Skip to main content

बिहार पुलिस ने किया डिजिटल अरेस्ट का बड़ा पर्दाफाश! 1.43 करोड़ की ठगी में कुमार आर्यन गिरफ्तार।।

बिहार पुलिस ने किया डिजिटल अरेस्ट का बड़ा पर्दाफाश! 1.43 करोड़ की ठगी में कुमार आर्यन गिरफ्तार।।

पटना|बिहार |N5:
​कैमरे के सामने फर्जी पुलिसवाला बनकर मासूमों को डराने और रातों-रात 1.43 करोड़ रुपये का डाका डालने वाले शातिर नटवरलाल कुमार आर्यन का खेल आखिरकार बिहार पुलिस ने बिगाड़ दिया बीच रास्ते में दबोच लिया है! 
बिहटा पुलिस और दानापुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO-02) अमरेन्द्र कुमार झा की टीम ने ऐसा धांसू चक्रव्यूह रचा कि डिजिटल अरेस्ट का यह 'हाईटेक ठग' सीधे सलाखों के पीछे जा पहुँच चुका है।

​78 लाख हजम, 27 लाख पर पुलिस का ताला!
17 अगस्त को NCRP पोर्टल पर जब 1.43 करोड़ रुपये की सनसनीखेज साइबर ठगी की घंटी बजी, तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की परतें खुलीं तो पता चला कि इस शातिर गिरोह ने पीड़ित को 'डिजिटल अरेस्ट' का खौफ दिखाकर चूना लगा रहा था। 
पुलिस के हाथ पाँव फूलने लगे थे, लेकिन मिला सुराग की जिसमें पहले ही आरोपी 78 लाख रुपये खातों से निकालकर चंपत कर चुका था! हालांकि, दानापुर पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए फौरन 27 लाख रुपये बैंक खातों में ही फ्रीज (सीज) करा दिए, जिससे एक बड़ी रकम डूबने से बच गई।

बरामदगी और केस के मुख्य अपडेट्स इस प्रकार से हैं:
​ब्लैंक करंट चेकबुक जब्त। गिरफ्तारी के दौरान कुमार आर्यन के पास से Blank Current Cheque Book बरामद हुई है। आशंका है कि इन ब्लैंक चेक के जरिए करोड़ों के काले धन को इधर-उधर खपाने का बड़ा नेटवर्क चल रहा था।
​डिजिटल हथियार। ठगी के इस खेल को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल और अलग-अलग कंपनियों के कई सिम कार्ड जब्त किए गए हैं।
​पैसों का हिसाब। कुल 1.43 करोड़ की ठगी में से 78 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं, 27 लाख रुपये फ्रीज कर दिए गए हैं और बाकी रकम की ट्रैकिंग जारी है।
​शिकंजा कड़ा। फर्जी सिम और फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल करने वाले इस गिरोह के बाकी नेटवर्क को खंगालने में पुलिस जुटी हुई है।

N5: डिजिटल दुनिया में लोगों को अरेस्ट करने का नाटक रचने वाले कुमार आर्यन को शायद अंदाजा नहीं था कि जब असली बिहार पुलिस का डंडा चलेगा, तो सारा 'स्मार्टनेस' हवा हो जाएगा। पुलिस अब इस ब्लैंक चेकबुक के जरिए यह पता लगा रही है कि इस गिरोह ने और कितने लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाला है!
              (रिपोर्ट- न्यूज डेस्क N5)


Popular Posts

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...