Skip to main content

अनशनकारी छात्रों के बीच पहुंचे तेजस्वी, 19 अगस्त को गांधी मैदान से राजभवन मार्च की घोषणा।।

अनशनकारी छात्रों के बीच पहुंचे तेजस्वी, 19 अगस्त को गांधी मैदान से राजभवन मार्च की घोषणा।।

पटना|बिहार|N5|: गर्दनीबाग में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को तेजस्वी का समर्थन मिल गया है।
​नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर उन्हें अपना समर्थन दिया। छात्र अभ्यर्थी मुख्य रूप से सहायक प्राध्यापक बहाली की नई नियमावली में संशोधन, अपनी समस्याओं के समाधान और TRE-4 की एकल परीक्षा का विज्ञापन अविलंब जारी करने की मांग कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस अहंकारी सरकार को अविलंब छात्रों की जायज मांगों को गंभीरता से सुनकर पूरा करना चाहिए।

​19 अगस्त को गांधी मैदान से निकलेगा विशाल राजभवन मार्च:
​परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, नियमितता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छात्रों और युवाओं के इस आंदोलन को बड़ा रूप दिया गया है।
​तारीख और समय: 19 अगस्त को सुबह 10 बजे।
​स्थान: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से राजभवन तक।
​सरकार पर सीधा हमला होगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि 19 अगस्त को 'Leak सिस्टम' वाली 'Weak सरकार' के खिलाफ बिहार के छात्र और युवा अपनी ताकत दिखाएंगे और अपना हिसाब लेकर रहेंगे।

​तेजस्वी के मार्च से पहले राजभवन में हलचल मच गई है। CM और डिप्टी CM की 45 मिनट की बैठक हुई। 
​तेजस्वी यादव के प्रस्तावित राजभवन मार्च से ठीक पहले पटना में अचानक प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियां काफी तेज हो गईं।
​मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी अचानक राजभवन पहुंचे।
​राजभवन के भीतर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच लगभग 45 मिनट तक अहम बातचीत हुई।
​बैठक के बाद बाहर निकले दोनों नेताओं की इस मुलाकात को तेजस्वी के मार्च और छात्रों के आंदोलन से जोड़कर देखा जा रहा है।
        (रिपोर्ट- अस्मित कुमार N5)

Popular Posts

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...