देश के सभी लोगों को जीने का अधिकार मिले मान-सम्मान के साथ। अखिलेश यादव। PDA यात्रा।।
सामाजवादी पार्टी की PDA यात्रा उत्तर प्रदेश में पिछले कई माह-दिनों से
चल रही है। पार्टी के कार्यकर्ता लोग राज्य के सभी जिलों में साईकल से यात्रा कर
रहें हैं। यात्रा शुरू होने से अबतक सामाजवादी पार्टी के लोग साईकल यात्रा करते
हुए 5000 किलोमीटर की यात्रा पुरी कर चुके हैं।
सामाजवादियों
की ये PDA यात्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुँच चुकी है।
लखनऊ के यात्रा में सामाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए। अखिलेश
यादव राज्य की राजधानी लखनऊ की सङकों पर साईकल चलाकर कार्यकर्ताओँ के इस यात्रा को
बल देने का काम किया।
सामाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सामाजवादियों
द्वारा बनाये गये इकान स्टेडियम, पुलिस मुख्यालय आदि जगहों पर साईकल यात्रा करते
हुए गए। आगे-आगे अखिलेश यादव औऱ पिछे-पिछे व इनके चारों ओर कार्यकर्ता से घिरे
अखिलेश यादव का जो दृश्य बना वो देखने लायक था।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पहुँची सामाजवादी
पार्टी की PDA यात्रा के दरम्यान सामाजवादी
पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव प्रेस को बोले कि यह यात्रा समाज के सभी वर्गों के लिए
है। इस यात्रा के माध्यम से सामाज के सभी वर्ग के लोगों को एक साथ करने का काम
किया जा रहा है।
सामाजवादी पार्टी के इस यात्रा का उद्देश्य
यहीं है कि सामाज में सब एक साथ हों। सामाज में सभी लोग भाईचारा के साथ रहें। सभी
को अधिकार मिले। सामाजिक न्याय हो। देश के सभी लोगों को जीने का अधिकार मिले और
मान-सम्मान के साथ हमारे सामाज के सभी लोंगों का अधिकार मिले।उत्तर प्रदेश से देश का रास्ता निकलेगा-अखिलेश यादव।

Comments