63.5, 64.9, 68.1, 70.0, और 69.3 स्कोर किया है।

Comments

Popular posts from this blog

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...