भारत के लोग को
जानकारी हो जानी चाहिए कि नरेंद्र मोदी चुनाव ऐसे भी जीतते हैं, विश्व के
लोकतान्त्रिक देशों को भी ये जान लेना चाहिए कि नरेंद्र मोदी भारत में लोकतंत्र के
चुनावी खेल ऐसे खेलते हैं और लोकतंत्र की रक्षा ऐसे कर रहें हैं| बहुत चिंताजनक
बात है कि भारत में दिनदहाड़े एवीएम और मत-पत्र को चुनाव के बाद हेराफेरी किया जा
रहा है और इसके बाद भी भारतीय मीडिया लोगों को ये बता रही है कि चुनाव नरेंद्र
मोदी की टीम हीं जीत रही है | क्यों?
अभी भारत के उतर
प्रदेश में विधानसभा का चुनाव समाप्त हुआ है और 10 मार्च से गिनती होनी है उससे
पहले आजमगढ़ में 10,000 सादा बैलेट पेपर पकड़ा जाना, लाईट बंद करके स्ट्रांग रूम के
अन्दर अवैध तरीके से गाड़ी का जाना, SDM की गाड़ी में 11900 मत-पत्र का पकड़ा जाना, वनारस
में बीजेपी के लोग गाड़ी भर के EVM लेकर जाते हुए को पकड़ा जाना, EVM से भरा ट्रक और
कूड़े की गाड़ी में एवीएम और बैलेट पेपर तीन बक्से में मिलना ये संकेत करता है कि
उतर प्रदेश में चुनाव जीतने के लिए अवैधानिक कार्य किये जा रहें हैं |
वर्तमान समय में केन्द्र में बीजेपी की सरकार है और चुनाव से पहले तक उतर प्रदेश में भी बीजेपी की सरकार थी और चुनाव व गिनती से पूर्व EVM और बैलेट पेपर के साथ बीजेपी के लोगों का पकड़ा जाना लोकतंत्र के अच्छे संकेत नहीं हो सकते|

Comments