बिहार पुलिस ने किया डिजिटल अरेस्ट का बड़ा पर्दाफाश! 1.43 करोड़ की ठगी में कुमार आर्यन गिरफ्तार।। पटना|बिहार |N5: कैमरे के सामने फर्जी पुलिसवाला बनकर मासूमों को डराने और रातों-रात 1.43 करोड़ रुपये का डाका डालने वाले शातिर नटवरलाल कुमार आर्यन का खेल आखिरकार बिहार पुलिस ने बिगाड़ दिया बीच रास्ते में दबोच लिया है! बिहटा पुलिस और दानापुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO-02) अमरेन्द्र कुमार झा की टीम ने ऐसा धांसू चक्रव्यूह रचा कि डिजिटल अरेस्ट का यह 'हाईटेक ठग' सीधे सलाखों के पीछे जा पहुँच चुका है। 78 लाख हजम, 27 लाख पर पुलिस का ताला! 17 अगस्त को NCRP पोर्टल पर जब 1.43 करोड़ रुपये की सनसनीखेज साइबर ठगी की घंटी बजी, तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की परतें खुलीं तो पता चला कि इस शातिर गिरोह ने पीड़ित को 'डिजिटल अरेस्ट' का खौफ दिखाकर चूना लगा रहा था। पुलिस के हाथ पाँव फूलने लगे थे, लेकिन मिला सुराग की जिसमें पहले ही आरोपी 78 लाख रुपये खातों से निकालकर चंपत कर चुका था! हालांकि, दानापुर पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए फौरन 27 लाख रुपये बैंक खातों में ही फ्रीज (सीज) करा दिए...