Skip to main content

एक सेल्स मैन को कामयाबी की सीढियाँ चढ़ने के लिए शारीरिक रूप से फिट होना बहुत जरुरी है।

एक सेल्स मैन को शारीरिक रूप से फिट होना बहुत हीं जरुरी है क्योंकि इन्हें प्रति दिन नये लोगों के साथ मिलना होता है। एक सेल्स मैन को कामयाबी की सीढियाँ चढ़ने के लिए शारीरिक रूप से फिट होना बहुत जरुरी है। क्योंकि इन्हें प्रति दिन नये लोगों के साथ मिलना होता है।

एक सेल्स मैन को शारीरिक रूप से फिट होना बहुत हीं जरुरी है, इसलिए इस पेशे से जुड़े हुए व्यक्ति को अपने शरीर पर खास तरीके से ध्यान देना चाहिए। ऐसे तो एक अच्छा स्वस्थ शरीर सभी पेशे से जुड़े हुए व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखता है, लेकिन सेल्स काम के साथ जुड़े हुए व्यक्ति के लिए अच्छा स्वस्थ शरीर की बहुत आवश्यकता होती है। यदि आप प्रति दिन नये लोगों से मुलाकात करनेवाला काम करते हैं, सेल्स का काम करते हैं, इधर-उधर घूम कर लोगों से मीटिंग करने का काम करते हैं तो आपको मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से मजबूत होना होगा। एक शरीर से कमज़ोर और निर्बल व्यक्ति को सेल्स का काम नहीं करना चाहिए। इन्हें या तो कोई दूसरा काम ढूंड लेना चाहिए या अपने शरीर को तंदुरस्त करने में भीड़ जाना होगा।

आख़िर क्यों एक सेल्स मैन को अपने स्वास्थ का देखभाल करना जरुरी होता है: हम भी सेल्स का हीं काम करते हैं। और प्रतिदिन सेल्स का काम करनेवाले लोगों से मिलते भी है। हम जब भी अपने इन दोस्तों से मिलते हैं तो अक्सर स्वास्थ से जुड़े समस्या को देखता व महसूस करने पर मजबूर हो जाता हूँ। इन दोस्तों को जब भी देखता हूँ तब हमे ऐसा लगता है कि हम सभी को स्वास्थ पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। हम सभी को अपने स्वास्थ को ठीक रखने के लिए समय निकालना होगा और जल्द से जल्द इसके लिए वर्क शुरू कर देने होगा। 

ऐसा इसलिए कि मेरे अनुसार सेल्स का काम ऐसा काम है जिसमें प्रतिदिन नया है। इसमें दोहराने का अवसर सेल्स मैन को नहीं मिलता है। इसमें आपको अपने ग्राहक के साथ पहला और आखरी मीटिंग भी हो सकता है। यदि मीटिंग आगे बढ़ती है मतलब आपको इसमें सफलता मिलनेवाला है। इसके अलावा और कई वजह हैं जिससे साफ़ हो जाता है कि सेल्स का काम एक चैलेंजिंग काम है। इस काम को करने के लिए मानव को शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत हीं strong होना होगा।

एक सेल्स मैन को अपने स्वास्थ का देखभाल करने का समय क्यों नहीं मिलता है: हम सेल्स मैन के पेशा को देखते हैं तो एक तथ्य निकलकर सामने आता है कि सेल्स का काम करनेवालों के लिए अपने स्वास्थ का ख्याल रखने के लिए समय का निकालना सरल काम नहीं हैं। यह बहुत हीं कठिन और चैलेंज भरा काम है। हमे सेल्स के काम में प्रतिदिन नए लोगों से मिलना होता है और उसके बाद उनके साथ किया गया बातचीत के बाद सफलता मिलेगा की नहीं जैसे बात का मानसिक दवाब को भी झेलना होता है। 

यह समय, सेल्स मैन के लिए ऐसा समय होता है जिसमें सेल्स मैन पूर्ण रूप से मानसिक दवाब में चला जाता है। इस दवाब से एक सेल्स मैन तबतक नहीं निकलता जबतक या उस काम में सफलता न मिल जाय, या वो काम सेल्स मैन के हाथ से छूट न जाय और या फ़िर एक दूसरा किसी के साथ मीटिंग निश्चित न हो जाय।

एक सेल्स मैन अपने स्वास्थ का ख्याल रखने के लिए ऐसे समय निकाल सकते हैं: इसके बाद सवाल यह उठता है कि अब इतने दवाब में कोई मानव अपने स्वास्थ को ख्याल रखने के लिए भला समय कैसे निकाल सकता है ? अधिकांश सेल्स मैन इस दवाब में होते हैं और अपने स्वास्थ का ख्याल रखने के लिए समय निकालने में असफल हो जाते हैं। कुछ सेल्स मैन के दूसरे कारण भी हो सकते हैं, लेकिन हम इन समस्या की वजह से जो सेल्स मैन अपने स्वास्थ का देखभाल करने के लिए समय नहीं निकाल रहें हैं उनके लिए कहना होगा। 

उन्हें पहले अपनेआप को इस समस्या से बाहर निकालना होगा और स्वास्थ के बारे में सोचना होगा। यह सोचना होगा कि समस्या जो भी हो स्वास्थ को ठीक रखने के लिए हमे समय निकलना है। जिस प्रकार से इस काम के लिए समय निकाल रहें हैं उसी प्रकार से स्वास्थ के लिए भी समय निकालना होगा। एक सेल्स मैन को स्वास्थ को ठीक रखने के लिए समय निकालना को एक काम मानना होगा। इसे अपने पेशा को एक हिस्सा मानना होगा। यदि इतना ठान लेते हैं तो एक सेल्स मैन भी अपने स्वास्थ का देखभाल करने के लिए समय निकाल सकता है।

Comments