Skip to main content

Posts

सरकार देगी क्रिएटर्स को भारी इनाम-अब सोशल मीडिया की दुकान एक बार फिर से रफ्तार पकङेगी, युवाओं को मिलेगा रोजगार।।

सरकार देगी क्रिएटर्स को भारी इनाम-अब सोशल मीडिया  की दुकान एक बार फिर से रफ्तार पकङेगी, युवाओं को मिलेगा रोजगार।। पटना|बिहार |N5:  बिहार सरकार ने युवाओ के लिए बङा सौगात लेकर आई है। ये उन युवाओ के लिए वरदान साबित होगा जो सोशल नेटवर्किंग साइट पर रील बनाकर डालते हैं। अब इन युवाओ के लिए बिहार सरकार ने कमर कस ली है। ऐसे युवाओ को पैसा के लिए सोशल मीडिया की ओर देखने की जरूरत नहीं रही। सरकार देगी ऐसे युवाओ को को पैसा। इससे भारी संख्या में युवाओ को रोजगार मिलेंगे।  ​बिहार कैबिनेट ने राज्य की 'सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन मीडिया नियमावली' में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बिहार सरकार अधिकारी रिपोर्ट के अनुसार, इस नए संशोधन के तहत सोशल मीडिया.... जैसे प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय डिजिटल क्रिएटर्स को बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों पर वीडियो या रील्स बनाने पर सीधे व्यूज के आधार पर आर्थिक प्रोत्साहन दिया जाएगा। यूं कहें भारी मेहनतना मिलेंगे।  बिहार सरकार की इस योजना के मुख्य बिंदु इस प्रकार से हैं। ​ व्यूज पर प्रोत्साहन: वीडियो जारी होने के 30 दिनों के पर...

"चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी पर मंत्री श्रवण कुमार का विवादास्पद बयान, विपक्ष ने घेरा स्मृति इरानी आईं याद।"

"चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी पर मंत्री श्रवण कुमार का विवादास्पद बयान, विपक्ष ने घेरा स्मृति इरानी आईं याद।" पटना|बिहार |N5:  चीनी 60 रुपए प्रति किलोग्राम होने पर जदयू व एनडीए नेता श्रावण कुमार ने कहा कि चीनी के दाम से किसी को फर्क नहीं पङने वाला, क्यों- आजकल लोग डायबीटीज से पीङित हैं इसलिए चीनी खाते हीं नहीं। वहीं जब बीजेपी सत्ता में नहीं थी, तब बीजेपी नेता स्मृति इरानी लोगो को 13 रुपए प्रति किलोग्राम चीनी देने का वादा की थी। अब चीनी का दाम 60 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।  खुले बाजार में  चीनी की कीमतें ₹60 से ₹65 प्रति किलोग्राम तक पहुंचने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि चीनी के दाम बढ़ने से लोगों को खास फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि आजकल अधिकांश लोग डायबिटीज (मधुमेह) से पीड़ित हैं और चीनी खाने से परहेज कर रहे हैं। चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी पर मंत्री श्रवण कुमार के इस  विवादास्पद बयान पर विपक्ष ने घेरा। बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में विवाद खड़ा कर दिया है। ​ बयान पर बढ़ा सियासी घमासान हो गई तेज जनता भी मैदान में।। ​...

"राजस्थान में CJP के लोग को खदेङ दिया: बोला यहाँ बीजेपी और कांग्रेस की चलेगी अन्य पार्टी की जगह नहीं।"

"राजस्थान में CJP के लोग को खदेङ दिया: बोला यहाँ बीजेपी और कांग्रेस की चलेगी अन्य पार्टी की जगह नहीं।"  CJP के लोग " स्कूल ठीक करो " आंदोलन के तहत सरकारी स्कूल के पास हल्ला करने गए थे। ये बयान वहीं के एक ग्रामीण ने दिया। ग्रामीण ने मीडिया को साफ-साफ कह दिया कि हमलोग यहाँ बीजेपी और कांग्रेस के अलावा दूसरी किसी राजनीतिक दल के लोगों को घुसपैठ होने नहीं देंगे।  जयपुर में सरकारी स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल की ख़बर है। CJP कार्यकर्ताओं से झड़प पर को लेकर ग्रामीणों और नेताओं के अलग-अलग दावे हैं। ​राजस्थान के जयपुर जिले स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव में एक सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों के बीच तीखी झड़प और हंगामा हुआ है। CJP की टीम अपने "स्कूल ठीक करो" अभियान के तहत राजकीय विद्यालय की स्थिति की जांच करने पहुंची थी, जहां बाद में विवाद बढ़ गया। ​घटना का विस्तृत विवरण कुछ इस तरह के हैं जो बयानों पर आधारित है। ​CJP का आरोप: CJP कार्यकर्ता आशुतोष रांका के अनुसार, रामपुरा-कंवरपुरा का सरक...

