गर्दनीबाग में छात्रों की हुंकार: रौशन आनंद सर ने खोली BPSC की पोल , BSSC कैलेंडर की उठाई मांग! पटना , बिहार, N5 : गर्दनीबाग में BPSC TRE-4 के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहे इन छात्रों को तब बड़ा बल मिला , जब ज्ञान बिंदु के निदेशक रौशन आनंद सर धरना स्थल पर पहुंचे और सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सीधे और तीखे सवाल दागे। रौशन आनंद सर ने परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल किए। उन्होंने स्पष्ट रूप से पूछा कि यदि BPSC का अपना परीक्षा कैलेंडर जारी हो सकता है , तो BSSC का कैलेंडर क्यों नहीं है ? । रौशन सर ने सरकार से BSSC कैलेंडर की मांग धरना स्थल पर छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए रौशन आनंद सर ने परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल किए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से सरकार से पूछा है कि यदि BPSC का अपना परीक्षा कैलेंडर जारी हो सकता है , तो BSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी क्यों नहीं हो सकता है ? । उन्होंने बिहार सरकार से आग्रह किया कि वह जल्द से जल्द छात्रों की...