टी-20 में क्लीन स्वीप के बाद वनडे में भी शर्मनाक शिकस्त: खुब बने विराट-रोहित के व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स।।
टी-20 में क्लीन स्वीप के बाद वनडे में भी शर्मनाक शिकस्त: खुब बने विराट-रोहित के व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स।। नई दिल्ली/N5: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए पिछले कुछ दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे हैं। टी-20 श्रृंखला में क्लीन स्वीप का स्वाद चखने के बाद, भारतीय टीम वनडे (ODI) श्रृंखला भी 2-1 से हार गई है। मैदान पर रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की मौजूदगी के बावजूद, टीम इंडिया अपनी साख बचाने में पूरी तरह नाकाम रही। इस शर्मनाक हार ने एक बार फिर भारतीय क्रिकेट के उस पुराने ढर्रे को उजागर कर दिया है, जहां व्यक्तिगत रिकॉर्ड तो बनते हैं, लेकिन टीम मैच हार जाती है। चमत्कार या विडंबना? रिकॉर्ड्स बने पर मैच हारे इस श्रृंखला में भी एक अजीब विरोधाभास देखने को मिला। एक तरफ जहां रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बल्ले से कुछ नए व्यक्तिगत कीर्तिमान स्थापित किए, वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के हाथ सिर्फ हार लगी। सीनियर खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर अब सवाल उठने लगे हैं। फैंस और विशेषज्ञों का मानना है कि जब सीनियर खिलाड़ियों का अनुभव टीम को संकट से न निकाल सके, तो ऐसे व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स का कोई मोल ...