Skip to main content

ईडेन गार्डेन में भारत और वेस्टइंडिज का महामुकाबला | आर-या-पार की लङाई |जो जीता वो सिकंदर ||

डेन गार्डेन में भारत और वेस्टइंडिज का महामुकाबला | आर-या-पार की लङाई |जो जीता वो सिकंदर ||


वर्ल्ड कप 2026 का सुपर 8 ग्रुप 1 मुकाबला आज 1 मार्च 2026 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और वेस्टइंडीज के बीच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। यह दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल की दौड़ में करो या मरो का मैच है। 

टॉस शाम 6:30 बजे होगा। ईडन गार्डन्स, कोलकाता में होने वाला मुकाबला असल में एक ‘नॉकआउट’ मैच है। जो जीतेगा, वह सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा और जो हारेगा, उसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा।

वेस्टइंडीज जैसी “पावर-हिटिंग” टीम को उनके गढ़ (ईडन गार्डन्स में उनका टी20 इतिहास अच्छा रहा है) में हराने के लिए भारत  रणनीतियों के साथ मैदान में कदम रखेगा । 

जिसमें ये तो तय है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आप रक्षात्मक नहीं खेल सकते, क्योंकि वे किसी भी लक्ष्य का पीछा करने का दम रखते हैं। ईडन की पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार रहने वाली है। भारत को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन से वैसी ही शुरुआत की उम्मीद होगी जैसी उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ (256/4 का स्कोर बनाने के दौरान) दी थी।

भारत को वेस्टइंडीज की आक्रामक और गहरी बल्लेबाजी को रोकने के लिए आक्रामक गेंदबाजी रणनीति अपनाएगी। विकेट लेना ही मुख्य लक्ष्य होगा, क्योंकि केवल रन रोकना पर्याप्त नहीं रहता। पावरप्ले में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह से स्विंग का फायदा उठाकर भारत  शुरुआती विकेट लेने को सोचेगा। खासकर ब्रैंडन किंग और शाई होप को टारगेट करेंगे। शायद भारत  धीमी गेंदें इस्तेमाल करें, जैसा दक्षिण अफ्रीका ने भारत  के साथ  किया था। 

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज अक्सर ऑफ-स्पिन और ‘पेस-ऑफ’ (धीमी गति की गेंदों) पर फंसते हैं। वरुण चक्रवर्ती,  अक्षर पटेल और कुलदीप यादव इन तीनों में से जो खेलते हैं उनकी भूमिका सबसे अहम होगी। वेस्टइंडीज के हेटमायर और निकोलस पूरन जैसे बाएं हाथ के बल्लेबाजों को रोकने के लिए ये स्पिनर उपयोगी साबित हो सकते हैं। 

भारतीय कोच ने संकेत दिया है कि भारतीय गेंदबाज ‘स्लोअर बॉल्स’ का इस्तेमाल ज्यादा करेंगे क्योंकि विंडीज के पावर-हिटर्स को गेंद पर गति पसंद है। वेस्टइंडीज के पास आंद्रे रसेल और रोवमैन पॉवेल जैसे फिनिशर हैं। आखिरी 4 ओवरों में जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर और अर्शदीप की विविधता ही भारत को बड़े स्कोर से बचा सकती है। 

कोलकाता में शाम को ओस गिरते है, जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल हो जाता है। इस मैच में टॉस की भूमिका हो सकती है। लेकिन, टाॅस हारने के बाद भी भारत ने पिछले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर बनाया था, इसलिए वे आत्मविश्वास के साथ बड़ा टारगेट सेट करना भी पसंद कर सकते हैं।

मैच के मुख्य आंकड़े (Kolkata Stats) क्या बोलते हैं।

ईडन गार्डन्स पर भारत ने वेस्टइंडीज को टी20 में अब तक 4 बार हराया है और एक भी मैच नहीं हारा है। और वेस्टइंडीज के लिए भी ईडेन गार्डेन काफी फ्रेंडली है। इस पिच पर वेस्टइंडीज काफी मैच खेले हैं और जीते भी हैं। आँकडे दोनों टीमें के मजबूत स्थिति को दर्शाता है। लेकिन, यदि बारिश के कारण मैच रद्द होता है, तो भारत बाहर हो जाएगा क्योंकि वेस्टइंडीज का नेट रन रेट (+1.791) भारत (-0.100) से बेहतर है।

भारत की संभावित प्लेइंग-XI में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन/रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह। 

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-XI खिलाड़ी: ब्रेंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफाने रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ। 

Shailendra Kumar
Follow: Facebook

OPINION

View All

POLITICS

View All

BIHAR

View All

CRIME

View All