"राजस्थान में CJP के लोग को खदेङ दिया: बोला यहाँ बीजेपी और कांग्रेस की चलेगी अन्य पार्टी की जगह नहीं।"
"राजस्थान में CJP के लोग को खदेङ दिया: बोला यहाँ बीजेपी और कांग्रेस की चलेगी अन्य पार्टी की जगह नहीं।"
CJP के लोग " स्कूल ठीक करो " आंदोलन के तहत सरकारी स्कूल के पास हल्ला करने गए थे। ये बयान वहीं के एक ग्रामीण ने दिया। ग्रामीण ने मीडिया को साफ-साफ कह दिया कि हमलोग यहाँ बीजेपी और कांग्रेस के अलावा दूसरी किसी राजनीतिक दल के लोगों को घुसपैठ होने नहीं देंगे।
जयपुर में सरकारी स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल की ख़बर है। CJP कार्यकर्ताओं से झड़प पर को लेकर ग्रामीणों और नेताओं के अलग-अलग दावे हैं।
राजस्थान के जयपुर जिले स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव में एक सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों के बीच तीखी झड़प और हंगामा हुआ है। CJP की टीम अपने "स्कूल ठीक करो" अभियान के तहत राजकीय विद्यालय की स्थिति की जांच करने पहुंची थी, जहां बाद में विवाद बढ़ गया।
घटना का विस्तृत विवरण कुछ इस तरह के हैं जो बयानों पर आधारित है।
CJP का आरोप: CJP कार्यकर्ता आशुतोष रांका के अनुसार, रामपुरा-कंवरपुरा का सरकारी स्कूल पिछले काफी समय से एक तबेले/शेड में संचालित हो रहा है। CJP टीम का आरोप है कि जब वे स्थिति का जायजा लेने पहुंचे, तो राजनीतिक विरोधियों द्वारा उन पर हमला किया गया, पत्थरबाजी की गई और गाड़ियों के शीशे तोड़े गए। CJP ने इस पूरी घटना के पीछे राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का हाथ होने का आरोप लगाया और CJP ने पुलिस पर भी घटना के समय मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया।
ग्रामीणों का पक्ष: न्यूज स्रोत के अनुसार, गांव निवासी जुगल किशोर शर्मा और अन्य ग्रामीणों ने मारपीट व हमले के आरोपों को खारिज किया है। ग्रामीणों का दावा है कि CJP के लोग 200 से 250 बाहरी लोगों को साथ लेकर आए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानीय विधायक की ओर से स्कूल मरम्मत कार्य के लिए ₹12 लाख की राशि पहले ही स्वीकृत की जा चुकी है और वे इस शैक्षणिक मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होने देना चाहते।
इसी व्यक्ति ने कहा है कि हमलोग इस क्षेत्र में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा दूसरी किसी राजनीतिक दल के लोगों को घुसपैठ होने नहीं देंगे।
राजनीतिक प्रतिक्रिया: न्यूज स्रोत के अनुसार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने घटना की निंदा की है। विपक्ष का आरोप है कि सरकारी स्कूलों की बदहाल व्यवस्था को छुपाने के लिए कार्यकर्ताओं पर यह हमला कराया गया।
CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने भी कहा, "आज पूरे देश ने BJP की गुंडागर्दी लाइव देखी। पुलिस को पता था। वहां पहले से ही पत्थरबाजी हो रही थी लेकिन पुलिस ने हाथ खड़े कर लिए। पुलिस ने कहा कि वे कुछ नहीं करेंगे। यह सब मदन दिलावर के कहने पर किया गया है। हमारे वालंटियर्स के हाथ तोड़ दिए गए। हमारी गाड़ियों में तोड़-फोड़ की गई। यहां पत्थरबाजी हुई। बुजुर्गों ने हमारी टीम की महिलाओं पर पत्थर फेंके और उनके फोन तोड़ दिए। यह सब पहले से तय था। इन सभी गुंडों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाए और आदेश वापस लिया जाए वरना यह विरोध अब शिक्षा से आगे बढ़कर मदन दिलावर तक फैल जाएगा।
(रिपोर्ट-न्यूज डेस्क N5)
