Covid-19 का कहर भारत में इस साल भी चरम सीमा पर भारत सरकार ने टीका का रजिस्ट्रेशन करने की शुरुआत कर दी है ।
Covid-19 ने भारत
में फ़िर कोहराम मचाना शुरू कर दिया है।पिछली बार हम भारत के लोग जमात वालों पर
इल्जाम लगाकर थाली और ताली बजा के काम चला लिया था। इस बार मोदी ज़ी के पास
अस्पताल,आक्सीजन और शायद पैसा भी कम पड़ गया है। लगता है, भारत के ये साहेब चुनाव
में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं इसलिए!
कांग्रेसी नेता शशि
थरूर ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक पोस्ट किये हैं और इस पोस्ट के साथ एक तस्वीर का
अपलोड भी किये हैं। यह तस्वीर शायद भारत के किसी बड़े सरकारी अस्पताल की है, लेकिन
इस बात को हम दावा के साथ नहीं लिख सकते है। थरूर के द्वारा पोस्ट किया गया इस
तस्वीर में लिखा है कि हम क्षमा प्रार्थी हैं। ICU बेड एवं ऑक्सीजन बेड आज की
तारीख में उपलब्ध नहीं है। असुविधा के लिए खेद है।
यह तस्वीर उस भारत
के वर्तमान स्वरूप को बयाँ करता है जिस भारत ने पोलियो जैसे खतरनाक बीमारी को जड़
से उखाड़ फेका है। भारत के इस तस्वीर के बाद यह कहने में डर तो अवश्य लगता है,
लेकिन भारत के इस भयावह तस्वीर को छूपाना भी कायरता हीं होगा कि यदि वर्तमान के मोदी
ज़ी सरकार का हूकूमत भारत के साठ सालों तक चल रहा होता तो यह पक्का था कि भारत से
पोलियो का उन्मूलन नहीं होता।
मोदी ज़ी के इस
कारनामे को लेकर यदि भारत के लोगों के मन में शंका है तो इस खबर से परिचित होने के
बाद शंका दूर हो जाएगी। यदि इसके बाद भी शंका दूर नहीं हुआ तो फ़िर थाली बजाएं
कोरोना भाग जायेगा और देश के डाक्टरों का मनोबल भी बढेगा। इस खबर के अनुसार भारत
के मोदी सरकार ने जिस कोविड-19 के टीका को भारत में बेचने जा रही है उसका खरीदी
दाम मात्र 150 रूपये पड़ता है और इस टीका को भारत में मोदी ज़ी की सरकार ने 600
रूपये में बेचने जा रही है।
अब सवाल यह खड़ा होता है कि देश में महामारी का दौर चालू है और लोगों की आमदनी का लॉकडाउन हो चुका है के दरम्यान भी सरकार जनता से चार गुना फायदा कमाने की तैयारी में लग चुकी है। हम मुफ्त में जनता को कोविड-19 की टीका को देने की वकालत तो नहीं कर सकते और इस सरकार से इसकी उम्मीद भी नहीं की जा सकती, लेकिन कम से कम मोदी सरकार को इस समय जनता के लिए खरीदी दाम पर हीं जनता को टीका उपलब्ध कराने तो अवश्य चाहिए थे। महामारी के समय चार गुना फायदा कमाने का धन्धा भारत के जमींदार लोग किया करते थे अंग्रेजों के साथ मिलकर। मोदी है तो सब मुमकिन है सच हो गया।
भारत में कोविड-19 का टीका आ चुका है। भारत सरकार ने इस टीका को जनता को लगाने के काम जल्द हीं शुरू करनेवाली है। वो भी व्यापक स्तर पर। इसके लिए सरकार ने 18 से 44 वर्ष के लोगों का रजिस्ट्रेशन करने का आदेश जारी कर चुकी है। जो भी इस स्टेज के अन्दर आते हैं वो अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आरोग्य सेतू एप पर भी रजिस्ट्रेशन होता है।भरत में यह रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल से उपलब्ध है। भारत का यह टीका प्रभावी है जो हमे कोरोना से लड़ने की क्षमता देता है इसलिए देर न करें और कोविड-19 का टीका लेने की अपनी अग्रिम बुकिंग अवश्य करा लें। जय हिन्द!

Comments