Skip to main content

T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया।।

T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया।।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह न्यूजीलैंड की बङी जीत है। 

​​फिन एलन ने ऐतिहासिक शतक जङा है। न्यूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने केवल 33 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। यह T20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज़ शतक है। उन्होंने अपनी नाबाद 100 रन की पारी में 10 चौके और 8 छक्के लगाए।

​मैच का स्कोर कुछ इस तरह का रहा। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169/8 का स्कोर बनाया था (मार्को जानसन ने सबसे ज्यादा 55* रन बनाए)। साउथ अफ्रीकन के इस स्कोर को न्यूज़ीलैंड ने इस लक्ष्य को मात्र 12.5 ओवर में ही हासिल कर लिया।

​साउथ अफ्रीका 'चोक' का शिकार हुई। टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही साउथ अफ्रीकी टीम एक बार फिर नॉकआउट मैच के दबाव में बिखर गई। उनके कप्तान एडेन मार्क्रम ने भी हार के बाद अपनी निराशा जाहिर की।

साउथ अफ्रीका इस वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज और सुपर-8 में अजेय (Undefeated) रही थी। लेकिन सेमीफाइनल शुरू होते ही उनकी बॉडी लैंग्वेज बदली हुई दिखी। दबाव में उनके मुख्य बल्लेबाज गलत शॉट खेलकर आउट हुए और गेंदबाज अपनी लाइन-लेंथ भटक गए।

कल के मैच में जब फिन एलन काउंटर-अटैक कर रहे थे, तब साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्क्रम के पास कोई 'प्लान-बी' नहीं था। दबाव में फील्डिंग भी खराब रही और कैच छूटे, जिसने न्यूज़ीलैंड का काम आसान कर दिया।

बड़े मैचों में अक्सर टीम का कोई एक सीनियर खिलाड़ी जिम्मेदारी लेता है, लेकिन कल साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर (डिकॉक, क्लासेन) ने जल्दी विकेट गंवा दिए। मार्को जानसन ने अंत में अच्छी पारी खेली, लेकिन 169 का स्कोर न्यूज़ीलैंड जैसी फॉर्म में चल रही टीम के लिए काफी नहीं था।

​एक दिलचस्प बात: न्यूज़ीलैंड इसके ठीक उलट है। वे अक्सर बड़े मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं, जैसा कल उन्होंने किया।



Shailendra Kumar
Follow: Facebook

OPINION

View All

POLITICS

View All

BIHAR

View All

CRIME

View All