Skip to main content

मोदी बेनकाब होंगे और इनके असली चरित्र से देश के लोग जल्द अवगत होंगे।

मोदी बेनकाब होंगे और इनके असली चरित्र से देश के लोग जल्द अवगत होंगे।

‘भारत’ लीडर राहुल गांधी ने कर्नाटक के चुनावी सभा में संबोधन के दरम्यान भारत सरकार का करोड़ो रुपया लेकर, भारत छोङकर भागे ललित मोदी और नीरव मोदी को चोर शब्द से संबोधित किया कि गुजराती नेता नरेंद्र मोदी जी ने उसका हथकंडा ही बना लिए।


नरेंद्र मोदी जी ‘मोदी’ सरनेम को लेकर गुजरात के सूरत में राहुल गांधी पर मोदी सरनेम मानहानी मुकदमा ठोक दिए। सूरत कोर्ट देखते-ही- देखते गांधी को गुनाहगार सिद्ध करते हुए 2 साल की अधिकतम सजा सुना दी।


नरेंद्र मोदी टीम राहुल गांधी को संसदीय सदस्यता भी छीन ली और फिर आवास भी छीन लिए। मानहानी मुकदमा दायर करना, सूरत कोर्ट द्वारा 2 साल की अधिकतम सजा सुनाना, लोकसभा सदस्यता रद्द और फिर सरकारी आवास से बेदखल करना।


ये कम इतनी जल्दी और ऐसे किया गया है, जैसे राहुल गांधी से किसी को भारी खतरा हो और उसे कुर्सी जान का डर हो। गांधी के साथ नरेंद्र मोदी टीम यह सब काम तब किया, जब राहुल गांधी संसद भवन में गौतम अदानी द्वारा किया गया माह-घोटाला को लेकर संसद में सवाल सीधे नरेंद्र मोदी से किया था।


राहुल गांधी संसद भवन में नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि हजारों करोड़ घोटाला में गौतम अदानी का नाम आया है। अदानी के वजह से देश में आर्थिक संकट और रोजगार के संकट आए हैं। उस अदानी के साथ मोदी जी का रिश्ता क्या है?


गौतम अदानी और नरेंद्र मोदी के बीच रिश्ता क्या है? इस रिश्ता को पूरा देश जानना चाहता है के सवाल से मोदी और मोदी टीम इतना घबरा गई की राहुल गांधी को संसद भवन से निष्कासित ही करना पङ गया।


राहुल गांधी को संसद भवन से निष्कासित करने के और भी करण हो सकते हैं। लेकिन, तत्कालीन करण यही एकमात्र है कि राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी के उसे चरित्र का पर्दाफाश किया, जिस चरित्र के आधार पर मोदी 2014 में भारत का पीएम बने।


उसके बाद मोदी विपक्षियों को कमजोर बना दिया, लोकतंत्र तथा संविधान को खोखला बनाने पर आमद हो गए। अब सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामला में अधिकतम सजा पर रोक लगा दी है। और नीचली अदालत न्यायालय को कहा कि इस मामले में अधिकतम सजा सुनाकर नीचली अदालत गलती की है।


सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय से अब देखना यह है की मोदी टीम जिस रफ्तार से राहुल गांधी से सदस्यता और घर छीनी थी उस रफ्तार से बहाल करती है कि नहीं।


हम भारत के लोग के लिए भी खुशखबरी यह है की सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि जो भी हो मेरा रास्ता तो क्लियर है। मुझे क्या करना है, मैं मेरा क्या कम है, उसके बारे में मेरे मेरा दिमाग में बिल्कुल क्लेरिटी है। जिन लोगों ने हमारी मदद की और जनता ने प्यार और सपोर्ट दिया उसके लिए मैं बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।


गांधी के इस बयान से साफ हो जाता है की नरेंद्र मोदी विपक्षी नेताओं को भ्रष्टाचारी-भ्रष्टाचारी बता कर जनता की नजर में विपक्षी नेताओं के चरित्र पर जो हमला किया हैं और इनके चरित्र को जो बदनाम किया हैं, इनके वोट को जो छीना है और भारत के लोगों के बेवकूफ बनाकर गौतम अदानी के साथ मिलकर भारत में आज तक का सबसे बड़ा लूटपाट किया है, उससे मोदी जल्द बेनकाब होंगे! मोदी का असली चरित्र से देश के लोग जल्द अवगत होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...