Skip to main content

SSC जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर की परीक्षा रद्द, नोएडा के परीक्षा केंद्र की घटना है।

SSC जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर की परीक्षा रद्द, नोएडा के परीक्षा केंद्र की घटना है। 

नोएडा/ उत्तरप्रदेश/N5:
उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक परीक्षा केंद्र पर कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित 'जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर' (JHT) की परीक्षा एन वक्त पर रद्द होने का मामला सामने आया है। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया था, लेकिन एन मौके पर तकनीकी खराबी और कंप्यूटर सिस्टम में आई अड़चनों का हवाला देते हुए परीक्षा को रद्द कर दिया गया। दूर-दराज से अपनी जेब ढीली कर और कड़ा परिश्रम करके पहुंचे हजारों अभ्यर्थियों को इस फैसले से भारी निराशा और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा है।

तकनीकी खराबी बनी परीक्षा रद्द की वजह
परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे परीक्षार्थियों का आरोप है कि उन्हें ऐन वक्त पर कंप्यूटर स्क्रीन और सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी होने की जानकारी दी गई। काफी देर तक समस्या का समाधान न होने पर प्रबंधन ने परीक्षा रद्द करने की घोषणा कर दी। दूर-दूर से किराया लगाकर पहुंचे युवाओं ने केंद्र के बाहर जमा होकर अपनी भड़ास निकाली। अभ्यर्थियों का कहना है कि महीनों की मेहनत और सफर का खर्च इस तरह के ढुलमुल रवैये के कारण व्यर्थ चला जाता है।

SSC परीक्षा रद्द पर प्रदेश की राजनीतिक गरमाया
परीक्षा रद्द होने की खबर सामने आते ही यह मुद्दा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और राजनीतिक गलियारों में भी इसकी गूंज सुनाई देने लगी। विपक्षी दलों और सोशल मीडिया हैंडल (जैसे कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल और 'भारत जोड़ो अभियान') ने इस घटना को लेकर सरकार पर तीखा निशाना साधा है।
सोशल मीडिया पोस्ट्स में सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा गया कि बार-बार 'तकनीकी खराबी' का बहाना बनाकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि देश का परीक्षा तंत्र अव्यवस्था का शिकार हो चुका है और हर दूसरी परीक्षा में कोई न कोई गड़बड़ी या रद्द होने की घटना सामने आ रही है।
परीक्षा रद्द होने के बाद से छात्रों में अनिश्चितता का माहौल है। अभ्यर्थी अब आयोग से जल्द से जल्द नई तारीखों की घोषणा करने और नोएडा केंद्र में हुई लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल आयोग या स्थानीय प्रशासन की ओर से नई परीक्षा तिथि को लेकर कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।
#Watch 👇
  (रिपोर्ट- शैलेन्द्र कुमार न्यूज डेस्क N5)
Shailendra Kumar
Follow: Facebook

OPINION

View All

POLITICS

View All

BIHAR

View All

CRIME

View All