क्या टीम इंडिया अब सिर्फ 'एक्सपेरिमेंट की लेबोरेटरी' है? आयरलैंड के बाद इंग्लैंड से हार पर भड़के फैंस, उठे गंभीर सवाल।।
क्या टीम इंडिया अब सिर्फ 'एक्सपेरिमेंट की लेबोरेटरी' है? आयरलैंड के बाद इंग्लैंड से हार पर भड़के फैंस, उठे गंभीर सवाल।। क्रिकेट डेस्क, नई दिल्ली/N5: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रही है। फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है और हो भी क्यों न? जो टीम कुछ समय पहले तक विश्व क्रिकेट पर राज कर रही थी, वह आज लगातार शर्मनाक हार का सामना कर रही है। पहले Irland जैसी 11वें नंबर की टीम से क्लीन स्वीप होना और अब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवाकर क्लीन स्वीप की कगार पर खड़े होना—इसने भारतीय क्रिकेट के भविष्य पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है। सोशल मीडिया से लेकर खेल के गलियारों तक, हर तरफ एक ही सवाल गूंज रहा है, क्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अब देश के लिए जीतने की जगह नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के लिए 'एक्सपेरिमेंट का मैदान' बनकर रह गया है? आयरलैंड से हारे तो चुप रहे, लेकिन अब पानी सिर से ऊपर है! जब टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप होकर लौटी, तो क्रिकेट पंडितों और मैनेजमेंट ने दलील दी कि "यह सिर्फ एक खराब फेज है, कप्तान और कोच पर इतनी जल्दी सवाल नहीं उठ...