चीनी 60 रुपए प्रति Kg हो गया इसपर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला। बोला...

चीनी 60 रुपए प्रति Kg हो गया इसपर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला। बोला...  लखनऊ|उत्तर प्रदेश |N5: सवाल- चीनी 60 रुपए Kg हो गया आप क्या कहेंगे। जवाब- "हर चीज महंगी है और महंगाई क्यों है क्योंकि कोई मुनाफा कमा रहा है। इस देश में एक ही संकट है वो है बीजेपी, बीजेपी हटेगी संकट हटेगा  - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, लखनऊ।" महंगाई सच में खूंखार हो चुका है। उपर से रोजगार नहीं। अखिलेश जि ने यहां तक कह दिया की महंगाई इतनी होगी कि आप दो शर्ट नहीं खरीद सकोगे।  ​लखनऊ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार को सीधे कठघरे में खड़ा किया है।  दैनिक उपयोग की चीजों जैसे चीनी के दाम ₹60 प्रति किलो तक पहुँचने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने इस आर्थिक संकट के पीछे सत्ता के संरक्षण में चल रही मुनाफाखोरी को जिम्मेदार ठहराया। ​ मुनाफाखोरी और भारी टैक्स की दोहरी मार।। ​सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने बय...

पानी की बौछारों के बीच तेजस्वी यादव का रौद्र रूप, मीसा भारती ने सरकार पर साधा निशाना-पटना की सड़कों पर उतरा जनसैलाब।।

पानी की बौछारों के बीच तेजस्वी यादव का रौद्र रूप, मीसा भारती ने सरकार पर साधा निशाना-पटना की सड़कों पर उतरा जनसैलाब।। ​पटना|बिहार|: राजधानी पटना की सड़कों पर उस समय भारी गहमागहमी देखने को मिली, जब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव रौद्र रूप में नजर आए। सरकार द्वारा चलाई जा रही पानी की बौछारों का डटकर सामना करते हुए तेजस्वी यादव सड़क पर मजबूती से संघर्ष करते दिखे। ​बीजेपी कार्यालय पर तेजस्वी यादव का सीधा हमला। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी दफ्तर की ओर इशारा करते हुए तेजस्वी यादव ने सत्ता पक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा: ​"देखिये ये बीजेपी का आफ़िस है। चंदा चोर, पेपर लीक, और स्टूडेंट्स को तबाह करने वाला। जात-पात छोड़कर बीजेपी को हटाए।" ​ पुलिस गिरफ्तारी और तेजस्वी का संकल्प। आंदोलन के दौरान जब पुलिस ने तेजस्वी यादव को गिरफ्तार किया, तब भी उनके तेवर ढीले नहीं पड़े। पुलिस हिरासत में लिए जाने के दौरान उन्होंने बुलंद आवाज में कहा: ​"हिसाब होगा, इंसाफ होगा, न्याय का रास्ता साफ होगा।" ​ आरजेडी सांसद मीसा भारती का डटकर मुकाबला और गंभीर आरोप। इस पूरे आंदोलन के दरम्यान आरजेडी सांसद मीस...

