Skip to main content

आख़िर पंजाब के लोग व किसान ने एक योग्य नेता को मुख्यमंत्री क्यों नहीं चुन...



वर्ष 2014 के पहले भारत के लोग पढ़-लिखे नेता की इच्छा रखते थे। इस समय लोगों का यह मानना था कि नेता को भी पढ़ा-लिखा और मानवीय गुणों से भरपूर होना चाहिए। लोग इस मुद्दे पर घंटों चर्चा करते रहते थकते तक नहीं थे। मीडिया भी इस मुद्दा को लेकर चर्चा करती रहती। जबकि शुरुआती के समयों में भारत में पढ़े-लिखे लोगों का अभाव था और राजनीतिक में ऐसे लोगों की भागीदारी जरूरी थी उस समय लोग पढ़-लिखे नेता ख़ोज रहे थे। अब जब ये लोग पढ़-लिख कर नेता बन गए हैं तब इन नेताओं का तिरस्कार किया जा रहा है | क्यों?

इसका सबसे बड़ा सबूत है पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम इस कांग्रेस की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार चरनजीत सिंह चन्नी थे। ये पंजाब विश्वविद्यालय से एलएलबी और एमबीए की उच्चस्तरीय शिक्षा ग्रहण किये हैं। इतना हीं नहीं करीब 200 दिनों तक पंजाब के मुख्यमंत्री भी रहे औऱ इस दरम्यान इन्होंने जो राजनीतिक फैसला लिये उनमें इनके सभी फैसला लोकतान्त्रिक, आम लोगों के हीत और किसानों के ध्यान में रखकर लिया गया फैसला रहा। इनका एक भी फैसला ऐसा नहीं रहा जिसे गलत माना जाय।

इतना हीं नहीं जब पंजाब के किसान कृषि कानून को वापसी को लेकर आंदोलन कर रहे थे, जिसमें 700 किसान मारे गए थे औऱ इसके बावजूद भी केन्द्र सरकार कृषि कानून को वापसी लेने को तैयार नहीं था लेकिन जैसे हीं चरनजीत सिंह चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री बने वैसे हीं केन्द्र सरकार झुकने लगी और अन्त में कृषि कानून को वापसी करने को मजबूर हो गई। ये घटना व फैसला कहता है कि केन्द्र सरकार के द्वारा कृषि कानून की वापसी लेने का पहला तत्कालिन कारण चरनजीत सिंह चन्नी का पंजाब के मुख्यमंत्री बनना है और इनके कूटनीतिक निर्णय को जाता है |

पंजाब विधान सभा चुनाव परिणाम के बाद आख़िर ये सवाल क्यों न पुछा जाय कि एक पढ़े-लिखे व लोकतान्त्रिक नेता के लिए पंजाब के लोगों व किसानों ने वोट क्यों नहीं किया आख़िर कैसे नेता की जरूरत है पंजाब के लोगों व किसानों को ? 

Comments

Popular posts from this blog

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...