एक वाक्य में बोला जाय तो बीजेपी प्रोपरगैंडा कि सरकार है। अखिलेश यादव।।
उत्तर प्रदेश सामाजवादी पार्टी नेता
अखिलेश यादव अपने कार्यकर्ताओं को सम्बोधन में बोले कि बीजेपी देश की ऐसी पार्टी है,
जो जर्मनी के हिटलर की सरकार थी उसके नियमों का अनुसरण करती है। हिटलर सरकार के ही
नियमनुसार चलते हुए बीजेपी देश में शासन कर रही है और देश में आगे के समयों में शासन
करना चाहती है।
वास्तविक्ता में यदि बीजेपी के शासन
प्रणाली पर विशेष ध्यान दिया जाय तो ये मालुम होता है कि इसके शासन करने की नीति
गरीब और दबे-कूचले जनता के समर्थन में नहीं है। इस सरकार ने अपने लगभग दस साल के शासन
में इन समुदाय के हीत के लिए काम नहीं किया। इन समुदाय को अपने-हाल पर हीं छोङ देने
का काम किया।
ऐसे तो इसके बङे सैंकङो से ज्यादा और
छोटे हजारों में उदाहरण हैं,लेकिन उसमें मैं एक जिक्र करने का साहस करता हुँ। जब देश
में कोरोना महामारी का प्रकोप और देश के गरीब मजदूर इससे डरकर अपने घर को लौटने लगे
तो इन मजदूरों के लिए सरकार किसी प्रकार की व्यवस्था न की। और ऊपर से रासायनिक छिङकाव
किया गया।
लोग रेलगाङी से कटकर मर गए। कुछ लोग चलते-चलते
रास्ते में हीं मर गए। सरकार ने इस महामारी में किसी को बेरोजगारी भत्ता नहीं
दिया, जबकि विश्व के अमेरिका जैसे जनता के हिमायती देश ने जनता को बेरोजगारी भत्ता
दिया। विश्व के सभी देशो ने अपनी जनता को कोरोना का टीकाकरण मुफ्त में किया, लेकिन
इसके नाम पर बीजेपी की सरकार ने डीजल और पेट्रौल के दाम बढ़ा दिये।
अब लौटते हैं अखिलेश यादव पर। सामाजवादी
पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ता से बीजेपी के शासन की नीतियों के
बारे में बताया कि जर्मनी के हिटलर की सरकार में एक प्रोपरगैंडा फैलानेवाला एक
मंत्री थे। जिनका काम जर्मनी में जनता के बिच सिर्फ प्रोपरगैंडा फैलाने का काम था।
इनका सिर्फ प्रोपरगैंडा फैलाना था और ये यहीं काम करते थे।
बीजेपी हिटलर सरकार के इसी नीतियाँ
का अनुसरण कर रही है और इसी के आधार पर बीजेपी की सरकार प्रोपरगैंडा की पुरी युनिट
तैयार कर रखी है। बीजेपी प्रोपरगैंडा की युनिट की सरकार है। बीजेपी में शामिल सभी
लोग प्रोपरगैंडा पर काम करते हैं। नीचे से लेकर ऊपर तक ये सरकार इसी थ्योरी पर चल
रही है। एक वाक्य में बोला जाय तो बीजेपी प्रोपरगैंडा कि सरकार है।

Comments