तेजस्वी यादव का पटना में जोरदार प्रदर्शन: पानी की बौछारों के बीच राजभवन मार्च का किया नेतृत्व, कहा- 'दमन से नहीं डरेंगे

तेजस्वी यादव का पटना में जोरदार प्रदर्शन: पानी की बौछारों के बीच राजभवन मार्च का किया नेतृत्व, कहा- 'दमन से नहीं डरेंगे' पटना|बिहार |राजनीतिक |N5: ​राजभवन मार्च का अग्रिम मोर्चे से नेतृत्व, सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव। बिहार की राजधानी पटना में बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रों के अधिकारों के मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव खुद सड़क पर उतरे। हजारों समर्थकों, छात्रों और कार्यकर्ताओं का हुजूम तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजभवन की ओर पैदल मार्च करने निकला। पूरे प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी यादव अग्रिम पंक्ति में रहकर अपने समर्थकों का हौसला बढ़ाते और युवाओं की आवाज बुलंद करते नजर आए। ​तेजस्वी पर वाटर कैनन से प्रहार: पानी की तेज बौछारों के बीच नहीं पीछे हटे कदम। जैसे ही तेजस्वी यादव के नेतृत्व में मार्च आगे बढ़ा, पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने तेजस्वी यादव और उनके साथ चल रहे कार्यकर्ताओं पर सीधे वाटर कैनन से पानी की तेज बौछारें दागीं। पानी के इस तीव्र प्रहार और जल-बौछारों के बीच भी ते...

बिहार पुलिस ने किया डिजिटल अरेस्ट का बड़ा पर्दाफाश! 1.43 करोड़ की ठगी में कुमार आर्यन गिरफ्तार।।

बिहार पुलिस ने किया डिजिटल अरेस्ट का बड़ा पर्दाफाश! 1.43 करोड़ की ठगी में कुमार आर्यन गिरफ्तार।। पटना|बिहार |N5: ​कैमरे के सामने फर्जी पुलिसवाला बनकर मासूमों को डराने और रातों-रात 1.43 करोड़ रुपये का डाका डालने वाले शातिर नटवरलाल कुमार आर्यन का खेल आखिरकार बिहार पुलिस ने बिगाड़ दिया बीच रास्ते में दबोच लिया है!  बिहटा पुलिस और दानापुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO-02) अमरेन्द्र कुमार झा की टीम ने ऐसा धांसू चक्रव्यूह रचा कि डिजिटल अरेस्ट का यह 'हाईटेक ठग' सीधे सलाखों के पीछे जा पहुँच चुका है। ​78 लाख हजम, 27 लाख पर पुलिस का ताला! 17 अगस्त को NCRP पोर्टल पर जब 1.43 करोड़ रुपये की सनसनीखेज साइबर ठगी की घंटी बजी, तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की परतें खुलीं तो पता चला कि इस शातिर गिरोह ने पीड़ित को 'डिजिटल अरेस्ट' का खौफ दिखाकर चूना लगा रहा था।  पुलिस के हाथ पाँव फूलने लगे थे, लेकिन मिला सुराग की जिसमें पहले ही आरोपी 78 लाख रुपये खातों से निकालकर चंपत कर चुका था! हालांकि, दानापुर पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए फौरन 27 लाख रुपये बैंक खातों में ही फ्रीज (सीज) करा दिए...

पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 गिरफ्तार, मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाए गए-दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाला।।

पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 गिरफ्तार, मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाए गए-दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाला।। ​ नई दिल्ली|भारत|N5:  दिल्ली सरकार के पूर्व जल मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र कुमार जैन को भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) से जुड़े कथित घोटाले में गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पूर्व जल मंत्री के अलावा दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO (IAS अधिकारी) उदित प्रकाश राय सहित कुल 6 लोगों को ACB ने गिरफ्तार किया है। ​गिरफ्तारी के तुरंत बाद पूर्व जल मंत्री सत्येंद्र जैन को दिल्ली पुलिस की सुरक्षा में स्वास्थ्य परीक्षण (मेडिकल जांच) के लिए अरुणा आसफ़ अली अस्पताल ले जाया गया। ​📌 मुख्य बिंदु (Key Highlights) ​गिरफ्तारी करने वाली एजेंसी: भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB), दिल्ली है। ​मेडिकल जांच स्थल: अरुणा आसफ़ अली अस्पताल, दिल्ली है। ​मामला: दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (STPs) को बढ़ाने और अपग्रेड करने की टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताएं, टेंडर शर्तों में हेरफेर और आपराधिक साज़िश है। ​कुल गिरफ्तारियां: पूर्व मंत्री समेत...

