संघर्ष से सफलता तक: एक सेल्स मैन (एलआईसी एजेंट) का अटूट संकल्प सेल्स टिप्स /N5: जब पूरा शहर जग रहा होता है, तब रमेश अपने बैग में फ़ाइलें सहेजकर घर से निकलता है। रमेश एक LIC एजेंट है —एक ऐसा पेशा जहाँ हर दिन एक नया इम्तिहान होता है। सूरज निकला नहीं, सूरज की पहली किरण या जून की धूप या पूस की ठंड सब एक समान कर देने वाला योद्धा एक सेल्स मैन होता है। एलआईसी एजेंट होता है। वह लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने और उनके मुश्किल दिनों में एक मज़बूत ढाल बनने का सपना लेकर दिन-रात मेहनत करता है। लेकिन उसका यह रास्ता कभी आसान नहीं रहता। सेल्स मैन के कर्म के उस पन्नों पर ग्राहक द्वारा लिखे शब्द एक LIC एजेंट के जीवन के सबसे दर्दनाक पहलू भी होते हैं: "LIC एजेंट के लिए वह समय बड़ा पीड़ादायक और असहनीय होता है, जब ग्राहक सब 'हाँ' कह देता है, लेकिन परिणाम खराब 'न' आ जाता है।" रमेश के साथ भी अक्सर ऐसा ही होता था। कई दिनों तक एक ग्राहक के पीछे भागा, उसकी हर शंका को दूर किया, उसे जीवन बीमा का महत्व समझाया और अंत में ग्राहक का मुस्कुराते हुए सहमति जता दिया—इन सब के बाद रमेश के दिल मे...