Skip to main content

भारत के बिहार राज्य में कोरोना महामारी में जरूरतमंद लोगों को मदद करनेवाले पप्पू यादव को जेल भेज दिया गया। वह रे मोदी हूकूमत!


कोरोना महामारी में भारत का बिहार राज्य में सत्ता की ताकत में मदमस्त भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दान स्वरूप प्राप्त सत्ताधारी नीतीश कुमार की सरकार ने बहुत बड़ा काम कर चुकी है इसलिए इस सरकार को बधाई देना चाहिए, बिहार की जनता को इन्हें शाबासी देनी चाहिए क्योंकि कुमार ने महामारी में लोगों को मदद कर रहे जन अधिकार पार्टी (जपा) के अध्यक्ष पप्पू यादव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। खबर यह आ रही है अब उनकी तबियत ख़राब हो चुकी है क्योंकि यादव जिस दिन से गिरफ्तार हुए हैं उस दिन से अनाज खाना छोड़ दिए।

महामारी में जरूरतमंद लोगों को सेवा कर रहे तथा साथ में भारत के केन्द्र और बिहार के राज्य की सरकार के द्वारा महामारी में लोगों के लिए काम कर रहे का पोल खोलनेवाले पप्पू यादव को बिहार पुलिस ने पहले यह कहकर गिरफ्तार किया कि इन्होंने लॉक-डाउन का उल्लंघन किया, बिना आदेश प्राप्त के दूसरे जिला में गए, अस्पताल में गए और दूसरे शहर में गए। इसी आरोप पर पटना पुलिस ने यादव को करीब आठ घंटा तक थाने में रखने के बाद मीडिया को बताती है कि इन्हें वर्ष 1989 के एक मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है।

आपको मालूम हो कि यादव कोरोना महामारी के समय पटना में गरीब व असहाय लोग जो भोजन का इन्तजाम नहीं कर सकते उन्हें भोजन दे रहे थे, जिस मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत होती थी उसे मदद कर रहे थे, लोगों के दुःख में शरीक हो रहे थे, पटना के सरकारी अस्पताल में जाकर निरिक्षण कर रहे थे कि यहाँ लोगों का ईलाज हो रहा है कि नहीं और सबसे बड़ी बात ये सत्ताधारी सरकार के करनामे का पोल खोलने का काम कर रहे थे।

भारतीय मीडिया में यह खबर लहर की तरह फैल चुकी है कि यादव ने भारत के वर्तमान मोदी हूकूमत के विरोध में इन्होंने आवाज उठाई। इन्होंने एक ऐसा खुलासा कर दिया था जिससे मोदी हूकूमत की चारों ओर थू-थू होने लगी थी। भारत का राजनीतिक पारा उपर चढ़ गया। पश्चिम बंगाल राज्य के विधानसभा चुनाव मोदी हूकूमत की मिली करारी हार से पहले हीं भारत के ये हुक्मरानों बौखला चुके थे और उपर से पप्पू यादव ने मोदी हूकूमत के उस नेता की पोल खोल दी जो बिहार राज्य में मोदी के चहेते नेता की पहचान रखते हैं ।

पप्पू यादव ने भारत के मोदी हूकूमत के प्रमुख नेता व बिहार के सांसद राजीव प्रताप रुडी के बारे में खुलासा कर दिए कि ये अपने संसदीय क्षेत्र में करीब सैंकड़ो एम्बुलेंस को समुदायक भवन में खड़े करवा दिए हैं। कोरोना महामारी में भी एम्बुलेंस को चलवा नहीं रहे हैं। ये सारे एम्बुलेंस सरकारी अस्पताल के दिशा-निर्देश पर चलने चाहिए थे लेकिन ये सांसद राजीव के निर्देश पर चलाये जा रहे हैं, इतना हीं नहीं यादव ने यहाँ तक खुलासा कर दिया कि इनमें से कुछ एम्बुलेंस से बालू ढुलाई की जाने का काम किया जा रहा है। यादव के इस आरोप पर मोदी हूकूमत के हुक्मरान सांसद राजीव प्रताप की ओर से जवाब आया था कि सारे एम्बुलेंस चालक के अभाव में खड़े हैं लेकिन यादव ने यहाँ सवाल खड़ा करते हुए तर्क दिए थे कि ये एम्बुलेंस सरकारी अस्पताल के आसपास खड़े होने चाहिये थे न कि सांसद के अधिकार क्षेत्र में।

इस घटना के बाद पप्पू यादव को धमकी मिलना शुरू हो गया था और राजीव प्रताप के पीओ ने इन्हें फोन पर डांटे भी थे की न्यूज बिहार में चलाया जाने लगा था। हलांकि इस न्यूज की पुष्टि नहीं हुई थी के दरम्यान हीं बिहार पुलिस ने यादव को गिरफ्तार करके जेल भेज दी। वर्तमान समय में पप्पू यादव की तबियत ख़राब हो गई है जिससे उन्हें दरभंगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...