नालंदा में मिड-डे मील की बड़ी लापरवाही: नमक की जगह सर्फ मिलने से 20 से अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती।।

नालंदा में मिड-डे मील की बड़ी लापरवाही: नमक की जगह सर्फ मिलने से 20 से अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती।। नालंदा|बिहार |N5:  ​बिहार के नालंदा जिले स्थित नूरसराय प्रखंड के परासी मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) के दौरान भयंकर लापरवाही का मामला सामने आया है। खाने में नमक कम होने की शिकायत पर कथित तौर पर नमक की जगह वाशिंग पाउडर (सर्फ) मिला दिया गया, जिसके बाद भोजन करते ही 25 से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। ​घटना का मुख्य ब्योरा इस प्रकार से है: ​लापरवाही की वजह ये बताए गए। मंगलवार को मेन्यू के तहत बच्चों को सोयाबीन-चावल परोसा गया था। बच्चों द्वारा सब्जी में नमक कम बताने पर रसोइए ने भूलवश नमक के डिब्बे के पास रखा सर्फ उठाकर खाने में मिला दिया। ​स्वास्थ्य पर ये हुआ असर। सर्फ युक्त खाना खाते ही छात्र-छात्राओं को जी मिचलाने, उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत होने लगी। ​अस्पताल में पसरा अव्यवस्था। स्कूल स्तर पर एंबुलेंस न मिलने के कारण परिजनों को बच्चों को ऑटो व ई-रिक्शा (टोटो) से बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। वहां भी एक-एक बेड...

अनशनकारी छात्रों के बीच पहुंचे तेजस्वी, 19 अगस्त को गांधी मैदान से राजभवन मार्च की घोषणा।।

अनशनकारी छात्रों के बीच पहुंचे तेजस्वी, 19 अगस्त को गांधी मैदान से राजभवन मार्च की घोषणा।। ​ पटना|बिहार|N5|: गर्दनीबाग में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को तेजस्वी का समर्थन मिल गया है। ​नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर उन्हें अपना समर्थन दिया। छात्र अभ्यर्थी मुख्य रूप से सहायक प्राध्यापक बहाली की नई नियमावली में संशोधन, अपनी समस्याओं के समाधान और TRE-4 की एकल परीक्षा का विज्ञापन अविलंब जारी करने की मांग कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस अहंकारी सरकार को अविलंब छात्रों की जायज मांगों को गंभीरता से सुनकर पूरा करना चाहिए। ​19 अगस्त को गांधी मैदान से निकलेगा विशाल राजभवन मार्च: ​परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, नियमितता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छात्रों और युवाओं के इस आंदोलन को बड़ा रूप दिया गया है। ​तारीख और समय: 19 अगस्त को सुबह 10 बजे। ​स्थान: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से राजभवन तक। ​सरकार पर सीधा हमला होगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि 19 अगस्त को ...

हिंगोली में 'स्कूल ठीक करो' अभियान की पहली बड़ी जीत: शराबी प्रिंसिपल निलंबित- अभिजीत दीपके।।

हिंगोली में 'स्कूल ठीक करो' अभियान की पहली बड़ी जीत: शराबी प्रिंसिपल निलंबित- अभिजीत दीपके।।  ​ हिंगोली|महाराष्ट्र|N5: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले स्थित लिंबाला गाँव के जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को नशे की हालत में स्कूल आने और कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके द्वारा चलाए जा रहे 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत ग्रामीणों के विरोध-प्रदर्शन के बाद जिला परिषद प्रशासन ने यह कार्रवाई की। ​ कार्रवाई और मुख्य घटनाक्रम का ब्योरा इस प्रकार से है।  शिक्षक पर लग रहे थे ​नशे में आने का आरोप। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कटके पर लंबे समय से आरोप था कि वे शराब के नशे में स्कूल आते थे, कक्षाओं में पढ़ाने के बजाय सो जाते थे और विद्यार्थियों व अभिभावकों के साथ अभद्र व्यवहार करते थे। ​उठाये गए प्रशासनिक कदम। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों और अभिजीत दिपके की चेतावनी के बाद जिला परिषद के सीईओ विवेक गायकवाड़ ने प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया। जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर महाराष्...

