रसोई गैस (LPG) मुख्य सप्लाई आम घरों (Domestic Consumers) के लिए सुरक्षित रखी जाएगी-सरकार और तेल कंपनियों।।
रसोई गैस (LPG) मुख्य सप्लाई आम घरों (Domestic Consumers) के लिए सुरक्षित रखी जाएगी-सरकार और तेल कंपनियों।। इंडियन ऑयल (Indian Oil) का यह पोस्ट वर्तमान में चल रहे वैश्विक तनाव और ईंधन आपूर्ति (Fuel Supply) में आ रही बाधाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट है। सरल शब्दों में इसका मतलब यह है कि सरकार और तेल कंपनियों ने तय किया है कि रसोई गैस (LPG) की सबसे पहली और मुख्य सप्लाई आम घरों (Domestic Consumers) के लिए सुरक्षित रखी जाएगी ताकि आम जनता को कोई दिक्कत न हो। गैर-घरेलू क्षेत्रों में अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को “अनिवार्य सेवा” (Essential Services) माना गया है, इसलिए इन्हें भी बिना किसी रुकावट के गैस सप्लाई मिलती रहेगी। होटल, रेस्टोरेंट या अन्य उद्योगों (Non-domestic sectors) के लिए गैस सप्लाई अब सीमित हो सकती है। उन्हें गैस तभी मिलेगी जब वे अपनी ज़रूरत और उसकी गंभीरता को साबित करेंगे। अन्य उद्योगों की मांगों की जाँच के लिए तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) के अधिकारियों की एक कमेटी बनाई गई है। अगर किसी संस्थान को बहुत ज़रूरी काम के लिए गैस चाहिए, तो वे उन्हें ईमेल के जरिए आवेदन भेज...