संघर्ष से सफलता तक: एक सेल्स मैन (एलआईसी एजेंट) का अटूट संकल्प
सेल्स टिप्स /N5: जब पूरा शहर जग रहा होता है, तब रमेश अपने बैग में फ़ाइलें सहेजकर घर से निकलता है। रमेश एक LIC एजेंट है—एक ऐसा पेशा जहाँ हर दिन एक नया इम्तिहान होता है। सूरज निकला नहीं, सूरज की पहली किरण या जून की धूप या पूस की ठंड सब एक समान कर देने वाला योद्धा एक सेल्स मैन होता है। एलआईसी एजेंट होता है। वह लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने और उनके मुश्किल दिनों में एक मज़बूत ढाल बनने का सपना लेकर दिन-रात मेहनत करता है। लेकिन उसका यह रास्ता कभी आसान नहीं रहता।
सेल्स मैन के कर्म के उस पन्नों पर ग्राहक द्वारा लिखे शब्द एक LIC एजेंट के जीवन के सबसे दर्दनाक पहलू भी होते हैं: "LIC एजेंट के लिए वह समय बड़ा पीड़ादायक और असहनीय होता है, जब ग्राहक सब 'हाँ' कह देता है, लेकिन परिणाम खराब 'न' आ जाता है।"
रमेश के साथ भी अक्सर ऐसा ही होता था। कई दिनों तक एक ग्राहक के पीछे भागा, उसकी हर शंका को दूर किया, उसे जीवन बीमा का महत्व समझाया और अंत में ग्राहक का मुस्कुराते हुए सहमति जता दिया—इन सब के बाद रमेश के दिल में अब उम्मीद की एक नई किरण जगी थी। लेकिन, जैसे ही काम पूरा करने का समय आया, बीमा कराने का समय आया। फार्म पर हस्ताक्षर करके फोटो के साथ पैसा देने का समय आया तो वह वो बात कह गया, सीने पर पत्थर मार गया की सब कुछ बिखर गया। ऐसे वक्त पर सवाल आते हैं कि ग्राहक या तो पीछे हट जाता या कोई न कोई ऐसा बहाना बना देता कि मेहनत पर पानी फिर जाता।
यह वह पल होता है जिसे दुनिया का कोई भी LIC एजेंट कभी देखना नहीं चाहता। लगातार मिलती ऐसी नाकामयाबियाँ इंसान को अंदर तक तोड़ देती हैं। ऐसा लगता है जैसे आप सीधे बर्बादी और असफलता के कगार पर पहुँच गए हैं।
रमेश के आस-पास भी कुछ ऐसे लोग थे, जिनका एकमात्र उद्देश्य उसके मनोबल को तोड़ना था। वे उसके हौसले को चूर-चूर कर देना चाहते थे और चाहते थे कि वह निराशा में आकर LIC एजेंट का काम ही छोड़ दे।
जब भी रमेश किसी असफल प्रयास के बाद घर लौटता, ये नकारात्मक लोग ताने मारते—"छोड़ो भी यह काम, इसमें कुछ नहीं रखा। क्यों अपनी ऊर्जा और समय बर्बाद कर रहे हो?" कभी-कभी रमेश का मन भी डगमगाने लगता। उसके मन में सवाल उठता कि क्या सचमुच उसे यह रास्ता छोड़ देना चाहिए?
सतर्कता और नई शुरुआत का संकल्प
लेकिन रमेश ने हार नहीं मानी। उसने अपने मन को समझाया कि जीवन में चुनौतियाँ तो हर मोड़ पर मिलेंगी। ऐसे नकारात्मक और हतोत्साहित करने वाले लोगों से हमेशा सतर्क और दूर रहना चाहिए। उसने समझा कि ग्राहक का मना करना या परिणाम खराब आना उसके हुनर की कमी नहीं, बल्कि इस पेशे का एक पड़ाव मात्र है।
एक दिन रमेश ने अपनी डायरी खोली और लिखा कि ये कड़वे अनुभव ही उसे सच में मज़बूत बनाएंगे। उसने तय किया कि वह निराशा को अपने ऊपर हावी नहीं होने देगा। उसने अपने काम करने के तरीके को बदला, अपनी बातचीत की शैली में और निखार लाया, और नए उत्साह के साथ लोगों से मिलना शुरू किया।
सीख
यह कहानी हर उस LIC एजेंट और संघर्षशील व्यक्ति की है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए रोज़ लड़ता है। असफलता और नकारात्मक लोग केवल आपके धैर्य की परीक्षा लेते हैं। अगर आप अपने लक्ष्य पर डटे रहते हैं और कड़वे अनुभवों से सीख लेकर सतर्क रहते हैं, तो एक दिन सफलता आपके कदम ज़रूर चूमेगी।
(लेखक- शैलेन्द्र कुमार सेल्स टिप्स डेस्क N5)