पटना के गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू- शिक्षक भर्ती (TRE-4) को लेकर छात्रों का महाआंदोलन।।

पटना के गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू- शिक्षक भर्ती (TRE-4) को लेकर छात्रों का महाआंदोलन।। ​ विशेष संवाददाता, पटना|N5|:  ​दिल्ली और झारखंड के बाद अब बिहार की राजधानी पटना में भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का आक्रोश चरम पर पहुँच गया है। शिक्षक भर्ती (TRE-4) और अन्य लंबे समय से रुकी परीक्षाओं को कराने की माँग को लेकर अभ्यर्थियों ने 18 अगस्त 2026 से गर्दनीबाग धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन व महाआंदोलन शुरू कर दिया है। ​गर्दनीबाग में उमड़ा अभ्यर्थियों का हुजूम: मंगलवार सुबह से ही गर्दनीबाग धरना स्थल पर राज्यभर से आए सैकड़ों अभ्यर्थी जुटने लगे। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (TRE-4) के नोटिफिकेशन और अन्य लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर वे लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन और विभाग की ओर से बार-बार केवल आश्वासन मिलने के कारण मजबूर होकर अभ्यर्थियों को आमरण अनशन का रास्ता चुनना पड़ा है। ​बिहार के आंदोलनकारी छात्रों की मुख्य मांगें: ​TRE-4 का विज्ञापन जारी हो। बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया (TRE-4) की स्पष्ट तिथि और ...

डराने के लिए नहीं, बचाने के लिए है खाकी: जहानाबाद में दिखी 'बिहार पुलिस' की इंसानियत की मिसाल।।

डराने के लिए नहीं, बचाने के लिए है खाकी: जहानाबाद में दिखी 'बिहार पुलिस' की इंसानियत की मिसाल।। जहानाबाद,पटना,बिहार/N5: जहानाबाद से सामने आई एक तस्वीर इस बात की पुख्ता गवाही देती है कि पुलिस का असली काम जनता को डराना नहीं, बल्कि उनकी सेवा और सुरक्षा करना है। ​जबकि, आमतौर पर समाज में पुलिस की छवि एक सख्त कानून लागू करने वाले महकमे की रही है, जिससे लोग अक्सर कतराते या डरते हैं। लेकिन, बीते कुछ समय से बिहार पुलिस लगातार अपनी इस पारंपरिक छवि को तोड़ रही है।  खाकी वर्दी अब केवल अपराधियों में खौफ पैदा करने का प्रतीक नहीं रह गई है, बल्कि संकट के समय आम नागरिक के लिए एक 'संकटमोचक' की भूमिका में भी नज़र आ रही है। ​क्या है पूरा मामला? ​बिहार पुलिस के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल द्वारा साझा की गई एक पोस्ट से एक बेहद भावुक और प्रेरक घटना सामने आई है। ​वर्तमान में श्रावण (सावन) का पवित्र महीना चल रहा है और शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी दौरान, जहानाबाद में जलाभिषेक के वक्त एक श्रद्धालु बालिका अचानक अस्वस्थ होकर गिर पड़ी। ऐसे अफरा-तफ...

हेमंत सरकार ने मोदी को पीछे छोड़ा, परीक्षा लेने वाली कंपनी को दिखाया बाहर का रास्ता, - झारखंड।।

​ हेमंत सरकार ने मोदी को पीछे छोड़ा, मानी छात्रों की मांग, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; परीक्षा लेने वाली कंपनी को दिखाया बाहर का रास्ता, - झारखंड।। ​ रांची/झारखंड/N5: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों की मेहनत और उनका आंदोलन आखिरकार रंग लाया है। झारखंड सरकार ने छात्रों की सभी प्रमुख मांगें मान ली हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर JSSC-CGL और विवादित एजेंसी TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। सरकार के इस त्वरित और सख्त एक्शन की चौतरफा तारीफ हो रही है और इसे केंद्र सरकार के लिए भी एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। ​ हेमंत सोरेन सरकार ने केंद्र की मोदी सरकार को छोड़ा पीछे: ​परीक्षाओं में हो रही धांधली और पेपर लीक जैसे मामलों पर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने जो कड़ा रुख अपनाया है, उसकी तुलना अब केंद्र सरकार से की जा रही है। छात्र और राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि जिस तरह हेमंत सरकार ने बिना देरी किए परीक्षा लेने वाली दागी कंपनी (एजेंसी) को बाहर का रास्ता दिखा दिया, वैसा सख्त कदम उठाने में केंद्र की मोदी सरकार भी विफल रही ...

