Skip to main content

भारत के प्रतिष्ठित कांग्रेस पार्टी को स्वंय का अवलोकन करना चाहिए ।।


भारत के सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को अपनेआप को अवलोकन करने का समय आ गया है, समय रहते यह काम नहीं किया तो कांग्रेस स्वयं को नुकसान करेगी हीं देश को भी बहुत बड़ा झटका लगने से कोई नहीं बचा सकता। आज के कांग्रेस पार्टी पुराने कांग्रेस से बिल्कुल हीं अलग-थलग है, इसकी अलग पहचान है, इसकी तुलना पुराने कांग्रेस के साथ नहीं किया जा सकता और न हीं पुराने के आधार पर जनता को वोट करना चाहिए।

कांग्रेस देश की पुरानी पार्टी के साथ-साथ एक प्रतिष्टित व बड़ी पार्टी है, जिसको अध्ययन करने की लिए निम्न को आधार मानकर पार्टी को समझा जा सकता है।   
प्रथम- कांग्रेस का जन्म हुआ जिसमें स्वतंत्रता सेनानी शामिल थे उस समय पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव योग्यता और सामर्थ्य व लोकप्रियता के आधार पर होता था। इसके आधार पर इसे एक स्वतंत्रता पार्टी कहना उचित होगा। दूसरा- भारत के आजादी के बाद का कांग्रेस इसमें भी अध्यक्ष पद का चुनाव में पारदर्शिता का बोलबाला से इनकार नहीं किया जा सकता। तीसरा- भारत आजादी के बाद अपने पैर पर खड़ा हुआ, विकास के मार्ग पर चलना शुरू किया, मतदान को समझने लगा के समय के कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव विभिन्न लोगों ने भाग लिया। चौथा- इस समय भारत की राजनीति परिपक्वता की ओर कदम बढ़ा दिया, लोग मतदान की ताकत को समझने लगें जबकि वहीं कांग्रेस के लोग इस बात को भूलते नजर आये।

भारत का लोकतंत्र पहले की अपेक्षा ज्यादा परिपक्व व जागरूक हो गया है इस हिसाब से देश के सभी राजनीतिक पार्टियों अपनी-अपनी राजनीति रोटियां सेकने में जुटी हैं।
कांग्रेस भी इस गणित को समझने में देर नहीं किया और न हीं अपनेआप को इससे अलग रखने की कोशिश किया। जब से कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी बैठे हैं तब से इस बात  देखने को मिलता है कि इस पार्टी ने अपने लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद को लेकर किसी उम्मीदवार का नाम की घोषणा चुनाव पूर्व नहीं किया। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रधानमन्त्री को ढूंढने की कवायद शुरू किया गया। यह राजनीति किस उद्देश्य से देश में शुरू किया गया कांग्रेस पार्टी के लोग हीं बता सकते हैं, लेकिन एक लोकतान्त्रिक देश के लिए किसी भी एंगल से इस नीति को सही नहीं ठहराया जा सकता। चुनाव से पूर्व इस बात की पुष्ठी हो जानी चाहिए की चुनाव जीतने के बाद अमुक आदमी हमारे देश के प्रधानमंत्री होंगें। 

कांग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष के चहरे से चुनाव लड़ा और फ़िर मनमोहनसिंह को प्रधानमंत्री बना दिया, जबकि चुनाव से पूर्व मनमोहनसिंह का नाम प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में था हीं नहीं। हलांकि मनमोहनसिंह भारत के लिए एक अच्छे प्रधानमंत्री साबित जरुर हुए, लेकिन इस राजनीतिक चाल को लोकतंत्र के लिए अच्छा कैसे माना जाना चाहिए ? किसी भी राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी को लोकसभा चुनाव के पहले अपने प्रधानमंत्री का घोषणा कर देना यह उनकी लोकतान्त्रिक नैतिक जिम्मेदारी होती है। कांग्रेस इस नीति को बार-बार दोहराते रही है, इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने भी वहीं किया जो पहले से चला आ रहा था। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम का घोषणा किये बगैर लोकसभा चुनाव लड़ लिया, लेकिन भारत के आवाम ने इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अच्छी पाठ पढ़ा दिया। एक स्वस्थ्य लोकतंत्र के निर्माण के लिए कांग्रेस का यह राजनीति को बिल्कुल गलत ठहराया जाना चाहिए, जिसपर भारत के जनता ने भी अपना मतदान का ठप्पा लगा दिया है।

आज के कांग्रेस पार्टी के लोग पिछले गाँधी परिवार के योग्यता को संयोग से मिलन होता देख भूलवश उसे राजनीति का हिस्सा मान लेना बहुत बड़ी गलती।
एक लोकतंत्र देश के लिए अच्छा है या गलत कहना बड़ा मुश्किल है, क्योंकि आवाम के चुनाव को गलत कैसे ठहराया जा सकता है। लोकतंत्र में आवाम हीं राजा होता है और एक राजा के निर्णय को भला कौन गलत ठहरा सकता है ? जनता देश को चला रही है, जनता मतदान करती है और अपने नेता को चुनती है और वह नेता जनता के हिसाब से देश के सारे निर्णय लेता है। फ़िर जनता के द्वारा चुने हुए नेता को कैसे गलत ठहराया जा सकता है ? 

इसे संयोग तथा योग्यता दोनों मान जाय फ़िर भी भारत के एक हीं परिवार से कई प्रधानमंत्री चुने जा चुके है और वे सभी प्रधानमंत्री अपने कामों से भारत में प्रसिद्ध हुए। इंद्रा गाँधी और राजीव गाँधी ऐसे हीं दो नाम है जो कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने और वो भी एक हीं परिवार से संबंध रखते हैं। भारत में शायद हीं कोई ऐसा परिवार है जो इतने प्रधानमंत्री देश के लिए दिया है। दोनों प्रधानमंत्री देश में अपने निर्णयों व कामों, योग्यता के आधार पर याद किये जाते हैं। इनकी अपनी पहचान है जिसे भारत के आवाम ने पहचान दिया है। भारत के ये दोनों प्रधानमंत्री संयोग से नहीं बने हैं बल्कि पहले कांग्रेस का अध्यक्ष/उपाध्यक्ष पद पर बैठे फ़िर कांग्रेस पार्टी ने चुनाव जीता और वे बाद में सांसद की सदस्यता लेकर भारत के प्रधानमंत्री बन गए। 

इसी संयोग को आज के कांग्रेस पार्टी के लोग परम्परा का रूप दे दिया। यहीं वजह रहा कि कांग्रेस ने पहले राहुल गाँधी को अध्यक्ष/उपाध्यक्ष बनाया और फ़िर लोकसभा चुनाव में बिना प्रधानमंत्री के नाम का घोषणा किये हीं चुनावी मैदान में उतर आये, लेकिन जनता ने राहुल गाँधी को उनके पारिवारिक संसदीय सिट से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया। इससे साफ हो जाता है कि भारत की जनता अपने नेता को चुनना चाहती है, अपने प्रधानमंत्री को चुनना चाहती है, यदि कोई धोखा देकर प्रधानमंत्री बन भी जाता है तो उसे जनता भूलती नहीं याद रखती है और समय आने पर उसे सबक सिखाने का काम करती है।

Popular posts from this blog

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...