Skip to main content

Posts

रचनात्मक कांग्रेस' अधिवेशन में राहुल गांधी का पीएम मोदी और अमित शाह पर तीखा हमला।'

'रचनात्मक कांग्रेस' अधिवेशन में राहुल गांधी का पीएम मोदी और अमित शाह पर तीखा हमला।' ​नई दिल्ली/N5: राजधानी दिल्ली में आयोजित 'रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन' को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर जबर्दस्त हमला बोला। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा किए गए इस बयान में राहुल गांधी ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। ​"रात में सोते नहीं हैं प्रधानमंत्री- नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी" ​अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र में सत्तासीन नेतृत्व अब भारी मानसिक और राजनीतिक दबाव महसूस कर रहा है। ​"इनको हम पागल कर देंगे... आजकल नरेंद्र मोदी रात में सोते नहीं हैं। इसके कई कारण हैं- कुछ स्पष्ट (obvious) हैं, तो कुछ छिपे (hidden) हुए हैं।" — राहुल गांधी (नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा) ​राहुल गांधी ने दावा किया कि देश में बदलते राजनीतिक परिदृश्य और विपक्ष के कड़े रुख के कारण सत्ता पक्...

गृह मंत्री जवाब देने को तैयार थे, विपक्ष ही भाग खड़ा हुआ- सायोनी घोष का कड़ा बयान।

"गृह मंत्री जवाब देने को तैयार थे, विपक्ष ही भाग खड़ा हुआ- सायोनी घोष का कड़ा बयान। " कोलकाता/N5: संसद के जारी सत्र में लगातार हो रहे हंगामे और सदन की कार्यवाही के बाधित होने को लेकर राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है। कोलकाता हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद सायोनी घोष ने संसद में विपक्ष के आचरण और कार्यवाही में पैदा की जा रही रुकावटों पर गहरी चिंता व्यक्त की और कड़ा ऐतराज जताया। ​सायोनी घोष ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों को उठाने और देश की महत्वपूर्ण समस्याओं पर सार्थक चर्चा करने के लिए संसद सत्र का हर एक पल बेहद कीमती होता है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि सत्र के दौरान विपक्ष ने लगातार परेशानियां खड़ी की हैं, जिससे जनता के अहम मुद्दों पर चर्चा का समय बर्बाद हुआ है। ​"मुद्दों को उठाने के लिए सेशन का समय बहुत कीमती होता है। विपक्ष ने कई परेशानियां खड़ी की थीं। यह देश और सदन की मर्यादा के लिए अच्छी बात नहीं है। गृह मंत्री अपना जवाब देने के लिए तैयार थे। गृह मंत्री कभी सवालों से दूर नहीं भागते हैं लेकिन विपक्ष उनके जवाबों से...

"अगर चर्चा के लिए तैयार हैं, तो गृह मंत्री सदन में क्यों नहीं आते?" NEET और युवाओं के मुद्दे पर सपा सांसद इकरा हसन का प्रहार।।

"अगर चर्चा के लिए तैयार हैं, तो गृह मंत्री सदन में क्यों नहीं आते?" NEET और युवाओं के मुद्दे पर सपा सांसद इकरा हसन का प्रहार।। ​नई दिल्ली/ N5 : संसद के मानसूनी सत्र के दौरान NEET परीक्षा विवाद और छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच घमासान तेज हो गई है। लेकिन एक बात जनता को समझने की जरूरत ये है कि कांग्रेस से बीजेपी के लोग डरते नहीं है। और न हीं इसको विपक्ष मानते है, बल्कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों एक थाली के भात-दाल हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) की कैराना से सांसद इकरा हसन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सदन में अनुपस्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। आपको बता दूँ समाजवादी पार्टी के लोग हमेशा से भाजपा के लोग के साथ दो-दो हाथ करते देखी जाती है। असल में यदि कोई विपक्ष की भूमिका सच में निभा रहा है तो वो समाजवादी पार्टी के लोग हीं है। ये लोग कभी भी भाजपा के साथ हाथ मिलाते नहीं देखे जा सकते। ये लोग हमेशा जनता के पक्ष में खङे होते है, चाहे जो हो।  ​संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए इकरा हसन ने कहा कि विपक्ष लगातार NEET आंदोलन, ...

जंतर-मंतर सीजन 2' की तैयारी: CJP जल्द शुरू करेगी 'स्कूल ठीक करो' कैंपेन, संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान।।

