SSC जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर की परीक्षा रद्द, नोएडा के परीक्षा केंद्र की घटना है। नोएडा/ उत्तरप्रदेश/N5: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक परीक्षा केंद्र पर कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित 'जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर' (JHT) की परीक्षा एन वक्त पर रद्द होने का मामला सामने आया है। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया था, लेकिन एन मौके पर तकनीकी खराबी और कंप्यूटर सिस्टम में आई अड़चनों का हवाला देते हुए परीक्षा को रद्द कर दिया गया। दूर-दराज से अपनी जेब ढीली कर और कड़ा परिश्रम करके पहुंचे हजारों अभ्यर्थियों को इस फैसले से भारी निराशा और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा है। तकनीकी खराबी बनी परीक्षा रद्द की वजह परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे परीक्षार्थियों का आरोप है कि उन्हें ऐन वक्त पर कंप्यूटर स्क्रीन और सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी होने की जानकारी दी गई। काफी देर तक समस्या का समाधान न होने पर प्रबंधन ने परीक्षा रद्द करने की घोषणा कर दी। दूर-दूर से किराया लगाकर पहुंचे युवाओं ने केंद्र के बाहर जमा होकर अपनी भड़ास निकाली। अभ्यर्थियों का कहना है कि महीनों की मेहनत और सफर का खर...