भारत vs दक्षिण अफ्रीका मैच में कुलदीप यादव को नहीं खेलाने का फैसला भारी पड़ा | T20 World Cup 2026 Super8||
22 फरवरी 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए, जिसमें डेविड मिलर ने 63 रन बनाए।
भारत की पारी: भारत को 188 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन वे 18.5 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गए और 76 रनों से हार गए। यह भारत की T20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी हार है। शिवम दुबे ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 42 रन बनाए।
मुख्य परफॉर्मर दक्षिण अफ्रीका: डेविड मिलर (63), डेवाल्ड ब्रेविस (45), ट्रिस्टन स्टब्स (44*)। गेंदबाजी में मार्को जेन्सन (4/22)। भारत: जसप्रीत बुमराह (3/15), अर्शदीप सिंह (2/28)।
T20 वर्ल्ड कप 2026 के भारत vs दक्षिण अफ्रीका मैच में कुलदीप यादव को नहीं खेलाने का फैसला भारी पड़ा से इन्कार नहीं किया जा सकता।
चयन विवाद: अहमदाबाद की फ्लैट पिच पर कुलदीप यादव का चयन को लेकर दुविधा थी, जिसका परिणाम ये हुआ कि टीम ने स्पिनर को प्राथमिकता नहीं दी। कुलदीप को पाकिस्तान मैच के बाद आराम दिया गया था ऐसा तर्क दिया जा रहा है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी कमी खली।
प्रभाव: दक्षिण अफ्रीका ने पहली बल्लेबाजी में मजबूत स्कोर बनाया, यहाँ स्पिनर की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती थी। भारत की स्पिन गेंदबाजी कमजोर रही, जिससे 76 रनों की हार हुई। यदि कुलदीप होते तो इतनी बङी हार से बच जाता भारत। विशेषज्ञों ने भी कुलदीप की गैरमौजूदगी को हार का बड़ा कारण बताया है।
विशेषज्ञ राय: पूर्व खिलाड़ी और प्रशंसकों ने चयन पर सवाल उठाए, खासकर कुलदीप की विकेट लेने की क्षमता को देखते हुए। यह भारत की T20WC के इतिहास में सबसे बड़ी हार का कारण बना।
दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने भारत के खिलाफ शुरुआती ओवरों में रन दिए लेकिन बाद में विकेट चटकाए। जो साबित करता है कि कुलदीप यादव को बेंच पर बैठाना भारत को भारी पङा।
केशव महाराज का प्रदर्शन: केशव महाराज ने पहले दो ओवरों में 22 रन दिए, लेकिन तीसरे ओवर में उन्होंने एक ही ओवर में तीन विकेट लिए: हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह और अर्शदीप सिंह। इससे बङा सबूत भारत को और क्या चाहिए कि कुलदीप यादव यदि खलते तो मैच का नजारा कुछ और हीं होता, जो फाइनल ग्यारह सेलेक्टर की वजह से भारत को एतिहासिक हार नसीब हुआ इसके लिए ऐसे सेलेक्टर को धन्यवाद देते हैं। बधाई हो आपका निर्णाय सही साबित हुआ।
ओवर की डिटेल्स: स्पिनर केशव महाराज का तीसरा ओवर जिसमें W (हार्दिक), 0, W (रिंकू), 1, 1, W (अर्शदीप) आउट हुए का ट्रिस्टन स्टब्स ने तीनों कैच लपके, जिससे भारत की पारी ध्वस्त हो गई। कुल 3/24 आंकड़े के साथ उन्होंने मैच पलट दिया।
मैच पर प्रभाव: यह ओवर भारत को 7 विकेट पर ला खड़ा किया, चेज को नामुमकिन बना दिया। दक्षिण अफ्रीका ने 187/7 बनाकर 76 रनों से जीत दर्ज की।
सीरीज प्रभाव: यह भारत की 12 मैचों की T20 वर्ल्ड कप जीत का अंत है। अब ग्रुप में जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच जीतना जरूरी हैं जो भारत के लिए टेढी चाल साबित होने वाली है।क्योंकि, यहाँ भी कुलदीप यादव को बेंच पर हीं बैठाये रखना है। जिम्बावे और वेस्टइंडीज दोनों खतरनाक टीमें हैं।