शिक्षकों की कमी, सिर पर मंडराते बोर्ड इम्तिहान और प्रशासनिक उपेक्षा के खिलाफ ।।

शिक्षकों की कमी, सिर पर मंडराते बोर्ड इम्तिहान और प्रशासनिक उपेक्षा के खिलाफ राजकीय सर्वोदय बालिका विद्यालय की छात्राओं का जमीनी संघर्ष।। ​[विशेष ग्राउंड रिपोर्ट | स्थान: लखनऊ, उत्तर प्रदेश] उत्तर प्रदेश की राजधानी में 'जेन अल्फा' (Gen Alpha) की स्कूली छात्राएं किसी राजनीतिक एजेंडे के लिए नहीं, बल्कि अपनी कक्षाओं में शिक्षक मांगने के लिए चक्काजाम करने को मजबूर हुई। ​बारिश की परवाह किए बिना सड़क पर धरना देती इन बच्चियों का आक्रोश किसी व्यवस्थागत लापरवाही का परिणाम है या प्रशासनिक असंवेदनशीलता का? यह सवाल आज लखनऊ की सड़कों पर गूंज रहा है। ​चलिए जानते है आखिर मामला क्या है? (Ground Reality): ​लखनऊ स्थित राजकीय जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की छात्राएं लगातार दो दिनों से सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। आपको अवगत करा दूँ कि इस प्रतिष्ठित सरकारी आवासीय विद्यालय का संचालन सीधे उत्तर प्रदेश सरकार का समाज कल्याण विभाग करता है। ​छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में पिछले 6 महीनों से मुख्य विषयों के शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। कक्षा में पढ़ाने वाला कोई नहीं है और पढ़ाई...

कांवर यात्रा पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पारू थाना क्षेत्र में सनसनी: जांच में जुटी पुलिस।।

​ कांवर यात्रा पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पारू थाना क्षेत्र में सनसनी: जांच में जुटी पुलिस।।       ​ मुजफ्फरपुर/पारू/N5: सावन के पवित्र महीने में कांवर यात्रा के लिए निकले एक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। यह बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के सनसनीखेज और दुखद घटना है।  ​ घटना का विवरण पुलिस ने इस प्रकार से बताई है: प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गोलू कुमार के रूप में हुई है। गोलू कुमार जब कांवर यात्रा पर जाने के लिए निकले थे, तभी रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया और गोली मार दी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ​आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बदकिस्मती से उन्होंने दम तोड़ दिया और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ​ पूर्व में मिली थी जान से मारने की धमकी: पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड के तार पुरानी रंजिश से जुड़े होने की...

"अभिजीत दीपके फायर; बॉम्बे हाई कोर्ट क्लर्क भर्ती परीक्षा में भारी तकनीकी खामी: सिस्टम फेल होने से छात्र परेशान।।"

"अभिजीत दीपके फायर; बॉम्बे हाई कोर्ट क्लर्क भर्ती परीक्षा में भारी तकनीकी खामी: सिस्टम फेल होने से छात्र परेशान।।" ​छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र/N5: बॉम्बे हाई कोर्ट में क्लर्क पद पर भर्ती के लिए आयोजित टाइपिंग टेस्ट के दौरान एक बड़ी तकनीकी गड़बड़ी और अव्यवस्था सामने आई है। इस लापरवाही के कारण कई छात्रों को बिना पूरी परीक्षा दिए ही अनुत्तीर्ण (Fail) घोषित कर दिया गया, जिससे छात्रों में भारी रोष और निराशा है। महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है ये वहीं भाजपा है, जिसपर परीक्षा में अनियमितता करने का बङा आरोप लगा जिसको सरकार ने स्वीकारा। ​अभिजीत दीपके फायर हुए जानिए क्या है पूरा मामला? ​यह पूरी घटना ऑनलाइन सिस्टम की बड़ी विफलता को दर्शाती है। इसपर CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।  ​ घटना से जुड़े प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं: ​ हार्डवेयर की खराबी: परीक्षा शुरू होते ही कई छात्रों ने पाया कि उनके कंप्यूटर का माउस और की-बोर्ड बिल्कुल भी काम नहीं कर रहा है। ​ अचानक लॉग-आउट: इस तकनीकी खामी के चलते महज 10 मिनट के ...

