Skip to main content

रचनात्मक कांग्रेस' अधिवेशन में राहुल गांधी का पीएम मोदी और अमित शाह पर तीखा हमला।'



'रचनात्मक कांग्रेस' अधिवेशन में राहुल गांधी का पीएम मोदी और अमित शाह पर तीखा हमला।'

​नई दिल्ली/N5:
राजधानी दिल्ली में आयोजित 'रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन' को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर जबर्दस्त हमला बोला। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा किए गए इस बयान में राहुल गांधी ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

​"रात में सोते नहीं हैं प्रधानमंत्री- नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी"
​अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र में सत्तासीन नेतृत्व अब भारी मानसिक और राजनीतिक दबाव महसूस कर रहा है।
​"इनको हम पागल कर देंगे... आजकल नरेंद्र मोदी रात में सोते नहीं हैं। इसके कई कारण हैं- कुछ स्पष्ट (obvious) हैं, तो कुछ छिपे (hidden) हुए हैं।"
— राहुल गांधी (नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा)
​राहुल गांधी ने दावा किया कि देश में बदलते राजनीतिक परिदृश्य और विपक्ष के कड़े रुख के कारण सत्ता पक्ष असहज महसूस कर रहा है।

अमित शाह और सरकार की मंशा पर उठे  सवाल।
​गृह मंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने तंज कसा कि जिन्हें कभी राजनीति का 'चाणक्य' कहा जाता था, वे भी अब सवालों का सामना करने से बच रहे हैं। राहुल गांधी ने साफ-साफ कहा;
​गृह मंत्री 20 दिनों तक संसद में उपस्थित नहीं हो सके और एक तरह से गायब रहे।
​अब सरकार को यह अच्छी तरह समझ आ गया है कि देश की जनता और विपक्ष अब अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करने (express करने) से पीछे नहीं हटने वाले।

इसके बाद भारत का राजनीतिक तापमान बढ़ गया है।
​'रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन' में दिए गए राहुल गांधी के इन तीखे बयानों के बाद देश का राजनीतिक तापमान एक बार फिर बढ़ गया है। जहां कांग्रेस इस आक्रामक रुख को अपनी राजनीतिक बढ़त और जनता की आवाज का प्रतीक बता रही है, वहीं सत्ता पक्ष की ओर से भी इस बयान पर पलटावार की पूरी संभावना जताई जा रही है।
N5: नेता प्रतिपक्ष के इस बयान से साफ संकेत मिलता है कि आगामी दिनों में संसद से लेकर सड़क तक, पक्ष और विपक्ष के बीच यह वाकयुद्ध और तेज होने वाला है।
        (रिपोर्ट- अस्मित मिश्र N5डेस्क)

Popular Posts

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...