Skip to main content

Posts

Showing posts with the label LOCAL

गंगा का भीषण कटाव से आशियाने और उपजाऊ जमीन पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों में दहशत।।

गंगा का भीषण कटाव से आशियाने और उपजाऊ जमीन पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों में दहशत।। ​ बेगूसराय (बिहार)/N5: बिहार के बेगूसराय जिले में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। बेगूसराय जिला मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के महेंद्रपुर गांव में गंगा नदी का भीषण कटाव तेजी से जारी है, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और डर का माहौल बना हुआ है।  नदी का तेज कटाव ग्रामीणों की उपजाऊ कृषि भूमि और रिहायशी मकानों को तेजी से अपने आगोश में ले रहा है। ​ कटाव से आशियाने और जमीनें समा रहीं नदी में। ​स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से गंगा नदी के तटवर्ती इलाकों में कटाव की रफ्तार अचानक तेज हो गई है। देखते ही देखते बीगों में फैली फसल और उपजाऊ जमीन नदी में विलीन हो चुकी है। अब कटाव की जद में गांव के मकान भी आने लगे हैं, जिससे लोगों को अपने बेघर होने का डर सता रहा है। ​बेघर होने का खतरा: गांव के कई परिवारों के सामने विस्थापन का संकट खड़ा हो गया है। ​पलायन की मजबूरी: कटाव की भयावह स्थिति को देखते हुए लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में अपने सामान को समेटने लगे हैं। ​ प्रशासन और ज...

बिहार में 50 हजार सफाईकर्मियों की हड़ताल से हाहाकार: RJD ने सरकार पर साधा निशाना।।

​ बिहार में 50 हजार सफाईकर्मियों की हड़ताल से हाहाकार: RJD ने सरकार पर साधा निशाना।। ​ पटना/N5: प्रदेश भर के लगभग 50 हजार सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जिससे पटना सहित कई शहरों में कचरे का अंबार लग गया है। ​क्या है इस मामला का जमीनी स्थिति हो जाएंगे हैरान।। ​ सड़कों पर सड़ांध: पटना के राजेन्द्र नगर ओवरब्रिज और नाला रोड पर मृत मवेशियों के शव खुले में सड़ रहे हैं, जिससे महामारी का खतरा बढ़ गया है। ​ विफल दावों की पोल: नगर निगम आयुक्त यशपाल मीणा द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के दावों के बावजूद धरातल पर स्थिति गंभीर बनी हुई है। ​विपक्ष राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का सरकार पर किया हमला।। ​राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने विपक्ष की ओर से मोर्चा खोलते हुए सरकार पर शोषण का आरोप लगाया है।  RJD ने सफाईकर्मियों की निम्नलिखित मुख्य मांगों का समर्थन किया: ​(क) समान काम-समान वेतन लागू किया जाए। ​(ख) आउटसोर्सिंग (ठेका प्रथा) समाप्त कर कर्मचारियों का स्थायीकरण हो। ​(ग) बकाया EPF और वेतन का अविलंब भुगतान किया जाए। ​ N5: यदि सरकार ने जल्द ही कर्मचारियों से वार्ता कर हल नहीं निकाला, तो...

कोसी और गंगा नदी के उफान से कई इलाकों में कटाव तेज, तीनधरियां पंचायत में दहशत का माहौल।।

कोसी और गंगा नदी के उफान से कई इलाकों में कटाव तेज, तीनधरियां पंचायत में दहशत का माहौल।। ​ कटिहार / पटना/N5: बिहार के कटिहार जिले में नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से नदी तटीय इलाकों में स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। कोसी और गंगा नदी के उफान के कारण कई इलाकों में भू-कटाव काफी तेज हो गया है, जिससे तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ​विशेष रूप से कुर्सेला प्रखंड की तीनधरियां पंचायत में कटाव ने विकराल रूप धारण कर लिया है। नदी के तेज कटाव को देखकर स्थानीय निवासियों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त है। लोग अपने आशियाने और खेती-बारी को लेकर गंभीर चिंता में हैं। ​स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने जानकारी दी कि  तीनधरियां पंचायत में युद्धस्तर पर कटाव निरोधी (Anti-Erosion) कार्य चलाए जा रहे हैं। ​कटाव की प्रचंड तीव्रता के कारण कार्य में कुछ व्यावहारिक बाधाएं जरूर आ रही हैं, लेकिन अभियंताओं (Engineers) की टीम मौके पर लगातार डटी हुई है और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटी है। ​"नदी के तीव्र बहाव के कारण कुछ मुश...