Skip to main content

ममता बनर्जी ज़ी ने पश्चिम बंगाल में झाँसी की रानी की तरह हीं संघर्ष की इनके अलावा और भी हैं जिन्हें इस श्रेणी में शामिल किया जाना चाहिए।।



बुन्दलेहरवालों के मुहं हमने सुनी कहानी थी,

खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।

सुभद्राकुमारी चौहान द्वारा रचित कविता “झाँसी की रानी” की पंक्ति की प्रासंगिकता आज याद आ गई, उस समय भी लोगों ने याद किये थे, उस समय भारत में अंग्रजी शासन का दौर था लेकिन आज आजाद भारत का दौर है फ़िर भी इस पंक्ति को याद करने पड़ गया। बहुत दुःख होता है कि इस पंक्ति की जरूरत आज फ़िर से पड़ गया। स्थिति सब वहीँ है सिर्फ उस समय कोई विदेशी था लेकिन आज सब देशी है। आज के भारत में अंग्रेजी शासन जैसे व्यवहार करने वाले शासन कर रहें हैं और इनको मदद करनेवाले राज्यों में मौजूद है।


पश्चिम बंगाल के इस चुनावी संग्राम को देखते हैं तो झाँसी की रानी ने जो अंग्रेजों और अंग्रेजी शासन को मदद करनेवाले भारतीय मददगारों के विरोध में जंग छेड़ी थी वो याद आ गई। ममता बनर्जी के इस  चुनावी संग्राम और झाँसी की रानी के द्वारा अधिकार की लड़ाई दोनों में काफी समानता प्रतित होता है यदि अन्तर कुछ है तो वह है कि इस युद्ध में सिर्फ अंग्रेज शामिल नहीं हुए बाकी अंग्रेजी शासन जैसे शासन करनेवाले तो शामिल थे हीं। दूसरे शब्दों में कहें तो झाँसी की रानी के समय के वैसे भारतीय जो अंग्रेजी शासन को मदद कर रहे थे और देश के आजादी के आखरी समय तक अंग्रेजों को मदद करते रहे के लिए शासन करनेवाले लोग बंगाल की इस रानी के सामने थे।  


पश्चिम बंगाल की रानी ममता बनर्जी को वर्तमान भारत के “मोदी हूकूमत” (अंग्रेजी शासन जैसे शासन करनेवाले) ने बंगाल पर शासन करने के लिए वहीँ चाल चली जो अंग्रेजी हूकूमत पुराने भारत के समय चला करते थे। मोदी हूकूमत ने चुनाव से पहले हीं ‘तोड़ने की नीति’ का अनुसरण करते हुए ममता बनर्जी के खेमे में शामिल प्रमुख नेताओं को अलग कर दिया और इन नेताओं को अपने खेमे में शामिल कर लिए।


इसे ‘भेद डालो और शासन करो की नीति’ के नाम से जाना जाता है, जिस नीति को अंग्रेज़ी शासन ने सम्पूर्ण भारत पर हूकूमत करने के लिए अन्तिम समयों तक करता रहा। मोदी हूकूमत के द्वारा ममता ज़ी पर लागू किया गया Devide and Rules सफल रहा। इस नीति से मोदी हूकूमत ने ममता ज़ी के बहुत सारे विधायकों को अपनी खेमे में शामिल करने में सफल रहा। बंगाल के स्टार नेता जिसके बदौलत ममता ज़ी चुनाव जीत रहीं थी और वो ममता ज़ी के हार का कारण बना को भी मोदी हूकूमत ने अपने खेमे में शामिल कर लिया। इसके बाद ममता ज़ी हमले भी हुए जिनमें इनका पैर में फ्रेक्चर हुआ इसके बावजूद भी वह चुनाव में डंटी रहीं।


पश्चिम बंगाल की रानी को चुनाव में मोदी हूकूमत ने हरा तो दिया, लेकिन लोकतंत्र की सरकार बनाने में असफल रहा। वो इसलिए कि ममता ज़ी ने मोदी के हूक्मरानो को धूल चटा दिया। वह स्वयं चुनाव हार गईं, लेकिन अपने लोकतंत्र के सिपाहियों को जीता दी। बंगाल की यह रानी अपने राज्य में एक तानाशाह हूकूमत को आने से बचा लिया। दूसरे शब्दों में कहें तो पश्चिम बंगाल की जनता ने उस नेता को चुना जो लोकतंत्र की सिपाही हैं मोदी हूकूमत के हूक्मरान नहीं हैं।


वर्तमान ‘मोदी हूकूमत’ के शासन वाले भारत के कई ऐसे किस्से हैं, जो झाँसी की रानी की कहानी से समानता रखते हैं। उनमें से एक है बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की छात्राओं द्वारा किया गया संघर्ष और हाल फिलहाल में बिहार के पूर्व सांसद रंजीता रंजन (जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव की पत्नी) के द्वारा मोदी हूकूमत के विरोध में शुरू किया गया संघर्ष।

Comments

Popular posts from this blog

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...