"गृह मंत्री जवाब देने को तैयार थे, विपक्ष ही भाग खड़ा हुआ- सायोनी घोष का कड़ा बयान। " कोलकाता/N5: संसद के जारी सत्र में लगातार हो रहे हंगामे और सदन की कार्यवाही के बाधित होने को लेकर राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है। कोलकाता हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद सायोनी घोष ने संसद में विपक्ष के आचरण और कार्यवाही में पैदा की जा रही रुकावटों पर गहरी चिंता व्यक्त की और कड़ा ऐतराज जताया। सायोनी घोष ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों को उठाने और देश की महत्वपूर्ण समस्याओं पर सार्थक चर्चा करने के लिए संसद सत्र का हर एक पल बेहद कीमती होता है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि सत्र के दौरान विपक्ष ने लगातार परेशानियां खड़ी की हैं, जिससे जनता के अहम मुद्दों पर चर्चा का समय बर्बाद हुआ है। "मुद्दों को उठाने के लिए सेशन का समय बहुत कीमती होता है। विपक्ष ने कई परेशानियां खड़ी की थीं। यह देश और सदन की मर्यादा के लिए अच्छी बात नहीं है। गृह मंत्री अपना जवाब देने के लिए तैयार थे। गृह मंत्री कभी सवालों से दूर नहीं भागते हैं लेकिन विपक्ष उनके जवाबों से...