Skip to main content

"अगर चर्चा के लिए तैयार हैं, तो गृह मंत्री सदन में क्यों नहीं आते?" NEET और युवाओं के मुद्दे पर सपा सांसद इकरा हसन का प्रहार।।




"अगर चर्चा के लिए तैयार हैं, तो गृह मंत्री सदन में क्यों नहीं आते?" NEET और युवाओं के मुद्दे पर सपा सांसद इकरा हसन का प्रहार।।

​नई दिल्ली/N5: संसद के मानसूनी सत्र के दौरान NEET परीक्षा विवाद और छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच घमासान तेज हो गई है। लेकिन एक बात जनता को समझने की जरूरत ये है कि कांग्रेस से बीजेपी के लोग डरते नहीं है। और न हीं इसको विपक्ष मानते है, बल्कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों एक थाली के भात-दाल हैं।

इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) की कैराना से सांसद इकरा हसन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सदन में अनुपस्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं।

आपको बता दूँ समाजवादी पार्टी के लोग हमेशा से भाजपा के लोग के साथ दो-दो हाथ करते देखी जाती है। असल में यदि कोई विपक्ष की भूमिका सच में निभा रहा है तो वो समाजवादी पार्टी के लोग हीं है। ये लोग कभी भी भाजपा के साथ हाथ मिलाते नहीं देखे जा सकते। ये लोग हमेशा जनता के पक्ष में खङे होते है, चाहे जो हो। 

​संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए इकरा हसन ने कहा कि विपक्ष लगातार NEET आंदोलन, धांधली और युवाओं के साथ हुई कथित बर्बरता समेत कई गंभीर मुद्दों पर गृह मंत्री से जवाब मांग रहा है।

​"गृहमंत्री अमित शाह सदन के पटल पर दें जवाब- सपा सांसद इकरा हसन।"
सांसद इकरा हसन ने सरकार के दावों पर चुटकी लेते हुए कहा, "अगर सरकार इस विषय पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है, तो फिर गृह मंत्री जी खुद सदन के अंदर आकर अपनी बात क्यों नहीं रख रहे हैं? बाहर बयान देने के बजाय उन्हें सदन में उपस्थित होकर विपक्ष के सवालों का सामना करना चाहिए।"

​संसद में लगातार हंगामा और गतिरोध का माहौल जारी है, लेकिन भाजपा सरकार मस्त है।
उल्लेखनीय है कि विपक्षी दल लगातार गृह मंत्री की मौजूदगी और आधिकारिक बयान की मांग को लेकर वेल में नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं, सत्ता पक्ष की ओर से दावा किया गया है कि सरकार नियम-कानून के तहत चर्चा कराने के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही बाधित हो रही है। इकरा हसन के इस बयान के बाद संसद के अंदर और बाहर राजनीतिक पारा और चढ़ गया है।

(रिपोर्ट- न्यूज डेस्क राजनीतिक N5)

Comments

Popular Posts

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...