जंतर-मंतर सीजन 2' की तैयारी: CJP जल्द शुरू करेगी 'स्कूल ठीक करो' कैंपेन, संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान।। ​नई दिल्ली/N5:  भारत में तहलका मचाने वाली पार्टी, मोदी सरकार को हिलाकर रख देने वाली पार्टी 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों और युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है।  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लोगों द्वारा लगातार पूछे जा रहे सवालों का जवाब देते हुए  अभिजीत दीपके ने  साफ किया है कि जंतर-मंतर पर उनके विरोध प्रदर्शन और अभियान का 'सीजन 2' बहुत जल्द शुरू होने वाला है। ​अभिजीत दीपके ने बताया कि इस बार उनके आंदोलन और अभियान का मुख्य केंद्र शिक्षा व्यवस्था और सरकारी स्कूलों की हालत होगी। CJP की ओर से जल्द ही 'स्कूल ठीक करो' कैंपेन की शुरुआत की जाएगी, जिसके जरिए सरकारी स्कूलों की बुनियादी समस्याओं, शिक्षा के स्तर और व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई जाएगी। ​सोशल मीडिया पर मिल रही थी लगातार मांग- अभिजीत दीपके। ​अभिजीत दीपके के अनुसार, इंस्टाग्राम पर लोग लगातार कमेंट करके पूछ रहे थे कि जंतर-मंतर का अगला सीजन कब ...

"जनता के लिए उनका अस्तित्व ही नहीं..." PM मोदी के इस्तीफे की मांग पर राहुल गांधी पर बरसीं कंगना रनौत।।

"जनता के लिए उनका अस्तित्व ही नहीं..." PM मोदी के इस्तीफे की मांग पर राहुल गांधी पर बरसीं कंगना रनौत।। ​ नई दिल्ली/N5: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कंगना रनौत ने तीखा पलटवार किया है।  सांसद कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राहुल गांधी के बयानों को देश के जनादेश और लोकतांत्रिक प्रणाली का अपमान बता करार घोषित कर दिया है। ​कंगना रनौत ने कहा, “वे (राहुल गांधी) इस देश के लोकतांत्रिक रूप से चुने हुए एक प्रधानमंत्री का इस्तीफा मांग रहे हैं। वे तो हर एक का इस्तीफा मांग रहे हैं। उन्हें लगता है कि उनके अलावा इस देश में किसी का वजूद ही नहीं होना चाहिए... उन्हें किसी बात की नहीं पड़ी है।”  सांसद महोदया आगे कहती है, “वे किसका इस्तीफा मांगते हैं, उससे क्या फर्क पड़ता है जब वे जनता के लिए अस्तित्व में ही नहीं हैं?” ​ कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर संसद और देश का मजाक उड़ाने का आरोप लगा दी। मंडी से भाजपा सांसद और सम्मानित अभिनेत्री कंगना ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल ...

गृह मंत्री के बयान की मांग को लेकर संसद परिसर में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी।।

गृह मंत्री के बयान की मांग को लेकर संसद परिसर में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी।। ​ नई दिल्ली/N5: संसद के मानसूनी सत्र के दौरान विपक्षी दलों का सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। छात्र आंदोलन पर हुई पुलिस कार्रवाई, कथित पैलेट गन के इस्तेमाल और दान/चंदा विवाद से जुड़े मुद्दों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सदन में जवाब न देने से नाराज विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में एक बार फिर जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। ​विपक्षी नेताओं का आरोप है कि संसद में लगातार मांग किए जाने के बावजूद केंद्रीय गृह मंत्री इन गंभीर मुद्दों पर अपना पक्ष रखने सदन में नहीं आ रहे हैं। संसद भवन के बाहर एकत्र हुए विपक्षी सांसदों ने "गृह मंत्री जवाब दो" के नारे लगाए और सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप लगाया। ​प्रदर्शन में शामिल विपक्षी नेताओं ने कहा कि देश के छात्र-युवा सड़क पर हैं और उन पर लाठीचार्ज व पैलेट गन जैसी कार्रवाई के गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में गृह मंत्री की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह खुद सदन के पटल पर आकर स्थिति स्पष्ट करें और देश को सच बताएं। ​दूसरी ओर, सरक...

गंगा का भीषण कटाव से आशियाने और उपजाऊ जमीन पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों में दहशत।।

गंगा का भीषण कटाव से आशियाने और उपजाऊ जमीन पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों में दहशत।। ​ बेगूसराय (बिहार)/N5: बिहार के बेगूसराय जिले में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। बेगूसराय जिला मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के महेंद्रपुर गांव में गंगा नदी का भीषण कटाव तेजी से जारी है, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और डर का माहौल बना हुआ है।  नदी का तेज कटाव ग्रामीणों की उपजाऊ कृषि भूमि और रिहायशी मकानों को तेजी से अपने आगोश में ले रहा है। ​ कटाव से आशियाने और जमीनें समा रहीं नदी में। ​स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से गंगा नदी के तटवर्ती इलाकों में कटाव की रफ्तार अचानक तेज हो गई है। देखते ही देखते बीगों में फैली फसल और उपजाऊ जमीन नदी में विलीन हो चुकी है। अब कटाव की जद में गांव के मकान भी आने लगे हैं, जिससे लोगों को अपने बेघर होने का डर सता रहा है। ​बेघर होने का खतरा: गांव के कई परिवारों के सामने विस्थापन का संकट खड़ा हो गया है। ​पलायन की मजबूरी: कटाव की भयावह स्थिति को देखते हुए लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में अपने सामान को समेटने लगे हैं। ​ प्रशासन और ज...