तेजस्वी यादव ने परीक्षा प्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल बोला; बिहार पेपर लीक का मुख्य केंद्र बन चुका है

​ "तेजस्वी यादव ने परीक्षा प्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल बोला; बिहार पेपर लीक का मुख्य केंद्र बन चुका है।" ​पटना/N5:  बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया के माध्यम से सरकार पर तीखा हमला बोला है और दावा किया कि राज्य अब "पेपर लीक का मुख्य केंद्र" बन गया है। ​मीडिया से बातचीत का एक वीडियो साझा करते हुए तेजस्वी यादव ने राज्य की लचर परीक्षा प्रणाली और बहाली प्रक्रियाओं की पारदर्शिता पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। ​तेजस्वी यादव के बयान की मुख्य बातें: ​पेपर लीक का केंद्र: तेजस्वी यादव ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर स्पष्ट शब्दों में लिखा, "बिहार पेपरलीक का मुख्य केंद्र बन चुका है।" ​पारदर्शिता का अभाव: उन्होंने परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में "कोई भी परीक्षा पारदर्शी तरीके से आयोजित नहीं होती है।" ​स्कूली स्तर पर भी सेंधमारी: पूर्व उपमुख्यमंत्री ने केवल बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं का ही जिक्र नहीं किया, बल्कि स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर भी निशाना साधा। उन्हो...

पटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार-सोशल मीडिया पर पिस्तौल लहराने का मामला।।

"पटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार-सोशल मीडिया पर पिस्तौल लहराने का मामला।।" ​पटना/बिहार/N5: सोशल मीडिया पर अवैध हथियार (पिस्तौल) लहराकर दहशत फैलाने और वीडियो प्रसारित करने वाले असामाजिक तत्वों पर बिहार पुलिस ने शिकंजा कसा है। पटना जिले के श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। ​मामले की पूरी जानकारी कुछ इस प्रकार की  मिली ।। 14 अगस्त 2026 को श्रीकृष्णापुरी पुलिस को सूचना मिली थी कि सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा पिस्तौल लहराते हुए वीडियो अपलोड कर प्रसारित किया जा रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सचिवालय 01, पटना) डॉ. अनु कुमारी के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान इस मामले में शामिल 4 अपराधियों को धर दबोचा गया। ​ इस मामले में पुलिस द्वारा की गई बरामदगी का विवरण।। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने निम्नलिखित अवैध सामग्री और नकदी जब्त की है: ​01 अवैध पिस्तौल ​01 मैगजीन ​02 जिंदा कारतूस ​05 मोबाइल फोन ​₹15,000/- नकद...

संपादकीय: मुफ़्त कोचिंग का वादा — राहत की पहल या जनाक्रोश को शांत करने का राजनीतिक पैंतरा?

संपादकीय: मुफ़्त कोचिंग का वादा — राहत की पहल या जनाक्रोश को शांत करने का राजनीतिक पैंतरा? ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मध्यवर्ग और छात्रों के लिए मुफ़्त ऑनलाइन कोचिंग का नेटवर्क तैयार करने की घोषणा ने देश भर के राजनीतिक और शैक्षणिक गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी है। जहाँ समर्थकों का दावा है कि इस कदम से 'कोचिंग माफिया' पर लगाम लगेगी, वहीं विश्लेषक और छात्र संगठन इसे सरकार की घबराहट में उठाया गया नीतिगत कदम मान रहे हैं। ​ऐलान बनाम क्रियान्वयन: समयसीमा पर सस्पेंस। ​प्रधानमंत्री ने मुफ़्त कोचिंग का विचार तो सामने रखा, लेकिन यह योजना कब से धरातल पर उतरेगी, इसका कोई स्पष्ट खाका या समयसीमा जारी नहीं की गई। ​ पुराने मॉडल का उदाहरण: बैंकिंग सेवाओं के क्षेत्र में प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET) जैसी मुफ़्त कोचिंग व्यवस्था पहले से ही विभिन्न परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध रही है। ऐसे में नई घोषणा में क्या मौलिक अंतर होगा, यह अभी भी अस्पष्ट है। ​ समयसीमा का अभाव: जब तक किसी नीति की आधिकारिक अधिसूचना और कार्यान्वयन की तिथि तय नहीं होती, तब तक ऐसी घोषणाएं केवल प्रशासनिक वादों तक ही...

Politics

View All

Opinion

View All

Bihar

View All